प्रदेश प्रवक्ता का अहम दायित्व देने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का सादर आभार!
गांधी-नेहरू के नीति मार्ग पर जननायक श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में अग्रसर कांग्रेस का झंडा थामे जन -जन तक पहुंचने के लिए हम कटिबद्ध रहेंगे।
जय हिंद!
जय कांग्रेस!
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग का पुनर्गठन करते हुए नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की गई है।
इस नई मीडिया संरचना के अंतर्गत संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय समन्वयक, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश मीडिया पैनलिस्ट, जिला प्रवक्ता, शोध प्रमुख, प्रदेश शोधकर्ता तथा प्रदेश प्रचार समन्वयक के पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
यह नवगठित टीम उत्तर प्रदेश के कोने-कोने में कांग्रेस पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनता के मुद्दों को ���्रखरता से मीडिया के समक्ष रखेगी।
नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं एक सफल और ऊर्जावान कार्यकाल की शुभकामनाएं।
मेरे भाई राहुल गांधी जी चुनाव आयोग के जरिए हो रहे पक्षपात और अन्याय की बात लगातार उठा रहे हैं।
उन्होंने कई बातें सामने रखी हैं, और अब खुद चुनाव आयुक्तों ने इन चिंताओं की तरफ ज्ञानेश कुमार जी का ध्यान खींचा है।
यह हमारे लोकतंत्र के लिए बहुत ही गंभीर बात है। अगर चुनाव ही नहीं होंगे, तो लोकतंत्र कहां रहेगा? और अगर चुनाव सही तरीके से नहीं हो रहे हैं, उनमें किसी तरह की गड़बड़ी की जा रही है और चुनाव आयोग इसमें मदद कर रहा है और अगर खुद चुनाव आयुक्त को यह सब पता होने के बावजूद वे इसे होने दे रहे हैं तो यह लोकतंत्र पर बहुत बड़ा हमला है।
यह देश के साथ धोखा है और गद्दारी है। इसके लिए जो भी लोग जिम्मेदार हैं, उनका हिसाब होना चाहिए और किसी निष्पक्ष संस्था से इसकी पूरी जांच कराई जानी चाहिए।
- कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी (@priyankagandhi) जी
वोट की चोरी भारत के लोगों के ख़िलाफ़ एक अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला है।
इसे अंजाम देने वाले BJP, RSS और EC ने देशद्रोह का काम किया है।
इंसाफ़ ज़रूर होगा।
नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी @RahulGandhi जी
मोदी के चहेते ज्ञानेश कुमार चुनाव आयोग में अपनी मनमर्जी चला रहे हैं।
👉 इस बारे में खुद दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीने में 14 बार शिकायत की है।
▪️ शिकायत में साफ कहा गया कि दोनों चुनाव आयुक्त - सुखबीर सिंह संधू और ���िवेक जोशी को महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी नहीं दी जाती। उनसे सलाह नहीं ली जाती। उनसे बिना पूछे या बताए हुए फैसले लिए जा रहे हैं।
▪️ ये 14 शिकायतें मुख्य तौर से - SIR, फॉर्म 6 में बदलाव, नए वोटर का रजिस्ट्रेश��, वोटर लिस्ट से नाम हटाना और जोड़ना, नाम बहाल करने के आदेशों के खिलाफ अपील, वोटर लिस्ट की सुरक्षा और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर है।
इन शिकायतों से साफ होता है कि तीन सदस्यों वाले चुनाव आयोग में सिर्फ ज्ञानेश कुमार की चल रही है।
ज्ञानेश अपने बॉस मोदी की तरह तानाशाही कर रहे हैं और मोदी को खुश करने के लिए 'वोट चोरी' का काम कर रहे हैं।
हम पहले भी कहते आए हैं - मोदी ने चुनाव आयोग पर कब्जा कर रखा है। ��्ञानेश कुमार मोदी के हाथ की कठपुतली है। इंडियन एक्सप्रेस की इस रिपोर्ट से ये बात साबित होती है।
मोदी और ज्ञानेश ने मिलकर देश के लोकतंत्र को बहुत नुकसान पहुंचाया है।
लेकिन ये बात याद रखना - वक्त आने पर सबका हिसाब होगा, जवाबदेही तय होगी। इस अपराध की सजा जरूर मिलेगी।
बेटियां सुरक्षित नहीं, फिर किस बात का सुशासन?
मुजफ्फरनगर के खतौली में मॉर्निंग वॉक से घर लौट रही महिला के साथ छेड़छाड़ की घटना ने एक बार फिर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद पुलिस ने संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की��
भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमीन पर हालात बार-बार उन दावों की पोल खोलते नजर आते हैं। जब महिलाएं सुबह के वक्त भी ��पने घर लौटते हुए सुरक्षित नहीं हैं, तो सरकार की ‘महिला सुरक्षा’ की बातें आखिर किस भरोसे पर की जा रही हैं?
