उज्जैन में सरेआम दो सगे भाइयों की यह हत्या मोहन यादव सरकार की कानून व्यवस्था के ध्वस्त होने का सबूत है!
मुख्यमंत्री से अपनी विधानसभा और शहर ही नहीं संभल पा रहा है! बदमाश बेखौफ होकर वारदात करते है, बीच शहर में आतंक मचाते हैं!
मुख्यमंत्री मोहन यादव का अपना शहर खून की होली खेल रहा है और सरकार तमाशबीन बनी हुई है!
आज बुधनी विधानसभा के ग्राम बकतरा में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री धमेंद्र सिंह चौहान जी ने पूर्व विधायक श्री देवकुमार पटेल जी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधायक रमाकांत भार्गव एवं कृषि मंत्री एदल सिंह कंसाना का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर प्रदेश सरकार की किसान एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया।
जनता के अधिकारों, किसानों के हितों और प्रदेश के सम्मान की लड़ाई कांग्रेस पूरी मजबूती और जनसमर्थन के साथ सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।
आज बुधनी विधानसभा के ग्राम बकतरा में किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्री धमेंद्र सिंह चौहान जी ने पूर्व विधायक श्री देवकुमार पटेल जी एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधायक रमाकांत भार्गव एवं कृषि मंत्री श्री एदल सिंह कंसाना का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर प्रदेश सरकार की किसान एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया गया।
जनता के अधिकारों, किसानों के हितों और प्रदेश के सम्मान की लड़ाई कांग्रेस पूरी मजबूती और जनसमर्थन के साथ सड़क से सदन तक लड़ती रहेगी।
आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने दतिया शहर के विभिन्न वार्डों में पोलिंग बूथ कार्यकर्ताओं, स्थानीय नेताओं से संवाद कर उपचुनाव की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री जयवर्धन सिंह जी, पूर्व मंत्री श्री सचिन यादव जी, विधानसभा प्रभारी श्री सिद्धार्थ कुशवाह जी, विधायक श्री केशव देसाई जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अशोक दांगी जी, वरिष्ठ नेता श्री अवधेश नायक जी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नर्मदापुरम जिले के इटारसी में “संगठन सृजन” अभियान के अंतर्गत नर्मदापुरम और हरदा जिले के ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं मंडलम अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रशिक्षण प्रभारी श्री महेंद्र जोशी जी ने प्रशिक्षण की गंभीरता, संगठन प्रभारी श्री संजय कामले जी ने संगठन की कार्यशैली और अनुशासन, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता श्री आनंद जाट जी ने संविधान और हम, कनेक्ट सेंटर प्रभारी श्री भूपेंद्र पुरावत जी ने कनेक्ट सेंटर की भूमिका एवं शाजापुर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष श्री चिराग परमार जी ने डिजिटल रणनीति की उपयोगिता विषय पर सत्र को संबोधित किया।
इस अवसर पर नर्मदापुरम जिला प्रभारी श्री संजय शर्मा जी, हरदा विधायक श्री रामकिशोर दोगने जी, नर्मदापुरम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री शिवाकांत पाण्डेय जी एवं हरदा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मोहन सांई जी उपस्थित थे।
बैतूल में आज “संगठन सृजन” अभियान के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष एवं मंडलम अध्यक्षों के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के द्वितीय दिवस पर, मप्र कांग्रेस प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी ने संगठन की उपयोगिता, प्रदेश सह-प्रभारी ऊषा नायडू जी ने प्रशिक्षण के वातावरण, नेताप्रतिपक्ष श्री उमंग सिंगार जी ने राजनीति में जमीनी मुद्दों की महत्ता, जिला प्रभारी श्री सुनील उइके ने क्षेत्रीय मुद्दों पर, श्री प्रोमिल मित्रा ने संविधान निर्माण की गाथा, श्री ललित सेन ने चुनावों में मतदाता सूची की भूमिका पर संवाद किया।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुखदेव पांसे जी, बैतूल जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री निलय डागा जी उपस्थित रहे।
कालापीपल विधानसभा (शाजापुर) के नंदनी गाँव में 10 वर्षीय मासूम प्रियांश मेवाड़ा की हत्या की घटना अत्यंत हृदयविदारक और पीड़ादायक है। पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक न्याय का भरोसा दिलाने वाली कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं कालापीपल के पूर्व विधायक श्री कुणाल चौधरी जी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय हेतु लड़ाई लड़ने का भरोसा दिलाया तथा प्रदेश सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश देने की मांग की।
झाबुआ में शराब के अवैध परिवहन से बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में जिला कांग्रेस व युवा कांग्रेस द्वारा SP कार्यालय का घेराव कर इस अवैध शराब परिवहन पर रोक लगाने की मांग की गई।
इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री प्रकाश रांका जी, विधायक श्री वीरसिंह भूरिया जी, युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अभिषेक परमार जी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री नटवर डोडियार जी एवं जिला उपाध्यक्ष श्री प्रकाश परमार जी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी ने दतिया के ग्राम रामनगर एवं ग्राम उपराई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक में उपचुनाव की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी श्री सिद्धार्थ कुशवाह जी, श्री लाखन सिंह यादव जी, विधायक श्री पंकज उपाध्याय जी, श्री दिनेश गुर्जर जी, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रीना बौरासी जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री अशोक दांगी जी, वरिष्ठ नेता श्री अवधेश नायक जी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
दतिया का हर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी ताकत, उत्साह और संकल्प के साथ कांग्रेस प्रत्याशी श्री घनश्याम सिंह जी की ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा से मैदान में जुटा हुआ है।
सरेआम भविष्य की नीलामी।
Paper Leak Rate Card:
* NEET - ₹40 लाख
* IIT-JEE - ₹15 लाख
* उत्तराखंड पटवारी - ₹15 लाख
* बिहार शिक्षक भर्ती - ₹10 लाख
* ओडिशा पुलिस भर्ती - ₹25 लाख
जिसके पास पैसा है, वो मेन्यू से पेपर चुन लेता है। और जो सिर्फ़ मेहनत करता है वो अपना सपना खो देता है।
152 पेपर लीक, 7.5 करोड़ छात्र प्रभावित और सज़ा? एक को भी नहीं। यही इस माफ़िया की असली ताक़त है - बच्चों का भविष्य बेचो, पैसा कमाओ और बेख़ौफ़ घूमो।
मोदी जी, देश का हर छात्र आपसे यही पूछ रहा है - यह गिरोह किसकी शह पर इतना बेख़ौफ़ है?