30 साल तक स्कूल संभालने वाले पैराटीचर रावताराम जी का निधन1 जुलाई 1999 से सेवा देते हुए रामसर (बाड़मेर) के तामलियार गांव के रावताराम जी 29 जुलाई 2026 को चल बसे। 30 साल सेवा, हेडमास्टर तक बने, लेकिन स्थायी नहीं हो सके। 2023 में एडॉप्ट हुए, फिर भी नियमितीकरण की फाइल दबी रही।
वा रे राजनीति और राजनेताओं....
एक बात ध्यान रहे यह पोस्ट पढ़े लिखे बुद्धिजीवियों के लिए है, घृणित मानसिकता से ग्रसित व्यक्ति दूर रहे..
@Premarambhadu ✍️
थार क्षेत्र की बात करें तो यहां के नेताओं और जाति-धर्म-समुदाय के तथाकथित प्रतिनिधियों ने अपने-अपने हिसाब से न्याय और अन्याय की परिभाषा गढ़ रखी है। ज्यादातर मामलों में जातीय और धार्मिक ध्रुवीकरण करने तथा वोटबैंक की गंदी राजनीति ही इन लोगों को किसी मुद्दे का विरोध या समर्थन करने के लिए प्रेरित करती है। जब हिंदुओं की सरकार है तथा गाय को न केवल राष्ट्रीय पशु बल्कि 'गौमाता' घोषित किया जा चुका है, ऐसे में आखिर खतरा किसको है, यह आम आदमी की समझ से परे है। पूरे घटनाक्रमों पर नजर डालें तो बासनपीर, पोकरण, बिशाला, भूनिया की धार्मिक घटनाओं और हथू देवी (झिनझिनयाली) से होते हुए मामला सीमावर्ती क्षेत्र से सटे अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक ढांचों को गिराने तक पहुंच गया है। हालांकि इस बीच कई अन्य घटनाएं भी हुईं, जिनमें गिरल पावर प्लांट के साथ-साथ विंड और सोलर कंपनियों के खिलाफ लगातार चल रहे धरने-प्रदर्शन शामिल हैं। प्रतिदिन कंपनियों की दादागिरी के वीडियो सोशल मीडिया पर आ रहे हैं और अलग-अलग जगह लगातार धरने चल रहे हैं।
@Premarambhadu ✍️
जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों से जुड़े नेताओं, सामाजिक संगठनों और विभिन्न गुटों ने अपने-अपने नफे-नुकसान और वोटबैंक के लिए यूनियन तैयार कर रखी हैं। सबसे बड़ी घटना बाड़मेर म��ं तिलक नगर जसदेव धाम के पास हुई, जहां सरकारी 'पीले पंजे' ने गरीबों को बेघर कर दिया। दूसरी तरफ जैसलमेर से अतिक्रमण हटाने के नाम पर गरीबों को उजाड़ने की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें रोते-बिलखते मासूम बच्चों और श्राप देती महिलाओं के शर्मनाक वीडियो आ रहे हैं। इसके साथ ही, जैसलमेर में हजारों गायों के बिखरे शवों को भी कोई नहीं भूला है। अब वर्तमान में कोई सवाल या मामला उठाए तो उसे 'जातिवादी' कह दिया जाता है, लेकिन असल में जातिवादी कौन है? पूरी घटनाओं को याद करते हुए थोड़ा पूर्व में जाना पड़ेगा। कुछ घटनाओं पर कुछ लोगों के मुंह पर जैसे ताला लग जाता है, लेकिन वैसी ही घटना यदि उन्हीं के लोगों से जुड़ी हो, तो वे भोंपू की भांति बजने लगते हैं। वीडियो जारी करना, प्रेस कॉन्फ्रेंस करना और बड़े-बड़े दावे करते हुए हर किसी को द���शद्रोही, धर्म-विरोधी, जातिवादी या सरकार-विरोधी गतिविधियों में लिप्त बताकर सीधा करने वाले 'ठेकेदार' बिल से निकल आते हैं।
@Premarambhadu ✍️
इन सभी घटनाओं में कल हनुमान बेनीवाल जी के बाड़मेर दौरे के बीच सामने से आ रही गाड़ी सवार के साथ मारपीट और गाड़ी के शीशे तोड़ने की ओछी हरकत के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पुलिस को पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करनी चाहिए; कानून को हाथ में लेने का किसी को अधिकार नहीं है। लेकिन जो बवाल ऑनलाइन योद्धाओं और उनके आकाओं ने मचा रखा है, उसकी सभ्य समाज में कहीं जगह नहीं है। पिछले साल भर की घटनाओं पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा रंग तथाकथित जाति-धर्म-समुदाय के ठेकेदारों ने बदला है, जिन्होंने गिरगिट को भी पीछे छोड़ दिया है। इस मामले में लोकसभा क्षेत्र बाड़मेर-जैसलमेर-बालोतरा के जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने हिसाब से घटनाओं पर राय व्यक्त की है, अर्थात् अन्याय की परिभाषा ही बदल दी है। जहां बासनपीर में एक पक्ष ने सामूहिक नेतृत्व किया, तो दूसरा पक्ष विरोध करने के लिए जुलूस लेकर जैसलमेर सीमा तक पहुंचा। पोकरण, बिशाला, भूनिया, धोरीमना, झिनझिनयाली, गिरल पावर प्लांट धरना, सोलर-विंड ठेकेदारों और स्थानीय नागरिकों, कंपनियों के मामले हों अथवा सीमावर्ती क्षेत्र में धार्मिक ढांचे गिराने का मामला हो, सबमें राजनीति हावी रही।