भाजपा सरकार जवाब दे—महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
गैंगरेप और वीडियो का खौफ, महिला सुरक्षा पर सरकार का मौन!
उत्तर प्रदेश के झांसी से मानवता को झकझोर देने वाली एक बेहद वीभत्स घटना सामने आई है, जहाँ गैंगरेप की दर्��नाक और घिनौनी वारदात से आहत होकर एक बीए की छात्रा ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। दरिंदे सुशील, अजय, गुल्लु, छोटू और उनके साथियों ने तब हद पार कर दी जब वे बेटी को उस वक्त खींच ले गए जब वह घर के काम के लिए उपले लेने जा रही थी, और उसके साथ न सिर्फ सामूहिक दुष्कर्म किया बल्कि उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया।
सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि कुछ दिन पहले जब इन शोहदों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी और उसने विरोध क��या था, तब भी पुलिस ने वक्त रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया। 'मिशन शक्ति' और महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े विज्ञापन छपवाने वाली इस बहरी सरकार के राज में बेटियां अपने घरों के पास सुरक्षित नहीं हैं और पुलिस सिर्फ खानापूर्ति के लिए 'तलाश' का नाटक कर रही है।
खाकी की कस्टडी में दलित बच्चे की हत्या, प्रतापगढ़ में पुलिस बनी यमराज!
प्रतापगढ़ से सामने आई यह घटना उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था के माथे पर एक ऐसा कलंक है जो खाकी के चेहरे से कभी ���हीं मिटेगा। जिस पुलिस पर आम जनता और बच्चों की रक्षा करने की जिम्मेदारी है, वही पुलिस कस्टडी में मासूमों की जान ले रही है और बेशर्मी से इसे 'आत्महत्या' का नाम देकर अपनी क्रूरता छिपाने की कोशिश कर रही है।
योगी राज में कस्टोडियल डेथ (हिरासत में मौत) के बढ़ते आंकड़े इस बात का ��ौफनाक सबूत हैं कि इस तानाशाही व्यवस्था में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों के जीवन की कोई कीमत नहीं बची है। क्या खाकी का काम अब थानों की चारदीवारी के भीतर मासूमों की जान लेना बन गया है?
अयोध्या के नाका इलाके में 14 कोसी परिक्रमा मार्ग चौड़ीकरण के नाम पर स्थानीय निवासियों और परिवारों के आशियानों पर चलाए गए बुलडोजर ने आम जनता को बेघर कर दिया है। जनौरा नाका में कई मकानों को जमींदोज किए जाने से प्रभावित परिवार अब खुले आसमान के नीचे आने को मजबूर हैं।
हैरानी की बात यह है कि इस कार्रवाई पर सत्ताधारी दल के अपने ही कार्यकर्ता और महिला मोर्चा के पदाधिकारी खुलकर असं��ोष व्यक्त कर रहे हैं। स्थानीय महिला मोर्चा नेताओं ने भी प्रशासनिक निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि चौड़ीकरण की प्रक्रिया में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है और प्रभावित परिवारों को पुनर्वास व रहने का स्थान तत्काल उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
जब सत्ता पक्ष के ही लोग इस कार्रवाई को असहनीय बता रहे हैं, तो इससे स्पष्ट होता है कि जमीनी हकीकत और प्रशासनिक रवैये के बीच कितना बड़ा अंतर है।
प्र��ासन का कहना है कि नोटिस दिए गए थे और मुआवजे की प्रक्रिया चल रही है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों का मानना है कि बिना ठोस पुनर्वास व्यवस्था के इस तरह की कार्रवाई से परिवारों का जीवन संकट में पड़ गया है।
विकास के नाम पर आम नागरिकों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के हितों की अनदेखी करने के बजाय पारदर्शी, निष्पक्ष और मानवीय दृष्टिकोण अपनाया जाना चाहिए ताकि किसी भी नागरिक को अन्याय का सामना न करना पड़े।
ये सिर्फ़ आंकड़े नहीं, तानाशाही के ख़िलाफ़ जनता के अटूट भरोसे की प्रचंड हुंकार है! ✊🏻🔥
उत्तर प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक यूट्यूब चैनल ने पूरे देश में दूसरा (Rank 2) स्थान हासिल कर नया इतिहास रचा है!
भाजपा के अरबों रुपये के पीआर तंत्र और झूठे ���्रचार को नकारते हुए जनता ने सच की आवाज़ पर मुहर लगा दी है। यह जीत हमारे समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है।
बदलेगा उत्तर प्रदेश, बदलेगा देश!
प्रचारमंत्री के जन्मदिन पर जलने वाले दिए "आशीर्वाद" के नहीं गरीबी के "अभिशाप" के हैं।
एक ओर साहब तेल का प्रयोग कम करने को कहते हैं और दूजी ओर अपने जन्मदिन पर तेल के दुरुपयोग की नई दास्तां देश के सामने रख देते हैं।
दिखावेबाजी की बेअंदाजी का परिणाम अब जनता जल्दी दे देगी।
इवेंटबाज़ी मस्त, गरीब पस्त: मोदी जी के जन्मदिन पर छलका जनता का दर्द!
