#AsianGames2026 की पुरुष मैराथन स्पर्धा में सावन बरवाल जी को रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! 🥈
44 साल बाद मैराथन में आया यह ऐतिहासिक पदक आपकी असाधारण सहनशक्ति, अटूट संकल्प और वर्षों की कठिन तपस्या का प्रतिफल है।
आगामी प्रतियोगिताओं के लिए आपको अग्रिम शुभकामनाएं! 🇮🇳
#Cheer4Bharat
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के साथ प्रदेश की भावी पीढ़ी से संवाद किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार आधुनिक शिक्षण व्यवस्था, वोकेशनल ट्रेनिंग और खेल सुविधाओं के जरिए हमारे युवाओं की प्रतिभा को निखार कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य सौंप रही है।
#SevaSankalpAbhiyan
भक्ति, संस्कृति और युवा ऊर्जा का अद्भुत संगम।
दिल्ली में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी की सहभागिता ने युवाओं के बीच भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत के प्रति बढ़ते जुड़ाव को नई ऊर्जा प्रदान की।
#AsianGames2026 की महिला पोल वॉल्ट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने पर बारानिका इलंगोवन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपकी शानदार उपलब्धि आपकी प्रतिभा, अथक मेहनत और अटूट संकल्प की पहचान है। आपकी सफलता ने भारतीय एथलेटिक्स के गौरव को नई ऊंचाई दी है और युवा खिलाड़ियों में बड़े सपनों को साकार करने का उत्साह जगाया है।
आपके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की मंगलकामनाएं!
#Cheer4Bharat
श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर आज धानक्या स्थित स्मारक स्थल पहुंचकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और श्रद्धापूर्वक नमन किया।
पंडित दीनदयाल जी का अंत्योदय का विचार और एकात्म मानववाद का दर्शन जनसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के लिए सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह आदरणीय श्री दत्तात्रेय होसबले जी सहित अन्य वरिष्ठजनों का सान्निध्य प्राप्त हुआ।
महान समाज सुधारक, प्रखर शिक्षाविद् एवं राष्ट्रभक्त, स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन!
नारी शिक्षा, सामाजिक समानता और मानवीय मूल्यों के लिए उनका अथक संघर्ष एवं समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके प्रगतिशील विचार हमें राष्ट्र और समाज के सर्वांगीण उत्थान के लिए निरंतर समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे।
सेवा, समर्पण, त्याग और करुणा की दिव्य प्रतिमूर्ति, सिख पंथ के तृतीय गुरु श्री गुरु अमरदास जी महाराज के ज्योति ज्योत दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन!
उनका पावन जीवन मानव कल्याण, समानता और परोपकार की महान भावना का अनुपम उदाहरण है। उनकी अमर शिक्षाएं हमें सदैव प्रेम, सद्भाव, सेवा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती रहेंगी।
अंत्योदय के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती तथा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्षों की गौरवपूर्ण यात्रा के उपलक्ष्य में दादिया में आयोजित ‘सेवा संकल्प सभा’ में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी के साथ सहभागिता की।
इस अवसर पर प्रदेश के विकास को गति देते हुए ₹2,636 करोड़ की लागत के 929 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के 36 लाख लाभार्थियों को ₹400 करोड़ की डीबीटी राशि हस्तांतरित की। साथ ही नगर निकाय चुनावों में ऐतिहासिक जनादेश प्राप्त करने वाले सभी पार्षदों, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को बधाई दी तथा आगामी पंचायत चुनावों के लिए प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के विचारों से प्रेरणा लेकर हमारी सरकार प्रदेश के प्रत्येक वर्ग के विकास, सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इस अवसर पर भाजपा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore जी, उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya जी, उपमुख्यमंत्री श्री @DrPremBairwa जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
#SevaSankalpAbhiyan
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में देश के हर क्षेत्र में विकास को नई गति मिली है। उनके मार्गदर्शन में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में निरंतर नए आयाम स्थापित हो रहे हैं।
#SevaSankalpAbhiyan
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में वर्षों से लंबित जल परियोजनाओं को नई गति मिली है। इन परियोजनाओं से राजस्थान में जल सुरक्षा को मजबूती मिलेगी और किसानों एवं आमजन को इसका लाभ मिलेगा।
#SevaSankalpAbhiyan
‘वन स्टेट, वन इलेक्शन’ की व्यवस्था से राजस्थान में निकाय चुनावों की प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित हुई है। निकाय चुनावों में जनता के समर्थन ने स्पष्ट कर दिया है कि राजस्थान विकास और सुशासन की निरंतर गति के साथ आगे बढ़ना चाहता है।
#SevaSankalpAbhiyan
राजस्थान में कानून और संविधान का राज सर्वोपरि रहेगा और सुशासन को मजबूती मिलेगी। हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा और न्यायपूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।
#SevaSankalpAbhiyan
निकाय चुनावों में मिला जनादेश आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में डबल इंजन सरकार की जनहितकारी नीतियों पर जनता के विश्वास का प्रतीक है। समाज के हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों ने इस विश्वास को और मजबूत किया है।
— माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
#SevaSankalpAbhiyan
जनता का विश्वास निरंतर जनसेवा, विकास कार्यों और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता से मजबूत होता है। जनता के बीच रहकर उनकी अपेक्षाओं को समझना और उनके हित में कार्य करना ही हमारी प्राथमिकता है। इसी भावना के साथ किए जा रहे कार्यों से आज जनता का भाजपा सरकार के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है।
— माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
#SevaSankalpAbhiyan
युवा, महिला, गरीब और किसान के कल्याण के लिए किए जा रहे कार्यों से आज देशवासियों का आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व पर विश्वास और मजबूत हुआ है। आज देश का हर नागरिक विकसित भारत की दिशा में बढ़ते कदमों पर गर्व महसूस कर रहा है।
— माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @NitinNabin जी
#SevaSankalpAbhiyan