@UPPCLLKO@aksharmaBharat@dvvnlhq महोदय एसडीओ और जेई साहब का कहना है ज़मूह सिगनपुर आस पास के गांव में भी टाउन एरिया के दर से बिल देते हैं जब की कनेक्शन ग्रामीण में लगा है जब मैने बताया मेरा कनेक्शन भी ग्रामीण में है बता रहे गलती से ग्रामीण हो गया है और धमकी दी गई कि पुराना बिल भी टाउन के हिसाब से इनसे चार्ज करो
@myogiadityanath@UPPCLLKO@dvvnlhq@aksharmaBharat महोदय मेरे मीटर रूरल एरिया में लगा हे और बिल अर्बन एयर के हिसाब से आया है शिकायत करने के बाद 1.5 घंटे बाद समाधान का मैसेज आया पर आज 4 दिन होने आए अभी तक बिल सुधार नहीं हुआ कृपा मेरा बिल सुधार कराए।
@dvvnlhq@UPPCLLKO@aksharmaBharat महोदय मैने दोनों महीने के बिल ऐड किए है आप खुद देख लीजिए पिछले माह का बिल रूरल एरिया रेट से आते थे और इस माह का बिल अर्बन एरिया रेट से आया हे
@myogiadityanath@UPPCLLKO@dvvnlhq@aksharmaBharat महोदय मेरे मीटर रूरल एरिया में लगा हे और बिल अर्बन एयर के हिसाब से आया है शिकायत करने के बाद 1.5 घंटे बाद समाधान का मैसेज आया पर आज 4 दिन होने आए अभी तक बिल सुधार नहीं हुआ कृपा मेरा बिल सुधार कराए।
📄 UPSI भर्ती: पारदर्शिता, नॉर्मलाइजेशन डेटा एवं स्कोरकार्ड हेतु अभ्यर्थियों का विनम्र निवेदन..🙏
माननीय उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड
सप्रेम सादर,
हम सभी #UPSI के अभ्यर्थी इस पत्र/पोस्ट के माध्यम से अत्यंत विनम्रतापूर्वक अपना पक्ष आपके समक्ष रखना चाहते हैं। 5 साल के लंबे इंतज़ार के बाद आई इस भर्ती के लिए लाखों युवाओं ने अपना सर्वस्व झोंक दिया है। भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के आपके प्रयासों की हम सराहना करते हैं, किंतु वर्तमान में अभ्यर्थियों के बीच नॉर्मलाइजेशन (Normalization) और स्कोरकार्ड (Scorecard) को लेकर भारी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
हमारी विनम्र प्रार्थनाएँ:
स्कोरकार्ड जारी किया जाए: पारदर्शिता के उच्चतम मानकों को स्थापित करते हुए, कृपया प्रत्येक अभ्यर्थी का व्यक्तिगत स्कोरकार्ड जारी किया जाए। जिसमें Raw Score और Normalized Score स्पष्ट रूप से अंकित हो, ताकि छात्र अपनी स्थिति समझ सकें।
शिफ्ट-वार विश्लेषण: अलग-अलग शिफ्टों के अंकों में आए बड़े अंतर ने उन अभ्यर्थियों को चिंतित कर दिया है जिन्होंने कठिन परिश्रम किया था। यदि बोर्ड शिफ्ट-वार औसत अंक (Average Marks) और कठिनाई स्तर का डेटा सार्वजनिक करता है, तो छात्रों का व्यवस्था पर भरोसा और अधिक सुदृढ़ होगा।
अंतिम गणना प्रक्रिया: नॉर्मलाइजेशन में उपयोग किए गए वैज्ञानिक फॉर्मूले और उसकी गणना के चरणों को स्पष्ट किया जाए, जिससे किसी भी प्रकार की भ्रांति की गुंजाइश न रहे।
हमारा अनुरोध:
अयोग्य को स्थान न मिले और योग्य का हक न छिने, यही न्याय की मूल भावना है। हम किसी भी प्रकार की नकारात्मकता में विश्वास नहीं रखते, बल्कि लोकतांत्रिक ढंग से केवल 'सूचना की स्पष्टता' चाहते हैं। स्कोरकार्ड और शिफ्ट वाइस नॉर्मलाइजेशन डेटा का जारी होना न केवल हमारी शंकाओं को शांत करेगा, बल्कि भर्ती बोर्ड की पारदर्शिता की छवि को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
हमें पूर्ण विश्वास है कि संवेदनशील प्रशासन हमारी इन जायज मांगों पर विचार कर लाखों परिवारों को मानसिक संबल प्रदान करेगा..🙏🚩
प्रार्थी: समस्त मेहनती #UPSI अभ्यर्थी
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
@myogiadityanath@UPGovt@InfoDeptUP@myogioffice@homeupgov@ChiefSecyUP@Rajeevkrishna69@aajtak@upprpb@UPTakOfficial
दुनिया का आठवां अजूबा नहीं देखा तो अब देख लीजिए...
