सत्य, अहिंसा एवं शांति के संवाहक, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें विनम्र नमन।
देश के स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संपूर्ण जीवन सत्य एवं अहिंसा के पथ पर समर्पित रहा। उनका विराट व्यक्तित्व हमारे लिए अनुकरणीय है।
#महात्मा_गांधी_जयंती
शुचिता, सरलता एवं नैतिक मूल्यों के प्रतीक, देश के द्वितीय प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. लाल बहादुर शास्त्र��� जी की जयंती पर उन्हें विनम्र नमन।
आदर्श विचारों एवं नैतिक मूल्यों के प्रति उनकी प्रतिब��्धता हमारे लिए प्रेरणादायक है। उनका नैतिक आचरण सदैव हमें लोकहित की भावना को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।
#लाल_बहादुर_शास्त्री_जयंती
‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान आज खन्ना शहर के GTB ��ार्केट क्षेत्र में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर श्री परमिंदर सिंह बराड़ जी सहित पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
आज सड़कों पर उमड़ा यह जनसमर्थन एक स्पष्ट संकल्प का संदेश है कि पंजाब की युवा पीढ़ी को नशे के अंधकार में खोते हुए अब चुपचाप नहीं देखा जा सकता। यह लड़ाई केवल नशे के विरुद्ध नहीं, बल्कि पंजाब की एक पूरी पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित रखने की लड़ाई है।
यह जनसंकल्प रुकना नहीं चाहिए। आइए, इस कारवां से जुड़ें, अपनी आवाज़ नशे के विरुद्ध बुलंद करें और मिलकर नशा मुक्त, स्वस्थ एवं खुशहाल पंजाब के निर्माण का संकल्प लें।
@BJP4Punjab
@tarunchughbjp
@blsanthosh
@DrSatishPoonia
#NashaMuktPunjabYatra
अमलोह की धरती से उठी आवाज़, नशे के विरुद्ध पंजाब के संकल्प की आवाज़ है।
‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के अंतर्गत अमलोह विधानसभा क��षेत्र में विशाल जनसभा को संबोधित किया। पंजाब भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्री परमिंदर सिंह बराड़ जी, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री गेज्जा राम वाल्मीकि जी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति ने इस अभियान को नई ऊर्जा दी।
पंजाब का भविष्य उसके युवाओं में है। उनकी आंखों के सपनों की रक्षा करना ही इस यात्रा का सबसे बड़ा उद्देश्य है।
@BJP4Punjab
@tarunchughbjp
@blsanthosh
@DrSatishPoonia
@PSBrarOfficial
#NashaMuktPunjabYatra
दिल्ली के अनुभव ने साफ किया है कि नशे जैसी चुनौती से निपटने के लिए मजबूत नीति और प्रभावी अमल दोनों जरूरी हैं।
पंजाब को ऐसी सरकार चाहिए जो नशे और ड्रग माफियाओ पर निर्णायक कार्रवाई के साथ युवा, रोजगार और विकास को प्राथमिकता दे।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में नशामुक्त भारत के संकल्प को पंजाब की जनशक्ति से जोड़ना है।
पंजाब के युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा, तभी पंजाब प्रगति की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।
@BJP4Punjab@tarunchughbjp@blsanthosh@DrSatishPoonia
#NashaMuktPunjabYatra
आज दिल्ली–सहारनपुर–देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग NH-709B के पैकेज-1 के अंतर्गत किलोमीटर 5+100 पर प्रस्तावित पेटल उर्ध्वगामी पुल के निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
कार्य��्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष एवं माननीय राज्य मंत्री श्री @hdmalhotra जी उपस्थित रहे तथा इस महत्वपूर्ण परियोजना का शिलान्यास संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक श्री @DrGoyalAnil जी, निगम पार्षद प्रिया कंबोज जी एवं नीलम चौधरी जी सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।
यह परियोजना क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और कनेक्टिविटी को बेहतर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऐसे विकास कार्यों से क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन सुविधाएं उपलब्ध होंगी और यमुनापार के बुनियादी ढांचे को और मजबूती मिलेगी।
आज नशा मुक्त पंजाब यात्रा के दौरान अमृतसर सेंट्रल के लाहौरी गेट चौक पर आयोजित विशाल जनसभा में सम्मिलित होकर उपस्थित जनसमूह के साथ नशे के विरुद्ध चल रहे इस अभियान को लेकर संवाद किया।