@Premarambhadu ✍️
क्रूरता और निर्ममता को देखें तो हथू देवी (झिनझिनयाली) की हत्या मानवता को शर्मसार और झकझोर करने वाली घटना थी, लेकिन कुछ लोगों का कंठ सूख गया और वे एक ट्वीट तक नहीं कर पाए। ऐसा ही उदाहरण मस्जिदों और दरगाह मामले में भी दिखा, जहां शायद उनका नेट रिचार्ज खत्म हो गया था। दुर्भाग्य यह है कि तिलक नगर (बाड़मेर) और जैसलमेर में पीढ़ियों से रहने वाले, वोट देकर सरकार बनाने वाले गरीबों को सरकार ने बेघर कर दिया, लेकिन किसी ने धरना-प्रदर्शन या हड़ताल नहीं की, क्योंकि यहां गरीबों के पास देने के लिए कुछ नहीं है। राजनीति का स्तर इतना गिर चुका है कि अपराधियों और आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों को भी समर्थन देना पड़ रहा है और फिर जनता न्याय की उम्मीद कर रही है। गुटों में बंटी जनता के साथ बार-बार अन्याय हो रहा है क्योंकि ये लोग ही जाति-धर्म-समुदाय के नाम पर भोले-भाले लोगों को आपस में लड़वाने का कार्य कर रहे हैं।
जब व्याख्याता के पद 17338 ख़ाली पड़े हैं तो निकालने में कहां समस्या है कम से कम आधे पदों पर तो निकालो....
ऊंट के मुंह में जीरा वाला लॉलीपॉप मत दो
#स्कूल_व्याख्याता_पद_बढ़ाओ
देश के हित में सोचने वाले, जमीनी स्तर से उठे,अपनी मेहनत के बल बुते पर मुकाम हासिल करने वाले,जन जन के ह्रदय सम्राट का देवलोक हो जाने पर मैं अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि आप इन्���ें आपके श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें 🙏💐 #RIPRatanTata
दिल्ली के मुखर्जी नगर में UPSC MAINS की तैयारी कर रहे दौसा जिले के छात्र भाई दीपक कुमार मीणा का 10 दिनों बाद झाड़ियों में संदिग्ध हालात में शव मिलना बेहद दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे। और शोकाकुल परिजनों को यह वज्रपात सहने की हिम्मत प्रदान करे।
देश की राजधानी में आखिर क्यों छात्र स्वयं को असुरक्षित महसूस करता है...?
मेरा @DelhiPolice से आग्रह है कि इस मामले में उचित जांच कर दीपक मीणा के परिजनों को न्याय दिलाए।
#JusticeForDeepakMeena
#NirmalChoudhary
ये लो वार्तालाप 🤌
अगर #���हिला_आरक्षण लागू होगा तो दोनो लेवल में होगा,
पर अब इस तरह की बात सामने आने से बीएड/L2 वाले खुश हो जाएंगे
BSTC वाले संख्या में कम है
तो आगे आप समझ ही रहे हो🙏🙏
संगठन में शक्ति है BSTC बीएड भाई भाई🙏
@O_MasterG
(1.)BED और BSTC डिग्री की हुई महिलाओं की संख्या 30% हैं और तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में भी लगभग 30% फॉर्म महिलाओं के आते हैं फिर जितनी आबादी उतना हक का फॉर्मूला यहां लागू नहीं होता हैं.....
(2.) पूर्व की भर्तियों का डाटा देखा जाए तो तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं का लगभग 38 से 40 परसेंट सीटों पर सिलेक्शन होता है तो पिछड़ापन तो किसी भी आधार पर नहीं है फिर भी सरकार के द्वारा बिना किसी सर्वे की बिना कोई उद्देश्य के ही 50% आरक्षण दिया जा रहा है जो की बहुत ही गलत है...!
@RajCMO@BhajanlalBjp से निवेदन है कि इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए,
महिलाओं को 50% आरक्षण देने से क्षैतिज आरक्षण भी लगभग 70%तक पहुंच जायेगा भर्तियां कोर्ट में अटकेगी और यह असंवेधानिक भी है....!
जब योग्य डिग्री धारी अभ्यर्थी ही 30% हैं तो उन्हें 50% आरक्षण किस आधार पर दिया जा रहा हैं.....!