आज शक्ति अभियान के तहत मालवीय नगर और सिविल लाइन्स कच्ची बस्ती इलाके में मुफ्त नेत्र जाँच एवम् ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन वंदना वर्मा और शक्ति क्लब प्रेसिडेंट हिना शर्मा एवम सुनीता राणा ने मिलकर किया।
#shaktiabhiyan#indirafellowship#iyc#rpyc
इंदौर की इस जघन्य घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस तरह की निर्मम और अमानवीय हिंसा किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार्य नहीं हो सकती।
शक्ति अभियान मांग करता है दोषी के खिलाफ कड़�� से कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में हो, ताकि पीड़िता और उसके परिवार को शीघ्र न्याय मिल सके।
न्याय ऐसा होना चाहिए जो यह स्पष्ट संदेश दें कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर शून्य सहनशीलता (Zero Tolerance) की नीति अपनाई जाएगी।
.
.
#shaktiabhiyan #Indore #RapeCase #WomenSafety
डॉ अंबेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में माता रमाबाई अंबेडकर जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके अंतर्गत माता रमाबाई के जीवन परिचय और ब���बासाहेब के जीवन में उनकी भूमिका पर बात रखी।
साथ ही शक्ति अभियान और महिलाओं की राजनैतिक भागीदारी के ऊपर चर्चा की।
#shaktiabhiyan
We discussed about Shakti abhiyan and women’s political journey. Though they are already part of some social political group, still we shared common agenda, discussed openly that how we can go together to achieve our goal. It was nice meeting.
#shaktiabhiyan
नौरोती देवी– प्रेरणादायक भारतीय दलित महिला और समाजसेवक हैं, जिन��होंने अपना जीवन बदलाव, सशक्तिकरण और दृढ़ संकल्प की मिसाल के रूप में पेश किया।आज भी मजदूरों के हक में सरकार की वीबी ग्राम जी योजना के ख़िलाफ़ मज़बूती से खड़ी हैंl
सलाम करते हैं इनके जज़्बे को।🙏🏼🫡
#shaktiabhiyan
यह सिर्फ़ मांग नहीं बल्कि हमारी ज़रूरत है।
पुराना मनरेगा वापस लाओ, क्योंकि यही रोज़ी-रोटी का सहारा था।
एक बीघा ज़मीन में गुज़ारा कैसे चलेगा, खेत से पेट नहीं भरता।
काम नहीं होगा तो खाना कहाँ से आएगा, बच्चों का भविष्य कैसे चलेगा?
.
.
.
#MGNREGA#SaveMGNREGA#RuralLivelihood #RightToWork #workersvoices
बेशक यह आदमी आज की तरीख में अरेस्ट हुआ है पर यह वीडियो एक बेहत अहम सवाल खड़ा करता हैं -
इस देश में कब तक एक समुदाय , ऐसे ही बिना किसी गलती के चोट खाता आएगा 😡
.
.
#shaktiabhiyan#women#dalitwomen
सुनने में तो बस इतना ही आया है कि सरकार ने 100 दिन को 125 दिन कर दिया है…
लेकिन क्या सच में बस यही बदलाव है?
इस बातचीत में निखिल डे बता रहे हैं वो बातें जो MGNREGA को लेकर लोगों तक पहुँची ही नहीं हैं जो चुपचाप बदली जा रही हैं, और जिनका असर सीधे मज़दूरों और महिलाओं पर पड़ेगा।
.
.
Full video coming soon on our YouTube channel.
#shaktiabhiyan #mgnregabachaosangram #rejectvbgramg
जयपुर में मजदूर महापंचायत का आयोजन हुआ जिसके अंतर्गत राज्य के विभिन्न मजदूर संगठनो ने सरकार की योजना वीबी ग्राम जी के ख़िलाफ़ मोर्चा खोला।
मनरेगा बचाओ अभियान में हम सभी भागीदार रहे। वीबी ग्राम जी के निरस्त होने तक ये लड़ाई जारी रहेगी।
#shaktiabhiyan#mnregabachao#rejectvbgramg
महात्मा गांधी एक व्यक्ति नहीं, एक सोच है�� - वह सोच जिसे कभी एक साम्राज्य ने, कभी एक नफ़रत की विचारधारा ने और कभी अहंकारी सत्ता ने मिटाने क�� असफल कोशिश की।
मगर राष्ट्रपिता ने हमें आज़ादी के साथ यह मूलमंत्र दिया कि सत्ता की ताक़त से बड़ी सत्य की शक्ति होती है - और हिंसा व भय से बड़े अहिंसा और साहस।
यह सोच मिट नहीं सकती, क्योंकि गांधी भारत की आत्मा में अमर हैं।
बापू को उनके शहीदी दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि।
.
.
