Practice & Firmly believe 'Truthful & Sane Politics' | Political Activist - @INCIndia | Ex National Co-ordinator @NSUI | Ex State Co-ordinator @IYCMadhya
शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते अन्याय, लगातार हो रहे पेपर लीक, भ्रष्टाचार और युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी द्वारा शुरू की गई #ChhatroKiGoonj मुहिम को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से नागपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित किया.
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव श्री रामकिशन ओझा जी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल गुर्दे जी एवं MLC प्रत्याशी अतुल लोंढे पाटिल जी सहित नेतागण उपस्थित रहे.
उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर में बंधुआ मज़दूरी का ऐसा दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है जो किसी भी सभ्य समाज में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
खबरों के मुताबिक, मज़दूरों को बंधक बनाकर रखा गया था। उन्हें मेहनताना देने की जगह भयानक यातनाएं दी जाती थीं। सूखी रोटी और मवेशियों का चारा खिलाया जाता था। धारदार हथियारों और कोड़े से मारा जाता था। कुत्तों से कटवाया जाता था।
यह सिर्फ़ कुछ व्यक्तियों पर क्रूरता नहीं, बल्कि मानवीय गरिमा पर और हमारे संविधान पर हमला है। मामले में सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए और दोषियों को ऐसी सज़ा मिलनी चाहिए जो नज़ीर बने।
मुज़फ्फरनगर में मजदूरों की बंधुआ मजदूरी का मामला बेहद चौंकाने वाला है।
बिना मज़दूरी दिए काम करवाने के अलावा, मजदूरों को कुत्तों से कटवाया गया, भाले से गोदा गया, कोड़े मारे गए, और उन्हें मवेशियों का चारा खिलाया गया। यह इंसानी गरिमा पर हमला है - पीड़ितों को न्याय के साथ पुनर्वास और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
साथ ही हमें यह भी पूछना ज़रूरी है कि मज़दूर ऐसी खतरनाक परिस्थितियों में किन मजबूरियों में फंस जाते हैं।
जब रोज़गार ख़त्म हो जाते हैं, आमदनी ठहर जाती है, और सबसे कमज़ोर वर्गों के लिए बने मनरेगा और श्रम कानूनों जैसी सुरक्षाएं कमज़ोर कर दी जाती हैं, तो हताशा बढ़ती जाती है। जिन लोगों के पास कोई और विकल्प या सुरक्षा नहीं होती, वो ऐसे शोषण का आसान शिकार बन जाते हैं।
यह कोई आम आपराधिक घटना नहीं है - यह एक धराशाई हुई अर्थव्यवस्था का मलबा है।
लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह | चंडीगढ़
BJP सरकार में लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, संविधान को चोट पहुंचाई जा रही है, लेकिन हम बापू के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए इसकी रक्षा करते रहेंगे।
इसी संदेश के साथ @RGPRSinc के राष्ट्रीय अध्यक्ष @SunilPanwarINC जी के नेतृत्व में आज पंजाब PCC कार्यालय में सत्याग्रह आयोजित किया गया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली जी, विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों जी और राजीव गांधी पंचायती राज संगठन, हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष फोमलाल फिरोजपुर जी समेत कई नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
📍 चंडीगढ़
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में आग लगने के हादसे में कई लोगों की मृत्यु और कई अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
सभी शोकाकुल परिवारों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।
जैसे ही जीतू पटवारी को पता चला की भाजपा के छुटभैया नेता अपने आपको नायक फ़िल्म का अनिल कपूर समझ के जीतू पटवारी के वेयरहाउस में आ कर नोटिस देने की धमकी दे रहे है,
उन्होंने तत्काल अधिकारी को फ़ोन लगा कर ख़ुद ही अपना वेयरहाउस से सरकार के माल को खाली करवाने को कह दिया।
हम ईमानदारी से काम करते है, ऐसे भाजपा के छुटभैया नेताओं से डरेंगे थोड़ी, आप वेयरहाउस खाली करवा दो।
Re-NEET देने वाले सभी छात्रों को मेरी अनेक शुभकामनाएँ।
पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दीजिए। कुछ भी हो, मैं हमेशा आपके साथ हूं और आपकी रक्षा करता रहूंगा।
सरकार से अपेक्षा है कि इस बार NEET बिना किसी गड़बड़ी के होगी। छात्र पहले ही बहुत तनाव झेल चुके हैं - अब किसी बच्चे की उम्मीद न टूटने पाए।