असाधारण प्रतिभा...
महज 7 वर्ष की उम्र में झारखंड से नन्हे इशांक ���े श्रीलंका और भारत के बीच 29 किमी लंबे Palk Strait को पार कर ऐतिहासिक पल अपने नाम किया है।
इशांक की यह सफलता अनुशासन और लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है।
इशांक और उनके परिवारजनों, ट्रेनर्स को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए ढेरों बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं, जोहार।
एक मां और परिवार ही इस पल की असीमित खुशी महसूस कर सकता है।
@JharkhandPolice की टीम को इस शानदार सफलता के लिए पुनः हार्दिक बधाई।
@DC_Ranchi कृपया अंश और अंशिका के परिवार को सभी जरूरी सरकारी योजनाओं से जोड़ते हुए भी सूचित करें।
@HemantSorenJMM@JharkhandPolice@migrantcell_JH वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा बंधक बने दोनों बच्चियों को वापस सुन्दर नगर थाना लाकर दोनों बच्चियों को सकुशल उनके परिजनों को सुपूर्द किया गया।
रांची ट्रैफिक पुलिस की अपील
दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य है। बिना हेलमेट चलाना दंडनीय अपराध है। हेलमेट जीवन की सुरक्षा का साधन है, नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
#RanchiTrafficPolice#HelmetSavesLife
काली फिल्म हटाओ, सुरक्षा अपनाओ!
सड़क पर सभी की सुरक्षा हमारी पहली जिम्मेदारी है। गाड़ियों पर लगी काली फिल्म न सिर्फ़ कानून के खिलाफ़ है, बल्कि अपराध और खतरे को भी बढ़ावा देती है। पारदर्शी शीशे वाहन चलाते समय दृश्यता बढ़ाते हैं और दुर्घटनाओं की संभावना कम करते हैं।@IGRanchi
🌿 झारखंड आदिवासी महोत्सव-2025: संस्कृति, स्वाद और गौरव का उत्सव! 🌿
🌟 विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रांची के मोरहाबादी मैदान में होने जा रहा है झारखंड आदिवासी महोत्सव-2025!
यह महोत्सव न केवल झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति को दुनिया के सामने लाएगा, बल्कि झारखण्ड के लोक कलाकारों एवं कई राज्यों के कलाकारों के साथ देशभर के कई शहरों में इसकी गूंज सुनाई देगी! 🎶 #cmhemantsoren #jharkhandsejohar #AdivasiMahotsav #tribalsong #tribalphotography #triballanguages #tribalfood #tribalfashion #TribalTraditions #TribalCulture
चुटिया थाना अंतर्गत सिरमटोली से छात्रा के अपहरण की सूचना रांची पुलिस मिलते ही तत्काल नाकेबंदी कर रांची सहित आस पास के जिलों में सूचना का सम्प्रेषण करते हुए अलर्ट जारी कर एवं वरीय पुलिस पदाधिकारियों के द्वारा अंतरजिला समन्वय स्थापित करते हुए अपहृत बच्ची को महज 02 घंटे के अंदर रामगढ़ जिला के कुज्जू से सकुशल बरामद कर लिया गया है। अपहरणकर्ताओं के विरुद्ध कांड दर्ज करते हुए गिरफ्तारी हेतु कई टीमों के द्वारा सघन छापेमारी की जा रही है।
@JharkhandPolice@Michaelraj_ips@IGRanchi@digranchi@JharkhandCMO@DC_Ranchi@prdjharkhand
दिनांक 26.07.25 को उप-महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक राँची महोदय द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ओरमांझी थाना अंतर्गत पावर ग्रीड में डकैती करने वाला एक गिरोह बिना नंबर प्लेट का स्कार्पियो गाडी से आया हुआ है, जो पावर प्लांट का रेकी कर रहा है तथा पावर ग्रीड में कॉपर तार का डकैती करने का योजना बना रहा है। प्राप्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक-सह-वरीय पुलिस अधीक्षक राँची के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्ष�� सिल्ली, राँची के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।
गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ओरमॉझी थानान्तर्गत र्निमाणाधीन भारत माला प्रोजेक्ट रोड ग्राम चेतनबाड़ी के पास एकत्रित होकर पावर ग्रीड में कॉपर ��्यॉल डकैती करने हेतु योजना बना रहे 03 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त अपराधकर्मी के पास से 01 देशी कट्टा, 02 जिन्दा गोली, 01 उजला रंग का बिना नंबर प्लेट का स्कार्पियो, 04 मोबाईल, 02 सिमकार्ड, 1710/- रुपया नगद, तार कटिंग करने वाले औजार को विधिवत जप्त किया गया है। सभी गिरफ्तार अपराधी दुर्गापुर(पश्चिम बंगाल) के हैं। गिरफ्तार अपराधकर्मियों का आपराधिक इतिहास भी है।
@JharkhandPolice
@Michaelraj_ips
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
On a specific intelligence related to Maoist financing, Chaibasa police has recovered ₹35 lakhs approx (exact counting will be done at PS) today. Money was for purchase of explosives to mine the area against forces. Congratulations @ChaibasaPolice@JHARKHANDJAGUAR@crpfindia
रांची की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़-चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर, करमटोली-मोराबादी-साइंस सिटी फ्लाईओवर एवं रिंग रोड तक फोर लेन तथा रांची रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोर लेन स��़क परियोजना को मंजूरी दी।
रांची की यातायात व्यवस्था होगी सुगम
माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी ने
अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़-चापू टोली एलिवेटेड फ्लाईओवर, करमटोली-मोराबादी-साइंस सिटी फ्लाईओवर एवं रिंग रोड तक फोर लेन तथा रांची रेलवे स्टेशन से एयरपोर्ट तक वैकल्पिक फोर लेन सड़क परियोजना को स्वीकृति दी है।
जल्द ही अन्य शहरों में भी जहां भी जरूरत है वहां फ्लाईओवर का निर्माण करवाया जाएगा जिसकी दिशा में विभाग मंथन कर रहा है।
आज दिनांक 11.07.25 को रांची जिला अंतर्गत पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची के कार्यालय कक्ष में आयोजित पिपिंग कार्यक्रम में पुलिस महानिरीक्षक दoछoपक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, पुलिस अधीक्षक (नगर) रांची एवं पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रांची के द्वारा नव प्रोन्नत 06 पुलिस उपाधीक्षकों
1.दयानंद कुमार(लोअर बाजार थाना)
2.आलोक कुमार सिंह(अरगोड़ा थाना)
3.महेश्वर प्रसाद रंजन (सदर पo अंचल)
4.मनोज कुमार(बरियातू थाना)
5.तुलेश्वर प्रसाद कुशवाहा(पुo केंद्र)
6.विजय कुमार सिंह(पुo केंद्र)
को प्रोन���नति उपरांत बैज लगाकर उत्साहवर्धन किया गया एवं उज्जवल भविष्य की शुभ कामनाएं दी गई।इस दौरान उनकी लंबी सेवा अवधि के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों एवं चुनौतियों की चर्चा की गई।
कार्यक्रम में सभी पुलिस उपाधीक्षक, रांची उपस्थित थे।
@JharkhandPolice
@Michaelraj_ips
@IGRanchi
@digranchi
@JharkhandCMO
@DC_Ranchi
@prdjharkhand
सूचना
दिनांक 10.07.2025 को होटल रेडिसन ब्लू, राँची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें माननीय गृह मंत्री एवं विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
इस अवसर पर यातायात व्यवस्था में विशेष बदलाव किए गए है ।@ranchipolice@JharkhandPolice@IGRanchi