कहीं आपने देखा है कि एग्जाम का रिजल्ट आए और किसके कितने नम्बर आएं ये न बताया जाए।
UPSI 4543 भर्ती में ठीक ऐसा ही हुआ है। न अभ्यर्थियों के नंबर दिखाए जा रहें हैं और न ही ये बताया जा रहा है कि नॉर्मलाइजेशन किस तरह से किया है।
2017 की भर्ती में भी संपूर्ण डाटा जारी किया गया था,2021 में भी
इस बार ही पता नहीं किस कारण से भर्ती बोर्ड चुप है।
अतः एक बार फिर से UPSI भर्ती के सभी अभ्यर्थी सरकार तथा भर्ती बोर्ड से मांग करते हैं कि कृपया अविलंब स्कोर कार्ड तथा नॉर्मलाइजेशन डाटा सार्वजनिक करने की कृपा करे।
जिससे कि भर्ती की शुचिता या पारदर्शिता पर कोई संदेह न रहे।
#UPSI_GIVE_SCORE_CARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
#upsi_bharti_4543
@upprpb@UPGovt@CMOfficeUP@myogiadityanath@ChiefSecyUP 🙏
UPSI 2025 की भर्ती में एक अभ्यर्थी का दर्द
👇
मैं एक #UPSI अभ्यर्थी हूँ जो इस समय अत्यंत विकट मानसिक परिस्थिति से गुजर रहा हूँ। परीक्षा परिणाम आने के बाद मेरे माता-पिता का एक ही सवाल है—"अगर असफल हुए, तो कैसे? कितने अंकों की कमी रह गई?"
मगर अत्यंत क्षोभ का विषय है कि मेरे पास उनके इन बुनियादी सवालों का कोई जवाब नहीं है। बिना आधिकारिक डेटा के मैं स्वयं अंधकार में हूँ।
हमारी प्रमुख मांगें और समस्याएं:
1️⃣ पारदर्शिता का अभाव: बोर्ड ने अब तक अभ्यर्थियों का व्यक्तिगत Scorecard जारी नहीं किया है। हमें अपने 'Raw Marks' और 'Normalized Marks' के बीच का अंतर नहीं पता।
2️⃣ नॉर्मलाइजेशन का रहस्य: बिना Shift-wise Normalization Data के यह समझना असंभव है कि किस शिफ्ट को कितना फायदा या नुकसान हुआ है? Sections Wise नॉर्मलाइजेशन कितना हुआ है?
3️⃣ उत्तरदेयता: माता-पिता को लगता है कि शायद हमारी मेहनत में कमी थी लेकिन हम बिना किसी ऑफिशियल डेटा के नॉर्मलाइजेशन की जटिल प्रक्रिया या तकनीकी चीजों को अपने माता पिता को कैसे समझाएं?
