17 अगस्त से ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के साथ बिहार की धरती से वोट चोरी के ख़िलाफ़ युद्ध का उदघोष हो रहा है
यह लोकतंत्र, संविधान और ‘एक व्यक्ति, एक वोट’ की रक्षा का संग्राम है
युवा, मज़दूर, किसान, हर नागरिक इस जनांदोलन से ज़रूर जुड़े
यह आपके हक़ की बात है
अगर BJP के पास इलेक्ट्रॉनिक डेटा आ ही गया है तो हमें भी वाराणसी की वोटर लिस्ट की पेन ड्राइव का इंतजार है।
• अगर वाराणसी की इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट मिल जाए तो सबको यकीन हो जाएगा कि काउंटिंग के दिन प्रधानमंत्री को फर्जी वोटरों का एक बूस्टर डोज मिला था।
• नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव हार रहे थे। गंगा पुत्रों ने उनका इलाज कर दिया था, लेकिन फर्जी वोटर्स का एक बूस्टर डोज मिलने के बाद अचानक पता चला कि ��रेंद्र मोदी जीत की ओर बढ़ गए हैं।
• अगर हमें वाराणसी की इलेक्ट्रॉनिक वोटर लिस्ट मिल जाए तो हम ��ाबित कर देंगे कि मोदी, प्रधानमंत्री की कुर्सी चुराकर पद पर बैठे हैं।
BJP कहती है कि राहुल गांधी जी को देश की संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, तो क्या कल अनुराग ठाकुर संस्थाओं पर भरोसा कर रहे थे?
: AICC मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन @Pawankhera जी
पूरे प्रदेश के सभी ज���लों में ‘वोट चोरी के खिलाफ, वोट चोर गद्दी छोड़’ मशाल जुलूस का आज आयोजन है।
आओ, लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाएं और हर जिले में जनता की आवाज़ बुलंद करें���
#VoteChorGaddiChhod #Congress #UttarPradesh
@INCIndia ���े प्रति आप सभी की सच्ची निष्ठा को देखते हुए @INCUttarPradesh के यशस्वी अध्यक्ष श्री @kashikirai जी द्वारा जिलाध्यक्ष बलिया कांग्रेस के प्रस्तावित सूची को स्वीकृति प्रदान कर आप सभी नवनियुक्त @INCBallia के नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्षों को बधाई एवं शुभकामनाएं..।
बिहार के युवाओं में जोश है, कुछ कर दिखाने का - और सरकार के ख़िलाफ़ आक्रोश है, उन्हें अवसर और समर्थन नहीं दिलाने का।
"पलायन रोको, नौकरी दो" यात्रा में आज बेगूसराय की सड��कों पर हज़ारों युवाओं की भावना, उनका कष्ट और संकल्प साफ़ दिखा।
बेरोज़गारी और पलायन के खिलाफ ये आवाज़ अब बदलाव की पुकार बन चुकी है। बिहार अब चुप नहीं बैठेगा, युवा और अन्याय नहीं सहेगा - अपने अधिकार, रोजगार और न्याय की लड़ाई डट कर लड़ेगा।
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने आज 'पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा' में कदमताल कर यात्रा के संदेश को मजबूती के साथ बुलंद किया।
बिहार के युवाओं को पलायन नहीं, उन्हें खुद के प्रदेश में रोजगार मिले- ये हमारी यात्रा का लक्ष्य है।
ये यात्रा बिहार के संघर्ष की आवाज और उम्मीद है। हम वर्षों से अन्याय झेल रहे राज्य के नौजवानों को 'न्याय का हक' दिलाकर रहेंगे।
📍 बेगूसराय, बिहार
वो कह रहा है कि नफ़रतों से
जो दिल हैं टूटे,मैं जोड़ दूँगा।
वो कह रहा है हर एक दरिया
हर एक तूफ़ॉं को मोड़ दूँगा।
सुनो सितमगर न समझो डरकर
मैं अपने लोगों को छोड़ दूँगा।
सितम की गर्दन मरोड़ दूँगा
सितमगरों की हर एक ख़्वाहिश
हर एक साज़िश कुचल रहा है
वो चल रहा है ......
-imranpratapgarhi
बिहार के युवाओं ने बेरोजगारी, पेपर लीक, परीक्षा में धांधली और अन्याय का बहुत दंश झेल लिया।
उन्होंने रोजगार मांगा तो झूठे वादे किए गए, सवाल पूछा तो बेरहमी से पिटवाया गया- लेकिन अब और नहीं। हर अन्याय का जवाब मांगा जाएगा, हर नौकरी का हिसाब मांगा जाएगा।
हम बेरोजगारी और पलायन के खिलाफ इस लड़ाई में प्रदेश के युवाओं के साथ खड़े हैं।
📍 बिहार
यह जनसैलाब जननायक राहुल गांधी के साथ चल रहा है
बिहार में चल रही कांग्रेस की “पलायन रोको, नौकरी दो” यात्रा क्रांति का उद्घोष है
युवा परिवर्तन का मन बना चुका है
📍बेगूसाय, बिहार
वाह मोदी जी वाह !!