राज्यसभा सांसद श्री @tarunchughbjp जी के नेतृत्व में आयोजित रोड शो के माध्यम से पंजाब के युवाओं के सुरक्षित भविष्य, परिवारों की खुशहाली और नशामुक्त पंजाब के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता इस सामाजिक अभियान के प्रति जागरूकता और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
नशे के विरुद्ध लड़ाई को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग की साझा जिम्मेदारी बनाकर आगे बढ़ाना होगा। पंजाब का युवा सुरक्षित रहे, परिवार खुशहाल रहें और पंजाब नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े, यही हमारा संकल्प है।
@BJP4Punjab@blsanthosh@DrSatishPoonia
#NashaMuktPunjabYatra
यात्रा के दौरान अमृतसर स्थित केंद्रीय वाल्मीकि मंदिर में पहुंचकर माथा टेका और भगवान वाल्मीकि जी का आशीर्वाद लिया।
भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं हमें ज्ञान, सदाचार और समाज में स���ानता एवं सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती हैं। इस पावन स्थल पर पंजाब के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, परिवारों की खुशहाली और नशामुक्त पंजाब के संकल्प के लिए प्रार्थना की।
नशे के विरुद्ध इस जनअभियान को सामाजिक जागरूकता, जनभागीदारी और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ाना ही हमारी साझा जिम्मेदारी है।
#NashaMuktPunjabYatra
@BJP4Punjab
@tarunchughbjp
@DrSatishPoonia
@blsanthosh
‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान आज अमृतसर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में यात्रा के पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया और बड़ी संख्या में यात्रा में शामिल होकर नशे के विरुद्ध अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री सलिल कपूर जी एवं श्री रविकरण सिंह खालों जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। लोगों की यह सक्रिय सहभागिता इस बात का संदेश है कि पंजाब के युवा और परिवार नशे से मुक्त, सुरक्षित एवं बेहतर भविष्य की दिशा में बदलाव के लिए एकजुट हैं।
नशे के विरुद्ध जनसंकल्प के साथ, नशामुक्त एवं सशक्त पंजाब के नए बदलाव का आगाज़।
#NashaMuktPunjabYatra
@BJP4Punjab@tarunchughbjp@DrSatishPoonia@blsanthosh
‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के दौरान अमृतसर पूर्व विधानसभा क्षेत्र पहुंची, जहां स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर नशे के विरुद्ध जनजागरण और पंजाब के युवाओं के सुरक्षित भविष्य को लेकर संवाद किया।
राज्यसभा सांसद श्री तर���ण चुघ जी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। साथ ही जिला अध्यक्ष श्री सलिल कपूर जी एवं यात्रा के प्रभारी श्री रविकरण सिंह खालों जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
जनभागीदारी और जनजागरण के साथ नशे के विरुद्ध इस अभियान को हर गांव और हर परिवार तक पहुंचाने का संकल्प और मजबूत हुआ। नशामुक्त, स्वस्थ और सशक्त पंजाब की दिशा में यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है।
#NashaMuktPunjabYatra
@BJP4Punjab
@tarunchughbjp
@DrSatishPoonia
@blsanthosh
भारतीय जन��ा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी द्वारा माननीय श्री पवन राणा जी को दिल्ली एवं हरियाणा का प्रदेश महामंत्री (संगठन) नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके दीर्घ संगठनात्मक अनुभव, समर्पण एवं कुशल नेतृत्व से दोनों प्रदेशों में संगठन को नई ऊर्जा, गति एवं मजबूती मिलेगी। आपके सफल, सार्थक एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए अनंत मंगलकामनाएँ।
@PavanRanaRSS
राष्ट्र और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के उत्थान को केंद्र में रखकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सेवा, स्वावलंबन और समतामूलक विकास का मार्ग दिखाया है।
उनके विचार आज भी राष्ट्रसेवा और जनकल्याण के संकल्प को नई दिशा प्रदान करते हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर शत्-शत् नमन।
नशे के विरुद्ध यह लड़ाई अब केवल सरकार की नहीं, देश के युवाओं ने इसे अपना संकल्प बना लिया है।
MannKiBaat के 138वें एपिसोड में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने कहा - देश के युवाओं ने नशे के विरुद्ध बहुत महत्वपूर्ण प्रतिज्ञा ली है। उन्होंने न केवल स्वयं नशे से दूर रहने का संकल्प लिया है, बल्कि यह संदेश दूसरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी उठाई है।
