"ऑपरेशन से डरें नहीं, सवाल पूछें और बीमारी को जड़ से खत्म करें" - डॉ. राजेंद्र बागड़ी
NSC9 के पॉडकास्ट में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. राजेंद्र बागड़ी ने ऑपरेशन को लेकर लोगों के मन में मौजूद डर और भ्रम पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि यदि डॉक्टर किसी मरीज को ऑपरेशन की सलाह देते हैं, तो उसे घबराने के बजाय उसकी आवश्यकता को समझना चाहिए।
डॉ. बागड़ी के अनुसार, मरीजों में डर का सबसे बड़ा कारण सही काउंसलिंग की कमी है। उन्होंने कहा कि मरीजों को अपने डॉक्टर से खुलकर बातचीत करनी चाहिए और ऑपरेशन की जरूरत, प्रक्रिया, तकनीक, संभावित जोखिम और रिकवरी से जुड़े सभी सवाल पूछने चाहिए।
उन्हों��े बताया कि आधुनिक चिकित्सा में एनेस्थीसिया और दर्द नियंत्रण की उन्नत सुविधाओं के कारण ऑपरेशन के दौरान दर्द की संभावना लगभग नहीं रहती।
डॉ. बागड़ी ने कहा कि कई मामलों में सर्जरी बीमारी का स्थायी समाधान साबित होती है, जिससे म��ीज भविष्य में दवाओं और जटिलताओं से बच सकता है।
#NSC9News #DrRajendraBagdi #MedicalAdvice #HealthTips #DoctorTalk #Anesthesia #MedicalScience #StayHealthy #HospitalCare
लादूराम गोदारा का बड़ा बयान: "पार्टी ने मौका दिया तो लड़ेंगे चुनाव"
हनुमान बेनीवाल के करीबी और @RLPINDIAorg नेता @LaduGodara3 ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान अपने भविष्य और राजनीति को ���ेकर खुलकर बात की।
चुनाव लड़ने के सवाल पर गोदारा ने कहा-
"भविष्य के गर्भ में क्या छिपा है यह वक्त ब��ाएगा, लेकिन अगर पार्टी ने मौका दिया और जनता का भरोसा रहा, तो वे पीछे नहीं हटेंगे।"
लादूराम ने साफ किया कि,
... उनका मकसद किसी पद पर बैठना नहीं, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना और प्रदेश में एक बड़ा बदलाव लाना है।
#NSC9News #RLP #LaduramGodara #ViralVideo @hanumanbeniwal #HanumanBeniwal #RLP #RajasthanPolitics #ExclusivePodcast
जयपुर में भीषण गर्मी और हीटवेव का रेड अलर्ट
जयपुर सहित पूरा प्रदेश इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। मौसम विभाग ने जयपुर में तापमान 41 से 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद हीटवेव का पहला रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक ग���्मी और हीटवेव का प्रकोप जारी रहेगा। प्रशासन ने आम जनता से दोपहर के समय घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
#NSC9News #JaipurNews #RajasthanWeather #HeatwaveAlert #WeatherUpdate #HindiNews #BreakingNews #Jaipur #Breaking
नीट पेपर लीक: जयपुर में कांग्रेस का केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला
जयपुर: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में राजस्थान में सियासी पारा चढ़ गया है। पीसीसी च��फ @GovindDotasra के आह्वान पर जयपुर के संजय सर्किल पर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की बीजेपी सरकार और एनटीए (NTA) के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री @PSKhachariyawas ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह "माफिया नेक्सस" लाखों छात्रों के भविष्य और उनके माता-पिता की मेहनत की कमाई से खिलवाड़ कर रहा है।
कांग्रेस ने मांग की है कि पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और इस पूरे भ्रष्टाचार के नेटवर्क को बेनकाब किया जाए।
#NSC9News #NEETUG2026 #PaperLeak @INCRajasthan #CongressProtest #JaipurNews #NTA_Exposed #RajasthanPolitics
नीट पेपर लीक मामला: कांग्रेस नेता सुनील शर्मा ने की निष्पक्ष जांच की मांग