मई 2014 के मुक़ाबल��� अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की क़ीमत में 41% की गिरावट आई है, पर आपकी लुटेरी सरकार ने पेट्रोल-डीज़ल के दाम कम करने के बजाय, ₹2-₹2 Central Excise Duty बढ़ा दी है
टैरिफ़ नीति पर कुंभकर्णी नींद से शेयर बाज़ार में छोटे-बड़े निवेशकों का एक झटके में ₹19 लाख करोड़ स्वाहा होने से आपको चैन नहीं मिला होगा, इसलिए आपकी सरकार जले पर नमक छिड़कने आ गई !
@narendramodi
अभी चार दिन पहले ही मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी एक इंटरव्यू में कह रहे थे कि मुस्लिम समाज धार्मिक हिंदुओं से अनुशासन सीखे।
क्या यही वो अनुशासन है जिसकी बात मुख्यमंत्री जी कर रहे थे ??
क्या भारत के सबसे बड़े राज्य में इस तरह की अराजकता पर @Uppolice कोई उदाहरण प्रस्तुत करने वाली कार्यवाही करेगी ??
राम नवमी ऐसे कबसे मनाए जाने लगी ?
यह लंपट हमारे हिंदू धर्म के सबसे बड़े दुश्मन हैं !
इनकी ओछी हरकतों से भगवान राम और हमारे धर्म का अपमान होता है ।
हमारे धर्म के नाम पर युवाओं को यह फूहड़ता और असभ्य���ा सिखा कर भाजपा हमारी संस्कृति और धर्म को भारी नुकसान पहुंचा रही है ।
इन हरकतों की निंदा करना हर हिन्दू की ज़िम्मेदारी है ।
.@narendramodi जी, आप चीन को 'लाल आंख' के बजाय 'लाल सलाम' की नीति अपना रहें हैं !
भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, भौगोलिक सम्प्रभुता एवं अखंडता सर्वोपरि है, मोदी सरकार इसे ख़तरे में डाल रही है।
हमारा आरोप बड़ी ज़िम्मेदारी के साथ है और तथ्यों के आधार पर है।
1⃣चीन ने अरुणाचल के बॉर्डर पर 90 नए गाँव बसाने शुरू कर दिए हैं, पहले हमारी सीमा पर 628 ऐसे गाँव चीन बसा चुका है, ऐसा समाचार पत्रों का कहना है।
मोदी सरकार सीमा पर 'Vibrant Villages Programme' का ख़ूब प्रचार करती है, संसद में आपने ख़ूब बढ़ा-चढ़ाकर इसका बखान किया है। लेकिन सच्चाई यह है कि पिछले दो वर्षों में Vibrant Villages Programme' का 90% फंड खर्च नहीं हुआ है। ये योजना फ़रवरी 2023 में लॉन्च की गई थी और ₹4800 करोड़ आवंटित फंड में से केवल ₹509 करोड़ ही ख़र्च हुए हैं।
हिमाचल प्रदेश में जहाँ 75 गांव सुधारने हैं, वहाँ केंद्र की मोदी सरकार ने ना के बराबर राशि दी है।
2⃣दिसंबर 2024 में, चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर 'दुनिया का सबसे बड़ा बाँध' बनाने की घोषणा की, जो हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा, पर्यावरण और उत्तर-पूर्वी राज्यों के लिए विनाशकारी साबित हो सकता है। ब्रह्मपुत्र नदी, भारत के मीठे पानी के संसाधनों का 30% ��िस्सा है, जिससे इसका प्रवाह, भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
2022 में राज्यसभा में विदेश मंत्रालय के एक जवाब के अनुसार, आपकी सरकार ने कहा कि "मार्च 2021 में, चीन ने अपनी 14वीं पंचवर्षीय योजना को अपनाया, जिसमें ब्रह्मपुत्र नदी के निचले इलाकों में hydropower projects की योजनाओं का उल्लेख है।"
इसका मतलब है कि मोदी सरकार को 2021 से ही इस मामले की जानकारी थी, लेकिन फिर भी, आपकी सरकार बिल्कुल चुप रही।
बात स्पष्ट है...
म���दी जी, आपकी सरकार की प्राथिमिकता PR स्टंट और स्वयं के झूठे विज्ञापन हैं, भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा नहीं !
'गांव के स्कूलों में संसाधन नहीं हैं।'
- ये बात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में कही है।
वो विधानसभा में खड़े होकर खुद ये मान रहे हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्कूलों के हालात बहुत खराब हैं। वहां संसाधन नहीं हैं।
यही वजह है कि लोग अपन�� बच्चों को प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने को मजबूर हैं, क्योंकि सरकारी स्कूलों में न शिक्षक हैं, न संसाधन है और न पढ़ने का बेहतर माहौल।
ये BJP की डबल इंजन सरकार का रिपोर्ट कार्ड है, जिसे CM योगी विधानसभा में खड़े होकर पेश कर रहे हैं। अनजाने में सामने आया.. यह वो स्याह सच है, जो BJP सरकार के नाकारेपन को उजागर करता है।
CM योगी से बस इतना कहना है कि जब आपने सच कबूल ही लिया है, तो गांवों में स्कूलों की स्थिति सुध��रने के लिए काम कीजिए। कब तक खोखले प्रचार के दम पर सरकार चलाएंगे।