4️⃣ संशोधित सूची: DV/PST के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों की लिस्ट को सभी आवश्यक सुधारों और पारदर्शिता के साथ पुनः अपडेट कर जारी किया जाए जिसमें अभ्यर्थी के रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर के अतिरिक्त,
✅ अभ्यर्थी का नाम
✅ परीक्षा की शिफ्ट
✅ Raw Marks (वास्तविक अंक)
✅ Normalized Marks
✅ जेंडर और कैटेगरी (ताकि आरक्षण नियमों की स्पष्टता दिखे)।
सीएम @myogiadityanath महाराज जी, एक युवा के लिए परीक्षा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार का सपना होती है। जब तक स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया सार्वजनिक नहीं होती, तब तक यह असफलता हमारे चरित्र पर एक प्रश्नचिह्न बनी रहेगी?
अतः आपसे हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि अविलंब Scorecard और Normalization डेटा सार्वजनिक कर हमें मानसिक प्रताड़ना से मुक्ति दिलाएं। न्याय की उम्मीद में...🙏🚩
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
#YOGIJI_REFORM_UPPRPB
@myogioffice@CMOfficeUP@homeupgov@ChiefSecyUP
UPSI का कटऑफ 92% से ज्यादा जाना अपने आप में साबित करता है कि सिस्टम में कहीं न कहीं भारी गड़बड़ी हुई है। जब मेरिट मार्क्स के आधार पर बनी है, तो आयोग हमारा स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइजेशन का डेटा क्यों छिपा रहा है?
आज सुबह 9 बजे से हमारा ट्विटर अभियान शुरू हो रहा है। जो बच्चे सोच रहे हैं कि "मेरा क्या", वो याद रखें—अगर आज आप शांत रहे, तो अगला नंबर आपका भी हो सकता है! सबको मिलकर आवाज़ उठानी है।
#UPSI_GIVE_SCORECARD
#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
छात्रों की एक ही मांग — UPSI Score Card और Normalisation Data जल्द जारी करे सरकार।
15 मई सुबह 9 बजे सभी छात्र Twitter पर एक साथ अपनी आवाज़ उठाएं और ये hashtags इस्तेमाल करें ✊
#UPSI_GIVE_SCORECARD#UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
UPSI 2025 की परीक्षा संपन्न होने के बाद अभ्यर्थी एक अत्यंत अनिश्चित दौर से गुजर रहे हैं। Final Answer Key जारी हो चुकी है, लेकिन व्यक्तिगत Score Card के अभाव में छात्रों के बीच भारी असंतोष और मानसिक तनाव व्याप्त है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता इस बात पर निर्भर करती है कि अभ्यर्थी को उसके वास्तविक अंकों (Raw Score) और Normalization के बाद हुए बदलावों की सटीक जानकारी हो। बिना स्कोर कार्ड के यह समझना असंभव है कि चयन प्रक्रिया का आधार क्या है, जिससे छात्रों में भर्ती बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर संशय बढ़ता हैं ।
अतः प्रदेश सरकार से सादर अनुरोध है कि छात्र हित को सर्वोपरि रखते हुए अविलंब आधिकारिक पोर्टल पर व्यक्तिगत स्कोर कार्ड अपलोड किया जाए। पारदर्शिता ही लोकतंत्र और निष्पक्ष भर्ती की पहचान है। युवाओं के धैर्य की परीक्षा न लें और उन्हें उनके परिश्रम का स्पष्ट परिणाम देखने का अवसर दें।
#UPSI_GIVE_SCORECARD #UPSI_GIVE_NORMALISATION_DATA
@upprpb@myogiadityanath@dgpup
मैं SSC CGL aspirant हुन लेकिन मुझे लग रहा है कि UPSI परीक्षा में अगर कुछ गलत हुआ है तो मुझे आवाज उठानी चाहिए,इसलिए सभी लोग एक दूसरे का साथ दे,ज्यादा से repost करे..आवाज उठाओ.👍👍
ट्विटर अभियान से जुड़ें।
#Score_Card_जारी_करो#Release_Score_Card#UPSI2025#UPSIScoreCard