पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना में हिंदू सुरक्षा समिति के कुछ सदस्य एक घर में पहुंचे, जहां उस समय वहां मौजूद लोग ईसाई भजन गा रहे थे. समिति के सदस्यों ने वहां धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाया. इन्होंने मौजूद लोगों से तीखी बहस की और उन्हें परेशान भी किया. ये वीडियो 8 जून का है.
इस कार्यक्रम में सांसद इल्हान उमर, मिनेसोटा के अटॉर्नी जनरल कीथ एलिसन, मिनेसोटा स���नेट लीडर एरिन मर्फी, राज्य सीनेटर जिम एबेलर व ज़ैनब मोहम्मद, सहायक आयुक्त ज़रीना बाबर, CAIR मिनेसोटा के जैलानी हुसैन, इंडिया कोएलिशन ऑफ़ मिनेसोटा के राज राजन तथा अन्य सामुदायिक नेताओं ने भाग लिया.
7 जून को IAMC की मिनेसोटा शाख़ा ने "नफ़रत और उग्रवाद के ख़िलाफ़ सामुदायिक प्रतिरोध" विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया.
कार्यक्रम में विदेशों से आयातित चरमपंथी विचारधाराओं के बढ़ते प्रभाव और देश तथा दुनिया भर में नागरिक अधिकारों के कमज़ोर पड़ने जैसे मुद्दों पर चर्चा की ग���.
अलीगढ़ के हरदुआगंज में हिंदू राष्ट्रवादी समर्थकों ने मुस्लिम बिरयानी विक्रेताओं को परेशान किया और कारोबार बंद करने की मांग की. विक्रेताओं से उनके लाइसेंस दिखाने को कहा और कुछ दुकानदारों को अपनी दुकानें हटाने का निर्देश दिया. इसके लिए उन्होंने पास में स्थित एक मंदिर का हवाला दिया.
उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद ज़िले के खोड़ा इलाक़े में प्रशासन ने "ऑपरेशन क्लीन स्वीप" के तहत तीन मदरसों को सील कर दिया. प्रशासन का आरोप है कि ये मदरसे बिना पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) के चल रहे थे. यह कार्रवाई सूर्य चौहान की मौत के बाद की गई. ये वीडियो 2 जून का है.
उत्तराखंड, देहरादून के शीशम बाड़ा इलाक़े में प्रशासन ने एक मज़ार को यह कहते हुए गिरा दिया कि वह सरकारी ज़मीन पर बना एक अवैध ���़ब्ज़ा है. ये वीडियो 2 जून का है.
असम के बजाली में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यों ने टिफिन में कथित तौर पर बीफ़ लाने के आरोप में एक कार शोरूम में काम करने वाले दो मुस्लिम कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया, इन्हें घुटनों के बल बैठाया गया और बाद में ��ुलिस को सौंप दिया. ये वीडियो 31 मई का है.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में हिंदू राष्ट्रवादी संगठनों के सदस्यों ने सेंट मैरी स्कूल में चल रहे एक समर कैम्प पर धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए छापा मारा. धर्म परिवर्तन के आरोपों के नाम पर ऐसी घटनाएं आजकल भारत में आम होती जा रही हैं. ये वीडियो 31 मई का है.
अमेरिका आर.एस.एस. को भारत में ईसाइयों और मुसलमानों के साथ किए गए अत्याचारों में उसकी भूमिका भूलने नहीं देगा. अमेरिका में उन्हें छिपने की जगह नहीं मिलेगी. बस इंतज़ार करें और देखें आगे क्या होता है.