शासन सचिव श्री नवीन जैन की अध्यक्षता में आज आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेसिंग में श्री जैन द्वारा समस्त राज्य, संभाग एवं जिला स्तर के अधिकारियों को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सर्वोच्च प्राथमिकता वाले कार्यों को करने के लिए निर्देशित किया गया। श्री जैन ने कहा कि
शिक्षा विभाग के प्रत्येक स्तर संभाग, जिला, ब्लॉक व विद्यालय पर राज्य सरकार के संकल्प पत्र के अनुसार त्वरित गति से कार्य किया जाना है।
विद्यार्थियों के शैक्षणिक लक्ष्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कक्षा 1-8 तक की कक्षाएं बिना किसी रूका���ट के 31 मा��्च, 2024 तक भली प्रकार संचालित हो।
बोर्ड कक्षाओं की परीक्षा तैयारी हेतु वर्क बुक की प्रिंट प्रति सभी बच्चों को अतिशीघ्र उपलब्ध करवाई जाए।
कक्षा 10 व 12 के सभी विषयों के प्रश्न बैंक 10 फरवरी, 2024 तक जिलों को उपलब्ध करवा दिए जायेंगे, जिन्हें तुरंत विद्यार्थियों को प्रेषित करें।
कक्षा 9-12 तक के विद्यार्थियों को पूर्ण मनोयोग से परीक्षा की तैयारी करवाई जाए।
शाला दर्पण पर विभिन्न मॉड्यूल में संबंधित डाटा की प्रविष्टि अनिवार्यतः प्रतिदिन की जाए, ताकि योजनाओं के संचालन के लिए विश्वसनीय डाटा उपलब्ध हो सके।
विभाग के संभाग, जिला व ब्लॉक स्तरीय कार्यालय में स्वीकृत पदों से अधिक कार्मिक व्यवस्थार्थ प्रतिनियुक्त नहीं किये जाये।
विभिन्न कार्यालयों में पदस्थापित राजपत्रित अधिकारी नियंत्रण अधिकारी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 के तहत आरम्भ किये गये प्रेरणा प्रोग्राम के लिए प्रेरणा पोर्टल पर प्रत्येक जिले से अधिकतम विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाया जाये।
बैठक में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्री अविचल चतुर्वेदी, संयुक्त शासन सचिव, श्री किशोर कुमार तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। निदेशक, प्रारम्भिक शिक्षा श्री सीताराम जाट वीसी के माध्यम से जुड़े।
संभाग व जिला स्तरीय अधिकारी जिला मुख्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े।
#educationrajasthan #SMSA #naveenjainias #RKSMBK #qualityeducation
शासन सचिव श्री नवीन जैन द्वारा आज सचिवालय स्थित वीसी कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा बैठक ली गई। बैठक में श्री जैन ने शाला दर्पण पोर्टल को नियमित अपडेट करने , प्रेरणा कार्यक्रम तथा पीएम श्री योजना की समीक्षा कर निर्देशित किया ।
बैठक में राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त श्री अविचल चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य सरकार की 100 दिवस की कार्य योजना में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सभी भत्ते दिए जाने संकल्पित किए गए हैं।
असेसमेंट कैम्प आयोजित कर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN )को चिन्हित किया जाकर उनकी आवश्यकताओं का आंकलन किया जाये।
पीएमश्री विद्��ालयों में विद्यालय स्तर पर की जाने वाली गतिविधियों को संस्था प्रधान तथा विद्यालय स्टॉफ पूरी रूचि व तन्मयता के साथ बेहतरीन प्रकार से संपादित करें।
पीएमश्री विद्यालयों में जनवरी माह में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों में बालिकाओं के स्वास्थ्य पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाये तथा संभाग व जिला स्तर से इनकी प्रभावी मॉनिटरिंग की जाये।
पीएमश्री विद्यालयों में आयोजित गतिविधियों दौरान बच्चों के अच्छी क्वालिटी वाले शॉर्ट वीडियो राज्य स्तर पर प्रेषित किये जाये, ताकि बेहतरीन कार्यों को प्रसारित किया जा सके।
पीएमश्री वि��्यालयों को विभिन्न गतिविधियों हेतु जारी राशि जिला कार्यालय द्वारा अविलम्ब विद्यालयों को हस्तांतरित की जाये।
#SMSA #educationrajasthan #PMSHRI #Health #RKSMBK
BREAKING NEWS
The Norwegian Nobel Committee has decided to award the 2023 #NobelPeacePrize to Narges Mohammadi for her fight against the oppression of women in Iran and her fight to promote human rights and freedom for all.
#NobelPrize
हम जिसको स्कूल में बैठे हुए एक बच्चा समझ रहे हैं वो किसी के लिए दुनिया है। स्कूल में बैठे हुए बच्चों का आंकड़ा 95 लाख सिर्फ नंबर नहीं है ये 95 लाख सपने हैं।- श्री नवीन जैन (शासन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग)
#departmentofeducation#schooleducation#empoweringyouth#childhooddream #schoollife #educationgoals #inspiringeducation #dreambig #youthempowerment #educationtransformation #educationquotes #schoolingmatters #empoweringdreams
धोरां रे ढाळ ढळता,होवती सरकारी स्कूल
रेसिट में दौड़ता घरां,छाछ राब जिमता फुल।
रेसिट जो अब इंन्टरवल का रूप ले चूकी है।
रेस्ट यानी दोपारा री छुट्टी। आथूणे राजस्थान री धोरां में बणी गांव री स्कूलों में जद रेसिट होया करती जद मे दौड़िया दौड़िया घरे जावता, तीन तीन किलोमीटर .....