#MannKiBaat
महान स्वतंत्रता सेनानी, अमर क्रांतिकारी, शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर उन्हें विनम्र नमन।
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए उन्होंने अंग्रेज़ी हुकूमत ���े विरुद्ध क्रांति का उद्घोष किया। अल्पायु में ही अपना सर्वस्व मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए न्योछावर कर वे वीरगति को प्राप्त हुए। उनका व्यक्तित्व राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय प्रतिमान है।
#भगत_सिंह_जयंती
आज श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, रघुवरपुरा नं. 2 की वार्षिक रथयात्रा में सम्मिलित हुआ। भगवान पार्श्वनाथ जी की इस पावन रथयात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब इस बात का प्रमाण है कि हमारी सनातन जैन परंपरा आज भी उतनी ही जीवंत और ऊर्जावान है। ऐसे धार्मिक आयो��न न केवल आस्था को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में एकता और सांस्कृतिक चेतना का भी संचार करते हैं।
श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कमेटी के प्रधान श्री रविंद्र कुमार जैन जी एवं समस्त पदाधिकारियों को इस भव्य आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इस अवसर पर निगम पार्षद प्रिया कंबोज जी एवं पूर्व निगम प्रत्याशी राजेश शर्मा जी उपस्थित रहे।
आज कार्यालय में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान स्थानीय निवासियों की समस्याओं, सुझावों और आवश्यकताओं को विस्तार से सुना ��था उनके समाधान को लेकर चर्चा की।
क्षेत्रवासियों से निरंतर संवाद और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान हमारी प्राथमिकता है। जनभागीदारी के साथ गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के विकास और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
पंजाब आने से पहले भी मुझे खुशी होती थी, लेकिन नशा मुक्त पंजाब के लिए जालंधर आना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है। पंजाबियों के बलिदान से न सिर्फ हमें आजादी मिली, बल्कि आजादी के बाद भी भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए पंजाब ने सबसे ज्यादा बलिदान दिया है।
-माननीय केंद्रीय गृह एवं स���कारिता मंत्री श्री @AmitShah जी
#NashaMuktPunjabYatra
आज कैलाश नगर कार्यालय में जन संवाद अभियान के अंतर्गत क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं, शिकायतों और सुझावों को विस्तार से सुना। स्थानीय नागरिक सुविधाओं एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर उपस्थित लोगों से सार्थक संवाद किया।
जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का निरंतर विकास हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्रवासियों के साथ निरंतर संवाद एवं संबंधित विभागों के समन्वय से जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे���
#JanSamvaad
आज भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस समिति, देहाती क्षेत्र यमुनापार, पूर्वी ���िल्ली के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आगामी 26 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि प्रकट दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली भव्य शोभा यात्रा के लिए आमंत्रित किया।
इस आत्मीय भेंट के लिए समिति के सभी सदस्यों का हार्दिक आभार। भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाज में ज्ञान, सद्भाव, समानता और सेवा की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं।
आज महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव कमेटी रजिस्टर्ड (दिल्ली स्टेट) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाक���त हुई। कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार जी, मार्गदर्शक पंडित दुर्गादास जी एवं संजय टांक जी ने आगामी 26 अक्टूबर को आयोजित होने वाली महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव शोभायात्रा के लिए स्नेहपूर्वक आमंत्रित किया।
महर्षि वाल्मीकि जी की शिक्षाएं समाज को ज्ञान, सद्भाव, समानता और संस्कारों का मार्ग दिखाती हैं। इस पावन अवसर पर आयोजित शोभायात्रा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक एवं सामाजिक विरासत का प्रतीक है। ��योजन के लिए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।