#ShaktiAbhiyan #MahatmaGandhi
एक महिला होना ही अपने आप में संघर्ष है…
https://t.co/GhVHQToiOy
और राजनीति में आना, उस संघर्ष को आवाज़ देना।
शक्ति अभियान की साथी पुष्पा पारीख बता रही हैं कि महिलाओं के बिना राजनीति अधूरी क्यों है।
अगर बदलाव चाहिए,
तो महिलाओं को सिर्फ़ वोटर नहीं ,नेता बनना होगा।अगर आप मानते हैं कि महिलाओं की आधी आबादी को आधी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए
राजनीति सिर्फ भाषण नहीं, बल्कि अन्याय के ख़िलाफ़ आवाज़ है तो बदलाव की शुरुआत महिलाओं के संगठित होने से होती है
तो यह वीडियो ज़रूर देखें, साझा करें और शक्ति अभियान से जुड़ें।
शक्ति अभियान महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए
https://t.co/1OAvCreVYT
@IndiraFellowRJ@iavantikaaa@ActivistAsma
ग्राम सभा गाँव की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक ताक़त है? ✊
इस शक्ति संवाद में हम Mona Kourav , state president ( Rajiv Gandhi Panchayti Raj System ) के साथ समझेंगे
ग्राम सभा का स्वरूप और संरचना
और चुनाव प्रक्रिया और महिलाओं का आरक्षण
📅 01 फरवरी 2026 | रविवार
🕔 शाम 5 बजे
📍 Zoom (Online Session)
Langauge : Hindi
आइए, ग्राम सभा की भूमिका को समझें और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी को और मज़बूत करें।
#ShaktiAbhiyan #ShaktiSamwad #GramSabha
#WomenInPolitics #GrassrootDemocracy
#GandhianThoughts #PESAAct #WomenLeadership
शक्ति अभियान के राष्ट्रीय कार्यक्रम-मनरेगा बचाओ हेतु ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जयपुर की चोमू विधानसभा के चिथवाड़ी ग्राम पंचायत में सचिव साहब को अनुमोदन प्रस्तुत किया। जिसमें IYC सह-सचिव चंद्रकला नागोरी जी भी उपस्थित रही।
हालांकि तय नीति नियम के अंतर्गत ग्रामसभा नहीं हो सकी। ग्रामसभा महज खाना पूर्ति तक रह चुकी है। काफ़ी कोशिशों के बाद भी उसका सफल आयोजन नहीं हो सका। कभी सचिव साहब अ��भिज्ञ थे, कभी सरपंच साहब व्यस्त थे। कुल मिलाकर कई समय से यह प्रक्रिया नहीं हुई, जिस वजह से ग्रामीणवासी भी जागरूक नहीं थे। हालांकि इस प्रक्रिया में शामिल हुए ग्रामीणों का उत्साह देखकर लगा जैसे वो भी इस दुर्व्यवस्था से निज़ात पाना चाहते थे।
समस्या है की राजस्थान में पंचायती राज का कार्यकाल एक साल पहले समाप्त हो चुका था, अब उन्ही जनप्रतिनिधियो को सरकार ने प्रशासनिक अधिकारी बनाकर सरकार की नीतियों के प्रचार प्रसार में लिप्त कर रखा है। जनता के अनुसार नियम योजनाएं बनना बंद हो चुकी है। जनसेवक अब सरकारी सेवक बनकर सरकार की योजनाओं को जनता के समक्ष रखने का काम कर रहें।
ये ग्रामीण सरंचना, ग्रामीणवासियों के अधिकारो पर सीधा प्रहार है। ये पंचायती राज के ढांचे को कमजोर कर रहा है।
फिर भी कोशिशों के बाद ग्रामीणों के साथ लिखित प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया साथ ही सचिव साहब ने उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।
फिलहाल शक्ति अभियान का संघर्ष जारी है। शक्ति अभियान जन जन तक अपने अधिकारो की बात पहुचाते रहेंगे और अपने उद्येश्यों को पूरा करने की कोशिश करते रहेंगे।
#shaktiabhiyan #mnregabachao #rejectvbgramg #rajasthan #iyc
शक्ति अभियान के तहत मनरेगा रोजगार गारंटी कानून को बचाने के उद्देश्य से बांसवाड़ा जिले की बढ़लिया ग्राम पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। यह ग्रामसभा शक्ति लीडर सोना तबियार के नेतृत्व में आयोजित हुई, जिसमें जिला यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों की भी सक्रिय और सराहनीय भूमिका रही।
गौरतलब है कि काफी लंबे समय से बंद पड़ी ग्रामसभा को शक्ति अभियान के साथियों गणतंत्र दिवस पर पुनः शुरू करवाया |
इस ग्रामसभा में ग्रामीणों की समस्याओं और अधिकारों को लेकर कुल 13 मांगों का प्रस्ताव तैयार कर सरपंच महोदय को सौंपा गया, जिसमें मनरेगा से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे।
#shaktiabhiyan #mnregabachao #rejectvbgramg #rajasthan #iyc