नीट यूजी 2026 परीक्षा में हुई धांधली और पेपर लीक के विरोध में राजधानी जयपुर में कांग्रेस ने बड़ा मोर्चा खोला है। पीसीसी चीफ @GovindDotasra के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने केंद्र की बीजेपी सरकार और NTA के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौर��न कांग्रेस नेताओं ने शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार से नैतिक जिम्मेदारी लेने की मांग की।
जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुनील शर्मा ने आरोप लगाया कि पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग उठाई है।
#NSC9News #NEETUG2026 #PaperLeak #ArchanaSharma #NTA_Mafia #JaipurProtest #CongressAgainstPaperLeak @INCRajasthan
नीट पेपर लीक: विधायक रफीक खान का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
जयपुर: आदर्श नगर से कांग्रेस विधायक @RafeekKhanInc ने नीट यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया है।
जयपुर ��ें आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान खान ने कहा कि यह केवल एक परीक्षा का मामला नहीं है, बल्कि देश के लाखों होनहार युवाओं के भविष्य के साथ एक बड़ा खिलवाड़ है।
उन्होंने मांग की कि इस पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच हो और NTA की जवाबदेही तय की जाए। रफीक खान ने चेतावनी दी कि जब तक छात्रों को न्याय नहीं मिलता और दोषियों को सजा नहीं होती, कांग्रेस का यह संघर्ष सड़क से सदन तक जारी रहेगा।
#NSC9News #NEETUG2026 #PaperLeak #ArchanaSharma #NTA_Mafia #JaipurProtest #CongressAgainstPaperLeak @INCRajasthan
मुख्यमंत्री भजनल��ल शर्मा का बड़ा कदम, काफिले में घटाई गाड़ियों की संख्या
प्रधानमंत्री @narendramodi की ईंधन बचाने की अपील के बाद राजस्थान के CM @BhajanlalBjp ने एक बड़ा निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंत्रियों और अधिकारियों से भी अनावश्यक वाहनों का उपयोग न करने को कहा है।
ग्राउंड रिपोर्�� में लोगों का कहना है कि VIP मूवमेंट में 30-40 गाड़ियों का होना न केवल ईंधन की बर्बादी है, बल्कि इससे ट्रैफिक और प्रदूषण भी बढ़ता है।
#NSC9News #BhajanlalSharma #RajasthanCM #FuelEfficiency #EcoFriendly #VIPCulture @BJP4Rajasthan @RajGovOfficial
नीट परीक्षा धांधली: कांग्रेस नेता सुनील मीणा ने NTA पर बोला तीखा हमला
जयपुर: NEET UG 2026 परीक्षा में पेपर लीक के खिलाफ जयपुर के संजय सर्किल, चांदपोल पर राजस्थान कांग्रेस ने बीजेपी ��रकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रदेश महासचिव (पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ) @SunilkrMeena231 ने सरकार और एनटीए (NTA) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा -
"जब से एनटीए बनी है, नेट और नीट जैसी परीक्षाओं के पेपर लगातार लीक हो रहे हैं। बिना योग्यता के पैसे के दम पर डॉक्टर बनने वाले लोग देश के भविष्य के लिए बड़ा खतरा हैं।ऑफलाइन या ऑनलाइन माध्यम से फर्क नहीं पड़ता, प्रशासन की नीयत साफ होनी चाहिए।"
#NSC9News #NEETUG2026 #PaperLeak #viralvídeo #JaipurProtest #CongressProtest @INCRajasthan @GovindDotasra @ashokgehlot51 @INCIndia #NEETReExam #PaperLeak
नीट परीक्षा धांधली: जयपुर में कांग्रेस का केंद्र और राज्य सरकार पर बड़ा हमला
जयपुर: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में पीसीसी चीफ @GovindDotasra के आह्वान पर जयपुर के संजय सर्किल पर जिला कांग्रेस कमेटी ने जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष @rrtiwarijaipur ने बीजेपी सरकार को आड़े ह���थों लिया। तिवारी ने कहा -
"पेपर लीक से लाखों छात्रों और अभिभावकों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। देश भर में फैला यह माफिया डबल इंजन सरकारों के संरक्षण में चल रहा है।"
उन्होंने पूर्ववर्ती @ashokgehlot51 सरकार के सख्त कानून का हवाला देते हुए पूछा कि क्या देश के शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp इस विफलता पर इस्तीफा देंगे?
