देश के सभी श्रमिक बहनों-भाइयों को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
खेत-खलिहानों से लेकर बड़े-बड़े उद्योगों तक, गलियों से लेकर राष्ट्रीय राजमार्गों तक, असंख्य निर्माण और उत्पादन कार्यों में लगे हमारे करोड़ों श्रमिक भाई-बहन इस देश की रीढ़ हैं। वे दिन-रात कड़�� मेहनत करते हैं, पसीना बहाते हैं और देश की समृद्धि का रास्ता बनाते हैं। श्रमिक दिवस देश के करोड़ों श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के संकल्प का दिन है।
भगवान बुद्ध की सबसे बड़ी सीख है कि "घृणा को सिर्फ प्रेम से ही समाप्त किया जा सकता है, यह एक अटूट सत्य है।" भगवान बुद्ध ने सत्य, अहिंसा, मानवता, दया और करुणा जैसे महान मूल्यों पर चलने की प्रेरणा दी एवं संसार को शांति, समरसता व समृद्धि का मार्ग दिखाया।
सभी देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
भाजपा बड़े-बड़े नारे देती है और लोगों को सुनहरे सपने दिखाती है। लेकिन, जब उन वादों को धरातल पर उतारने की बात आती है, तो वे कहीं नजर नहीं आते। इसलिए ऐसी भारतीय जनता पार्टी को वोट देना अन्याय होगा।
संशोधन विधेयक गिर गया।
उन्होंने महिलाओं के नाम पर, संविधान को तोड़ने के लिए, असंवैधानिक तरकीब का इस्तेमाल किया।
भारत ने देख लिया।
INDIA ने रोक दिया।
जय संविधान।
महिलाओं को 33% आरक्षण देने वाला विधेयक 2023 में बहुमत से पारित हो गया था। 16 अप्रैल को आपने उसके लागू होने की अधिसूचना जारी कर दी। इसके बाद आपने संसद का सत्र बुलाया और कहा कि हम इसमें सीटें बढ़ाना चाहते हैं।
भाजपा विपक्षी दलों से बिना चर्चा किए संविधान संशोधन विधेयक ले आई, जबकि विप���्षी दलों ने यह भी कहा कि चुनाव का समय है, इस पर बाद में चर्चा कर ली जाए।
इससे भाजपा की नीयत का पता चलता है। सबने देखा कि यह संशोधन विधेयक के��ल राजनीतिक लाभ के लिए लाया गया था।
संसद और विधानसभाओं में महिला आरक्षण इस देश की महिलाओं का हक है जो उनको मिलने से कोई नहीं रोक सकता। एक दिन यह हकीकत में परिवर्तित होकर रहेगा।
मगर बदनीयती से इसे 2011 की जनगणना और उस पर आधारित परिसीमन से जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का महिलाओं का मसीहा बनने का खोखला ��्रयास आज नाकाम रहा।
आज, देश के विपक्ष ने अपनी दृढ़ता और एकजुटता दिखाकर भारत के लोकतंत्र और इसकी अखंडता को अक्षुण्ण रखा है। भारत की राजनीति में आज का दिन ऐतिहासिक माना जायेगा। आज से इस देश की आवाज़ को दबाने का काम बंद।
मैं विपक्ष के सभी सांसदों को दिल से धन्यवाद देती हूँ क्योंकि अंतर्मन में हम सब जानते हैं कि अगर ये तीन विधेयक पारित होते तो हमारे देश में लोकतंत्र नहीं बचता। अपनी शक्ति का सह��� इस्तेमाल करके हमने इस देश को राजनीति से ऊपर रखा है और देश के हित में अपना कर्तव्य निभाया है।
Delimitation was a clear attempt by the BJP to reduce the representation of Tamil Nadu, the Southern states, and the Northeast in Parliament.
We stopped it in Parliament and defeated this attack on the idea of India.
INDIA Alliance will always protect Tamil identity - and India’s unity, diversity, and every voice that makes it strong.
