आज दिनांक 08.08.2026 को धनबाद जिला अंतर्गत बलियापुर प्रखंड के कुसमाताड़ मे WTP कैंपस मे जल अर्पण कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम मे मौजूद मुखिया, जल साहिया, पंप ओपरेटर, कनीय अभियंता, district coordinator एवम ग्रामीणों के साथ जल बंधन, जल अर्पण मनाते हुए जल सरंक्षण हेतु शपथ लिया गया
धनबाद जिला अंतर्गत बलियापुर प्रखंड के सुरंगा पंचायत के पहाड़ी गोडा टोला में पेयजल की समस्या की सूचना समाचार पत्र के माध्यम से प्राप्त होने पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2 धनबाद द्वारा निवारण किया गया।
बलियापुर प्रखंड अंतर्गत फ्लोराइड प्रभावित पंचायत घड़बड़ बलियापुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना फेज 1 से आच्छादित है, वर्तमान में दामोदर नदी में जलस्तर अचानक कम हो जाने के कारण जलापूर्ति बाधित है जिसे नदी में जल स्तर बढ़ने पर चालू कर दी जाएगी।
5 जून 2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पर धनबाद जिला अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जल सहिया, आंवनवाड़ी सेविका, ग्रामीणों के साथ पौधारोपण कर स्वच्छ ग्राम एवं सुनिश्चित जलवायु का संदेश दिया गया साथ जल सहिया द्वारा FTK द्वारा जल जांच जल संरक्षण के संबंध में जागरूक किया गया।
आज दिनांक 05.06.2026 को विश्व पर्यावरण दिवस पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2 धनबाद कार्यालय प्रांगण में पौधारोपण कर सुनिश्चित जलवायु का संदेश दिया गया।
स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु अभियान के तहत पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2 धनबाद अंतर्गत विभिन्न गांवों में जल सहिया द्वारा पौधारोपण कर सुरक्षित जलवायु का संदेश दिया गया।
आज दिनांक 4/6/2026 को पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल सं0-1 के अंतर्गत 'चुप्पी तोड़ो एवं स्वस्थ रहो "अभियान का समापन विभिन्न प्रखंड में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ एवं माहवारी के बारे में किशोरियों को जागरूक करते हुए उनके बीच पेड का वितरण किया गया!
माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2 धनबाद अंतर्गत प्रखंड टुंडी के विभिन्न ग्रामों में ��ानव श्रृंखला बनाकर महिलाओं और किशोरियों को जागरूक किया गया।
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2 धनबाद अंतर्गत बलियापु��� प्रखंड के विभिन्न ग्रामों में जल सहिया, सेविका और गांव की महिलाओं द्वारा Red dot challenge एवं जागरूकता फैलाई गई।सैनेटरी पैड के सुरक्षित निपटान पर चर्चा की गई।
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2 धनबाद अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जल सहिया के द्वारा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन विषय पर महिलाओं ��वं किशोरियों को जागरूक किया गया।
धनबाद जिला अंतर्गत बाघमारा प्रखंड के बौवकला क्षेत्र में पेयजलापूर्ति की समस्या प्राप्त होने पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2 धनबाद द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
धनबाद जिला अंतर्गत बलियापुर प्रखंड अंतर्गत गंदे पानी की जलापूर्ति की शिकायत प्राप्त होने पर विभागीय कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता के साथ स्थल निरीक्षण कर संवेदक को शुद्ध पेयजलापूर्ति हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
जलजीवन मिशन की योजना (MVS )निरसा गोविंदपुर दक्षिण क्षेत्र के अंतर्गत कलियासोल प्रखंड की उरमा पंचायत में आरसीसी इनटेक वेल (RCC intake well) का निर्माण कार्य चल रहा है, इस संपूर्ण जलापूर्ति योजना के माध्यम से 138 क्षेत्रों के लगभग 38000 घरों को जलापूर्ति योजना से जोड़ा जाएगा।
माहवारी स्वच्छता प्रबंधन हेतु पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 1/2 धनबाद अंतर्गत जिला स्तरीय चुप्पी तोड़ो स्वस्थ रहो अभियान का शुभारंभ किया गया, जिसमें रेड डॉट चैलेंज एवं स्वच्छता शपथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया l कार्यक्रम का समापन 4 जून 2026 को किया ��ाएगा।
Social media से धनबाद जिला के बलियापुर अंतर्गत फ्लोराइड प्रभावित पंचायत घड़बड़ में पेयजल की शिकायत प्राप्त होने MVS बलियापुर फेज़ 1 को चालू करवाते हुए जलापूर्ति बहाल कर दी गई।
धनबाद जिला के पूर्वी टुंडी प्रखंड अंतर्गत रामपुर गांव में पेयजल की शिकायत प्राप्त होने पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2 धनबाद के JE द्वारा निरीक्षण के क्रम में एक चापाकल चालू एवं 1 बंद पाया गया जिसे तत्काल मरम्मती कर चालू करवा दिया गया। बंद जल मीनार 14 वें वित्त से बना था।
केशरगढ़ पंचायत बाघमारा ग्रामीण जलापूर्ति योजना (फेज-1) से आच्छादित होना है जिसके लिए संवेदक SEPC चेन्नई को कार्य पूर्ण कर उक्त सभी ग्रामों में जलापूर्ति में जलापूर्ति हेतु निर्देशित है। वर्तमान में केशरगढ़ के दो गाँव में सदरियाडीह जलापूर्ति योजना से आंशिक जलापूर्ति हो रही है।
Social media/ग्रामीणों के द्वारा महुदा ग्रामीण जल���पूर्ति योजना के बंद होने की शिकायत प्राप्त होने पर पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल संख्या 2 धनबाद द्वारा पाईप लाईन की मरम्मती करते हुए योजना को पुनः चालू कराया गया ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
झारखंड विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष श्री बाबूलाल मरांडी के द्वारा धनबाद जिला अंतर्गत पेयजलापू���्ति की संबंध में किए गए ट्वीट के विषय में समीक्षा कर प्रत्युत्तर X के माध्यम से साझा किया जा रहा है।