#NSC9News #NEETUG2026 #PaperLeak #RajasthanCongress #NTA_Scam #JaipurProtest #DoubleEngineFail @INCRajasthan
नीट पेपर लीक: जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन, अर्चना शर्मा ने साधा निशाना
जयपुर: NEET UG 2026 पेपर लीक विवाद को लेकर पीसीसी चीफ @GovindDotasra के आह्वान पर संजय सर्किल पर ��ांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन में शामिल वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री @DrArchanaINC ने केंद्र की बीजेपी सरकार और एनटीए (NTA) पर तीखा हमला बोला।
अर्चना शर्मा ने कहा -
"लाखों बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। कोचिंग की भारी फीस भरकर परीक्षा देने वाले छात्रों को घर लौटते ही पेपर लीक की खबर मिलती है।"
उन्होंने आरोप लगाया कि यह तकनीकी खामी नहीं, बल्कि राजनीतिक संरक्षण में चल रहा एक बड़ा 'माफिया नेक्सस' है। कांग्रेस ने मांग की है कि इस महाघोटाले की जिम्मेदारी तय की जाए और दोषियों को बेनकाब किया जाए।
#NSC9News #NEETUG2026 #PaperLeak #ArchanaSharma #NTA_Mafia #JaipurProtest #CongressAgainstPaperLeak @INCRajasthan
न्याय की गुहार लेकर बेनीवाल के पास पहुंचे पन्या सेपट
राजस्थान क��� मशहूर कलाकार पन्या सेपट अपने बेटे गोदीप की मौत के मामले में न्याय न मिलने से बेहद आहत हैं।
दर-दर भटकने के बाद, अब उन्होंने @RLPINDIAorg सुप्रीमो @hanumanbeniwal से मदद की गुहार लगाई है। पन्या सेपट ने भावुक होकर कहा कि 5 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिस और प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
पन्या सेपट ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान पुलिस दबाव में काम कर रही है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वे मुख्यमंत्री आवास के बाहर आत्मदाह कर लेंगे। बेनीवाल ने उन्हें न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया है।
#NSC9News #JusticeForPanyaSepat #RLP #PanyaSepat #RajasthanNews #HanumanBeniwal @PoliceRajasthan @jaipur_police @RajGovOfficial @RajCMO @jawaharbedam @NareshMeena__
'पन्या सेपट' संग खड़े हुए हनुमान बेनीवाल, बोले- 'आखिरी दम तक लड़ेंगे'
राजस्थान की राजनीति में युवाओं और पीड़ितों की आवाज कहे जाने वाले @RLPINDIAorg सुप्रीमो @hanumanbeniwal एक बार फिर चर्चा में हैं।
मशहूर कॉमेडियन #पन्या_सेपट के बेटे गोदीप मीणा की संदेहास्पद मौत के मामले को लेकर बेनीवाल ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाने का भरोसा दिया है।
उन्होंने ���हा कि वे अन्याय के खिलाफ झुकने वाले नहीं हैं। बेनीवाल ने पूरे मामले को संदिग्ध बताते हुए इसे 'साजिश' करार दिया।
उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वे संदिग्धों का नार्को टेस्ट भी करवाएंगे। बेनीवाल ने NSC9 NEWS से बात करते हुए कहा -
"मेरी आदत है कि मैं जिसके साथ खड़ा होता हूँ, न्याय ��िलने तक उसका साथ नहीं छोड़ता।" उन्होंने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है कि वे मामले को दबाने की कोशिश न करें।
#NSC9News #HanumanBeniwal #RLP @RajCMO #RajasthanNews @jaipur_police @PoliceRajasthan @NareshMeena__ @AAPRajasthan @roat_mla @DrKirodilalBJP #PanyaSepat #GodeepMeena