कांग्रेस पार्टी के नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों को हार्दिक बधाई।
पूर्ण विश्वास है कि आप सभी अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे तथा जनसेवा के पथ पर नई मिसाल कायम करेंगे।
आपके उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं।
यह महिला आरक्षण बिल नहीं है - इसका महिलाओं से कोई संबंध नहीं।
यह बिल OBC विरोधी है,
यह बिल SC-ST विरोधी है,
यह बिल Anti National है - दक्षि��, उत्तर-पूर्व, उत्तर-पश्चिम और छोटे राज्यों के खिलाफ है।
हम भारत जोड़ने वाले न किसी का हक़ छिनने देंगे, न देश को बंटने देंगे।
भारतीय संविधान आरक्षण का अधिकार प्रदान करता है, जबकि रोस्टर निर्धारित करने का अधिकार राज्य सरकार के पास होता है। कई पंचायतों पर OBC के लिए सीटें तो आरक्षित कर गईं थी, लेकिन वहाँ उनकी पर्याप्त आबादी नहीं थी।
ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए हमने आरक्षण की व्यवस्था में सबसे पहले SC, ST, OBC और महिलाओं को प्राथमिकता दी है।
यदि ये चुनाव 31 जनवरी से पहले कराए जाते, तो बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती, क्योंकि उस समय उनकी परीक्षाएँ चल रही थीं। चुनाव के दौरान अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ता है। इसलिए पंचायत चुनावों के लिए मई का महीना सबसे उपयुक्त है।
ED-CBI भाजपा का चुनावी हथियार बन चुकी हैं। उपचुनाव के समय, मेरे विधानसभा क्षेत्र में एजेंसियाँ दबाव डाल रही थीं और एक व्यक्ति को एक साल के लिए गिरफ्तार कर लिया गया। भाजपा चुनावों में साम-दाम-दंड-भेद का इस्तेमाल करती है। यह बात अब हर कोई जानता है।
हमने अपने जीवन में कभी भ्रष्टाचार नहीं किया है, और भविष्य में भी हमसे ऐसा कोई काम नहीं होगा। चुनावों में ED, CBI या कोई और एजेंसी आए, तो हम उससे डरने वाले नहीं हैं। हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार पर चोट की है। वाइल्ड फ्लावर होटल और JSW के मामले में भी हमने अपनी लड़ाई लड़ी है और संसाधनों से अपना राजस्व हासिल किया है।
आज ओक ओवर में माताओं, बहनों एवं भाइयों से मुलाकात की और उनकी समस्याएँ सुनीं।
जन सुनवाई हमारे लिए लोगों की समस्याओं के समाधान का महत्वपूर्ण माध्यम है।
हम सरकार और जनता के बीच की दूरी समाप्त कर, विश्वास, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के आधार पर सशक्त सेतु का निर्माण कर रहे हैं।
हर मरीज तक स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वस्तरीय पहुँच सुनिश्चित करना हमारी सरकार की प्राथमिकता है। IGMC, शिमला में न्यूक्लियर मेडिसिन ब्लॉक का उद्घाटन किया, साथ ही प्रदेश में पहली बार सरकारी क्षेत्र में PET स्कैन की सुविधा शुरू की।
SPECT-CT स्कैन मशीन खरीदने के लिए 8 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे, ताकि आधुनिक तकनीक सीधे आम जनता तक पहुँचे।
हमारा प्रयास है कि लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में न जाना पड़े और न ही अधिक खर्च करना पड़े। PET स्कैन से मरीजों के ��मय, मशक्कत और धन- तीनों की बचत होगी।
कांगड़ा को हमने टूरिज़्म कैपिटल घोषित किया है और इसके समग्र विकास के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं। गग्गल एयरपोर्ट के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसकी वर्तमान लंबाई लगभग 1,370 मीटर को बढ़ाकर 3,110 मीटर किया जा रहा है, ताकि बड़े विमान भी आसानी से उतर सकें।
जिन लोगों के नाम जमीन थी, उन्हें अब तक करीब 1,960 करोड़ रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है।
हम कोशिश करेंगे कि गग्गल एयरपोर्ट की भूमि का काम इस वर्ष के अ��त तक पूरा हो जाए। यह हिमाचल ��्रदेश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है।
Wishing you all a blessed #GoodFriday.
May compassion, forgiveness, and sacrifice illuminate our hearts, and remind us that righteousness must prevail in every thought, word, and action.
Let us walk the path of humanity, kindness, and peace, guided by empathy and truth.
The holy day of Good Friday serves as a reminder of the value of sacrifice, honesty and forgiveness in the world today. May the Lord bless us with compassion and enlightenment.
पर्यटन हमारी प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। हम हर जिला मुख्यालय को हेलीपोर्ट से जोड़ने का काम कर रहे हैं। जून में पालमपुर, चंबा और हमीरपुर में हेलीपोर्ट तैयार होने की संभावना है। इन पर युद्धस्तर पर कार्य जारी है।
��ैसे ही ये हेलीपोर्ट तैयार हो जाएँगे, प्रदेश में हवाई संपर्क और पर्यटन को नई गति मिलेगी।
This sacred Friday may guide the entire society on the path of compassion, peace, and love.
May hope, unity, and strength fill every heart- wishing you all the best with this prayer.