उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में दायित्व प्राप्त करने वाले सभी साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
साथ ही जिन समर्पित साथियों का नाम इस सूची में शामिल नहीं हो पाया है, उनसे आग्रह है कि निराश न हों। संगठन में आपका महत्व किसी पद या सूची से नहीं, बल्कि आपके समर्पण और कार्य से तय होता है।
वरिष्ठ नेतृत्व प्रत्येक कार्यकर्ता के योगदान से भली-भांति परिचित है। शेष समितियों एवं आगामी जिम्मेदारियों में सभी योग्य साथियों को भी अवसर दिया जाएगा।
आप सभी का स्नेह, धैर्य और समर्पण ही कांग्रेस की सबसे बड़ी शक्ति है। - माननीय प्रदेश अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge जी ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी समिति, घोषणा पत्र समिति, अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति, एसआईआर समिति एवं चार्जशीट समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी है।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं। हमें विश्वास है कि आप सभी संगठन को और अधिक मजबूत करते हुए जनहित एवं कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती प्रदान करेंगे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge जी ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं सचिव पदों पर नियुक्तियों के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से स्वीकृति प्रदान कर दी है।
आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge जी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के दृष्टिगत माननीय प्रदेश अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी ने हल्द्वानी स्थित रामलीला मैदान में सह प्रभारी Surender Sharma जी एवं सह प्रभारी मनोज यादव जी के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व विधायक श्री संजीव आर्य जी को अखिल भारतीय कांग्रेस का सचिव एवं उत्तर प्रदेश का सहप्रभारी मनोनीत किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव, नेतृत्व एवं संगठनात्मक क्षमता से कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा। आपके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं।
आज अखिल भारतीय कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल रोहित चौधरी जी तथा प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत जी के नेतृत्व में अग्निवीर योजना के विरोध में देहरादून में आक्रोश रैली निकाली गई।
रैली प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से घंटाघर, लैंसडाउन चौक एवं परेड ग्राउंड होते हुए पुनः कांग्रेस भवन पहुंची। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी जी, सूर्यकांत धस्माना जी, प्रवक्ता अभिनव थापर जी, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल जी, जसविंदर सिंह गोगी जी, अश्वनी बहुगुणा जी, सोनिया आंनद जी, सैनिक प्रकोष्ठ के गोपाल सिंह गड़िया जी,बलबीर सिंह पंवार जी, आर पी ध्यानी जी, सूरत सिंह नेगी जी, शेखर सकलानी जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
कांग्रेस अध्यक्ष व राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @kharge के चेंबर में INDIA गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की बैठक हुई।
इस बैठक में नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी मौजूद रहे और सभी के साथ संसद सत्र से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
📍 दिल्ली