राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समस्त पत्रकार बंधुओं एवं मीडिया कर्मियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता समाज को जागरूक करने, जनहित के मुद्दों को उठाने और निष्पक्षता एवं निर्भीकता के साथ सच्चाई को सामने लाने में अहम भूमिका निभाती है।
आइए, स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लें।
#राष्ट्रीय_प्रेस_दिवस #NationalPressDay
स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और किफायती बनाने के साथ आम नागरिकों पर इलाज का आर्थिक बोझ कम करने की दिशा में देश ने महत्वपूर्ण प्रगति की है।
बीते दशक में स्वास्थ्य व्यय में सरकार की हिस्सेदारी 28.6% से बढ़कर 43.5% हो गई है, जबकि लोगों की जेब से होने वाले स्वास्थ्य खर्च का हिस्सा 64.2% से घटकर 42.7% रह गया है।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में आयुष्मान भारत, आयुष्मान आरोग्य मंदिर और निःशुल्क दवाओं एवं जांच की सुविधाएं देश की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई मजबूती दे रही हैं।
स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला हैं। सबको बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराने का यह प्रयास विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
बिहार की लोकआस्था और संस्कृति का महापर्व छठ आज देश की सीमाओं से आगे बढ़कर विश्व के अनेक देशों में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में छठ महापर्व को लोकल से ग्लोबल पहचान मिली है। विश्व पटल पर हमारी इस गौरवशाली परंपरा का बढ़ता सम्मान प्रत्येक बिहारी के लिए गर्व का क्षण है।
#Chhath #Bihar #LocalToGlobal
महापर्व छठ के पावन अवसर पर आज दरभंगा के पटवा पोखर एवं नीम पोखर स्थित छठ घाटों का भ्रमण किया।
इस दौरान छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा सहित अन्य आवश्यक इंतजामों का निरीक्षण किया।
लोक आस्था के इस महापर्व की पवित्रता, गरिमा और परंपरा बनी रहे तथा व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
#Chhath #Bihar
लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर हरिबोल तालाब में नवनिर्मित घाट एवं सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन किया।
छठ महापर्व हमारी समृद्ध लोकपरंपरा, अटूट आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस अवसर पर छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं तथा छठी मैया से सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
छठी मैया की कृपा सभी पर बनी रहे। जय छठी मैया!
📍दरभंगा
लोक आस्था एवं सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर सपरिवार अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित कर पूजा-अर्चना की एवं छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त किया।
छठी मैया से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
#ChhathPuja #Bihar
📍दरभंगा
लोक आस्था, श्रद्धा और सूर्योपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर भगवान भास्कर एवं छठी मईया का विधिवत पूजन एवं अर्चना की।
इस पावन अवसर पर छठ व्रतियों की अटूट श्रद्धा, निष्ठा और भक्ति को नमन करते हुए भगवान भास्कर एवं छठी मईया से समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की।
दरभंगा में पूर्व विधान परिषद सदस्य श्री अर्जुन सहनी जी के आवास पर आयोजित छठ पूजा में सम्मिलित होकर भगवान भास्कर एवं छठी मैया की विधिवत पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
लोक आस्था एवं सूर्योपासना के इस महापर्व पर छठी मैया से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
इस अवसर पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
@mla_hayaghat