आज लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय @kashikirai जी ने संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की प्रचारजीवी मानसिकता और विज्ञापनों के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई को उजागर ���िया।
श्री अजय राय जी ने कहा कि एक तरफ़ प्रधानमंत्री जी अपने जन्मदिन पर 'आशीर्वाद के दीये' जलवाकर भव्य इवेंटबाज़ी कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ़ देश के गरीब और मासूम बच्चे उन्हीं दीयों से तेल बोतलों में इकट्ठा कर अपने घर ले जाने को मजबूर हैं, ताकि उनके घरों के चूल्हे जल सकें। यह दृश्य इस बात का सबूत है कि सरकार को केवल अपनी ब्रांडिंग की परवाह है, देश के नौनिहालों और गरीबों की बदहाली से इनका कोई लेना-देना नहीं है।
इस महत्वपूर्ण पत्रकार वार्ता में पूर्व चेयरमैन (मीडिया विभाग) डॉ. सी. पी. राय @cprai जी, वाइस चेयरपर्सन (मीडिया विभाग) श्रीमती प्रियंका गुप्ता @priyanka81_INC जी, श्री अमर हबीबुल्लाह @AmarHabibullah जी, श्री सचिन रावत @Incsachinrawat जी, सिद्धि श्री जी एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
आदरणीय श्री कुंवर निषाद जी को @INCUttarPradesh के मीडिया विभाग का चेयरपर्सन बनाए जाने पर स्नेहार्दिक बधाई!
हम सभी आपके नेतृत्व में BJP की भ्रमकारी जनविरोधी नीतियों का प्रतिकार करते हुए कांग्रेस के जनहितकारी विचारों से जन-जन को अवगत कराएंगे।
सादर शुभकामनाएं!
जय कांग्रेस!
Hon'ble Congress President has approved the proposal for the appointment of Shri Kunwar Singh Nishad as the Chairperson of the Media and Publicity Department, Uttar Pradesh Congress Committee, with immediate effect.
अब सवाल उठता है कि 2,000 रुपए से ऊपर के Merchant UPI पेमेंट पर जो चार्ज लगाया गया है... उसके सबसे बड़े लाभार्थी कौन हैं?
जवाब है-
• PhonePe
• Google Pay
PhonePe और Google Pay का 86% मार्केट पर कब्जा है, ऐसे में MDR रेवेन्यू उनकी कमाई और वैल्यूएशन बढ़ाएगा।
यानी इसका सबसे बड़ा फायदा PhonePe, Google Pay और Amazon Pay को होगा- ये सभी अमेरिकी कंपनियों से जुड़े पेमेंट प्लेटफॉर्म हैं।
मतलब भारतीयों की जेब से वसूली कर, अमेरिका की कंपनियों की तिजोरियां भरी जा रही है।
: AICC सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स चेयरपर्सन @SupriyaShrinate जी
📍 दिल्ली
मोदी सरकार ने चुपचाप UPI पर फ़ीस लगाने का रास्ता खोल दिया है।
US Trade Deal की तरह ही, Compromised PM मोदी एक बार फिर अमेरिकी दबाव के सामने surrender कर रहे हैं।
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में चोरी के शक में युवक को उठाने पहुंची पुलिस की बर्बरता ने एक गर्भवती महिला की जान ले ली। परिजनों का गंभीर आरोप है कि जब महिला ने अपने पति को ले जाने का विरोध किया, तो पुलिसकर्मियों ने उसे धक्का दिया और पेट में लात मारी। पति को पुलिस थाने ले गई और पीछे से महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने बच्चे क��� जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया।
भाजपा सरकार के राज में कानून व्यवस्था का यह खौफनाक चेहरा उजागर हुआ है, जहां ��क्षक ही भक्षक बने हुए हैं। आम जनता इंसाफ की गुहार लगा रही है, लेकिन प्रशासन सिर्फ सस्पेंशन का दिखावा करके अपनी नाकामी छुपाने में जुटा है। कानून के नाम पर हो रही इस गुंडागर्दी और लापरवाही के लिए आखिरकार कौन जवाबदेह है?
खबरें गढ़े जाने के दौर में, खबरों को पढ़ने और उन्हें विस्तार से बताने-समझाने के लिए आ रहे हैं हम
य��द रखिए... 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है समाचार का नया सफ़र
जुड़े रहिए! जोड़ते रहिए! अपना विस्तार करने के लिये
@brajeshabpnews
@gyanendrat1 @Shwetaraiii @krpranjan @pure_abhi
लखनऊ अपने फ्लैट में बैठा हूँ। जहां एक ओर मंदिर से माता के भजन की आवाज़ आ रही है। दूसरी ओर मस्जिद से नमाज़ की।
मंद��र के घण्टियों की धुन पर मस्जिद से इशा के सुर सुनकर लग रहा है, यह भारत का गान है।
मेरे भारत का। हमारे भारत का।