बिहार के लिए गौरव का क्षण!
समेकित मखाना मूल्य श्रृंखला विकास मॉडल के लिए उद्यान निदेशालय, बिहार को SKOCH Silver Award 2026 से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान मखाना क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्ट कार्य और किसानों की समृद्धि के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सम्मान है।
#horticulture #makhana
CoE , देसरी में पुराने आम बागानों के जीर्णोद्धार पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न जिलों के जिला उद्यान पदाधिकारियों एवं प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों ने भाग लेकर बागानों के पुनर्जीवन और वैज्ञानिक प्रबंधन की जानकारी प्राप्त की।
#horticulture
CoE , देसरी में पूर्व में जीर्णोद्धार किए गए आम बागान में थिनिंग (अनावश्यक शाखाओं की छंटाई) का कार्य किया गया, ताकि पौधों में उचित प्रकाश एवं वायु संचार के साथ स्वस्थ बढ़वार को बढ़ावा मिल सके।
#agriculture#bihar
पुराने आम बागानों का जीर्णोद्धार , बेहतर उत्पादन की दिशा में एक कदम!
CoE, देसरी में वैज्ञानिक तकनीक के माध्यम से पुराने आम बागान का जीर्णोद्धार किया गया।
यह कार्यक्रम इंडो-इजरायल आम क्लस्टर प्रमुख डॉ. महेश एम. कुलकर्णी एवं MASHAV मास्टर प्रशिक्षक डॉ. शिवेंदु प्रताप सिंह सोलंकी के उपस्थिति में किया गया।
#mango #horticulture
तमिलनाडु से आई प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), चेन्नई की 16 लोगों की टीम ने बिहार में मखाना की खेती और उत्पादन की तकनीक को करीब से समझा और सीखा।
बिहार के मखाने की खेती की जानकारी को दूसरे राज्यों तक पहुँचाने और इसके विस्तार की संभावनाओं की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
#makhana #Bihar #horticulture
विश्व बाँस दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ!
बाँस केवल प्रकृति का अनमोल उपहार ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, रोजगार और किसानों की अतिरिक्त आय का भी सशक्त माध्यम है ।
#horticulture#Bihar
बकेट मशरूम किट से शुरू करें मशरूम उत्पादन!
अब किसान सिर्फ ₹30 के अंशदान में बकेट मशरूम किट का लाभ ले सकते हैं। किट की कुल लागत ₹300 है, जिस पर 90% यानी ₹270 का सरकारी अनुदान दिया जा रहा है।
#horticulture#Bihar
युवाओं को अपने कौशल, प्रतिभा और दक्षता को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर।
56 Individual Skills में विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिभागिता का अवसर उपलब्ध है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं के लिए आगे बढ़ने के अवसर भी उपलब्ध हैं।
पात्रता, आयु सीमा एवं अन्य आवश्यक जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल पर विवरण देखें।
🔗 https://t.co/zsBCgGRNUU
📞 NSDC Helpline: 1800 123 9626
मखाना के खेतों तक पहुँची कृषि विभाग की टीम। खेत का निरीक्षण, फसल की स्थिति का आकलन और किसानों से सीधा संवाद।
जलभराव वाली भूमि में मखाना की बढ़ती संभावनाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में यह पहल किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है।
#horticulture
पटना, गया और मुजफ्फरपुर के प्राकृतिक उत्पादों एवं पर्यावरण-अनुकूल सेवाओं से जुड़े छोटे उद्यमियों के लिए SBIF LEAP–GramPro एक विशेष अवसर है।
इस पहल के तहत मार्गदर्शन, व्यवसाय विकास, उत्पाद सुधार, ब्रांड निर्माण, डिजिटल माध्यमों से जुड़ाव, बाजार संपर्क और ऋण प्राप्त करने में सहयोग दिया जाएगा।
👉 आज ही आवेदन करें और अपने ग्रामीण व्यवसाय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँ!
ऑनलाइन आवेदन: https://t.co/Xhs3pNj22M
अधिक जानकारी के लिए:
Deepti Anand: 8210237745
Dr. Kumar Siddharth Singh: 9031655003