"माई एहड़ा पूत जण, जेहड़ा राणा प्रताप।"
मातृभूमि की रक्षा के लि�� अपना सम्पूर्ण जीवन बलिदान करने वाले त्याग वीरता और देशभक्ति के प्रतीक महान शूरवीर महाराणा प्रताप जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
#MaharanaPratapJayanti
#महाराणा_प्रताप_जयंती
भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव की आप सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीहरि के 'आवेशावतार' भगवान श्री परशुराम जी की कृपा दृष्टि आप सभी पर बनी रहे। आप सभी का जीवन विद्या, विवेक और साहस से समृद्ध हो, #भगवान_श्री_परशुराम_जयंती#ParshuramJayanti
भारतीय संविधान के रचयिता,गरीबों के म��ीहा,देश को नई दिशा देने वाले,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन एवं समस्त देशवासियों को अम्बेडकर जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
#AmbedkarJayanti2026
#trending
स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेविका एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जीवनसंगिनी स्व. श्रीमती कस्तूरबा गांधी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
देश की आज़ादी के संघर्ष में समर्पित रहा आपका आदर्श जीवन एवं विचार हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणादायी रहेंगे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के छात्र संगठन भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के स्थापना दिवस पर संगठन के समस्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
अद्भुत साहस और शौर्य के प्रतीक, छत्रपति शिवाजी महाराज जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।💐👏
शिवाजी महाराज का समर्पण और बलिदान भारतीय संस्कृति और स्वराज्य की नींव में सदैव अमर रहेगा। यह राष्ट्र सदैव आपके य���गदान को याद रखेगा।🫶
सभी को श्री हनुमान जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
श्री बजरंगबली सभी के जीवन को ज्ञान, भक्ति व एकाग्रता से परिपूर्ण कर सुख, समृद्धि और आरोग्यता का आशीर्वाद दें।
🚩जय श्री राम!!🚩
#JayShriRam#Hanumanjayanti2026#Trending
जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जी की जयंती पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।
#भगवान_महावी��_जयंती
*जितेन्द्र मीणा*
प्रदेश सचिव पर्यावरण प्रकोष्ठ संरक्षण कांग्रेस
प��र्व अध्यक्ष वैशाली नगर ब्लॉक यूथ कांग्रेस झोटवाड़ा
गणगौर के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सौभाग्य, प्रेम और आस्था से सराबोर यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। माँ गौरी एवं भगवान शिव का आशीर्वाद सदैव आप पर बना रहे और आपकी सभी मनोकामनाएँ पूर्ण हों।
#gangor#jaipurlandscamwaligangor
माँ भगवती की आराधना व उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं l
माँ दुर्गा से प्रार्थना है कि हर घर-आँगन में सुख, समृद्धि और खुशहाली का वास हो तथा प्रेम और सौहार्द के मधुर प्रकाश से हर जीवन सदैव आलोकित होता रहे।
जय माता दी! 🙏🏼
आधुनिक भारत की प्रथम शिक्षिका, नारी सशक्तिकरण और शिक्षा की प्रेरणापुंज 'क्रांतिज्योति' सावित्रीबाई फुले जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन।
#SavitribaiPhule