बाँट दिया इस धरती को, चाँद-सितारों का क्या होगा?
बहती नदियों के धारा का क्या होगा?
शिव की गंगा भी पानी है, आब-ए-ज़मज़म भी पानी है
पंडित भी पिए, मुल्ला भी पिए पानी का मज़हब क्या होगा?
इन फ़िरक़ापरस्तों से पूछो क्या सूरज अलग बनाओगे?
एक ही हवा में साँस है सबकी, क्या हवा भी नई चलाओगे
शहर घूमता है काले चश्मे लगाकर,
गांव अब भी नजर मिला लेता है|
शहर बीमार होता है दवाओं से,
गांव बीमारी में भी खुद को जिला लेता है।
गांव में देखो मुस्कुराती है फूलगोभियां,
शहर ने पहले बाल रंगे फिर हरी सब्���ियां
मेरी दुआ है खूब तरक्की करें यह जमाना,
पर गांव की लाश पर शहर मत उगाना |
This 7 year boy is doing his father job as his father met with an accident the boy go to school in the morning and after 6 he work as a delivery boy for @zomato we need to motivate the energy of this boy and help his father to get into feet #zomato