राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री सचिन पायलट जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@SachinPilot
आज जिला प्रमुख श्रीमती इंद्रादेवी मीणा ने ग्रा. पं. असावता में अन्नपूर्णा फूड पैकेट वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर फूड पैकेट वितरण किये एवं इस क्षेत्र में हुए विभिन्न विकास कार्यों के बारे में व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
आज दलोट में महिला उत्थ���न एवं महिला सम्मान कार्यक्रम में पहुंचने पर विभिन्न क्षेत्रों से पधारी महिलाओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
आप द्वारा किए गए आत्मीय सम्मान के लिए सभी का आभार एवं धन्यवाद।🙏
@ashokgehlot51
आज "महिला उत्थान एवं महिला सम्मान अभियान" यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत बेड़मा के ग्राम नागदेड़ा में किया गया।
इस मौके पर सरकार द्वारा महिला���ं के लिए चलाई जा रही ऐतिहासिक जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
आज "महिला उत्थान एवं महिला सम्मान अभियान" यात्रा कार्यक्रम गौतमेश्वर मंडल के ग्राम पंचायत लालगढ़ ग्राम गौतमेश्वर में आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में महिला उत्थान, नारी सशक्तिकरण से संबंधित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
आज पं. स. प्रतापगढ़ की ग्राम पंचायत पानमोड़ी में आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित महंगाई राहत कैंप में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शिरकत कर महंगाई राहत कैंप का अवलोकन किया। इस मौके पर कैंप में आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।
आज ग्राम पंचायत गादोला पं.स. प्रतापगढ़ में आमजन को महंगाई से राहत देने के लिए आयोजित महंगाई राहत कैंप में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ शिरकत कर महंगाई राहत कैंप का अवलोकन कर कैंप में आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में बताकर लाभार्थी ग्रामवासियों को गारंटी कार्ड बाटे।
राजस्थान के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री जननायक श्री अशोक गहलोत जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।
@ashokgehlot51
आज डॉ.भीमराव अंबेडकर विचार मंच प्रतापगढ़ द्वारा अंबेडकर चौराहे पर आयोजित जिला स्तरीय डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह में सम्मिलित होकर बाबा साहेब की मूर्ति को माल्यार्पण कर बाबा साहेब के विचारों की रक्षा का संकल्प लिया।
ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2021 के अंतर्गत नवनियुक्त 141 ग्राम विकास अधिकारीयों को जिला परिषद प्रतापगढ़ से पंचायत समिति का आवंटन कर दिया गया
सभी नवनियुक्त ग्राम विकास अधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।