Elected Councilor for the 3rd Consecutive time in the municipality Of Aburoad, Opposition Leader Municipality Of Aburoad (2015-2020) & City President Congress
राजस्थान में जल्दी ही न्यायपालिका के कठोर रूख और निर्णय के कारण स्थानीय निकाय, पंचायत राज चुनाव होने की स्थिति है…
राजस्थान की #पर्ची_सरकार को बने हुए भी अभी ढाई साल हुआ है आधा कार्यकाल इस सरकार का बचा हुआ है।
किंतु मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी को लेकर @BJP4Rajasthan के कार्यकर्ताओ और जनता में निराशा का भाव इस कदर है की अब कोई भी मुख्यमंत्री जी के जुमले सुनना नहीं चाहता है ।
भाजपा नेताओ को दरवाजे बंद कर-कर के उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता और जनता को रोकना पड़ा ।
फिर भी रुका कोई नहीं…
@BhajanlalBjp
नगरपरिषद सिरोही के बाहर 22 दिनों से अपनी मेहनताना राशि के लिए धरने पर बैठे सफाई कार्मिकों की आवाज़ को आज मजबूती से उठाया। नगर परिषद आयुक्त से स्पष्ट कहा कि मजदूरों की मेहनत का सम्मान करते हुए उनका बकाया मानदेय तत्काल जारी किया जाए। आयुक्त ने घोषणा की कि सोमवार तक भुगतान किया जाएगा। मजदूरों के अधिकारों से कोई समझौता नहीं होगा।
#Sirohi #SafaiKarmchari #WorkersRights
@INCRajasthan
कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा आदरणीया श्रीमती सोनिया गांधी जी द्वारा राज्यसभा सांसद श्री नीरज डांगी जी को कांग्रेस संसदीय दल, राज्यसभा का व्हिप नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
हमें पूर्ण विश्वास है कि संसद में कांग्रेस पार्टी की आवाज़ और अधिक प्रभावी एवं मजबूत होगी।
@NeerajDangiINC जी को पुनः हार्दिक बधाई!
@INCIndia@INCRajasthan
सिरोही के आबू रोड में नगर कांग्रेस कमेटी आबू रोड द्वारा आगामी नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में उपस्थित हुई।
बैठक में जिलेभर के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
जल्दी ही आरपीएससी के लिए भी न्याय पालिका को ही आदेश देने होंगे।
जब @BJP4Rajasthan विपक्ष मे थी तो बार बार इनके नेता इस व्यवस्था को बदलने की बात सदन में @Rajendra4BJP करते थे आज मौन..?
हालात यह हो गए ढाई साल में ना चेयरमैन है ना ही सदस्य है ।
अस्थाई अध्यक्ष एक ऐसे व्यक्ति के जिम्मे है जिनकी मांसिकता पर नियुक्ति के साथ ही सवाल खड़े हो गए थे ।
किंतु पर्चिया आती नहीं संस्थाओं में ख़ाली पद युवाओ के साथ-साथ प्रदेश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को भी वाधित कर रही है ।
@INCRajasthan
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर आपको हमेशा स्वस्थ एवं खुश रखें।
@Pawankhera
स्वाधीन भारत के इतिहास में अनेक छात्र आंदोलन हुए हैं, लेकिन शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ जिस तरह की बर्बरता, लाठीचार्ज और अपमानजनक व्यवहार देखने को मिला, वह लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न है।
जब छात्रों की आवाज़ का जवाब संवाद से नहीं, बल्कि लाठियों से दिया जाए, तो यह केवल छात्रों पर नहीं, बल्कि संविधान की भावना पर भी प्रहार होता है।
छात्रों की आवाज़ को बलपूर्वक दबाना किसी भी लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। सर्वोच्च न्यायालय को किसी सेवानिवृत्त हाईकोर्ट न्यायाधीश की अध्यक्षता में स्वतंत्र जांच समिति गठित कर पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए, ताकि सत्य सामने आए और दोषियों की जवाबदेही तय हो।
#JusticeForStudents #Democracy #Students
@INCIndia@INCRajasthan
@SanyamLodha66 आदर्श सोसायटी के जमाकर्ताओं का पैसा उनकी जीवनभर की मेहनत की कमाई है। वर्षों से न्याय की आस लगाए बैठे लोगों को अब राहत मिलनी चाहिए। सरकार से आग्रह है कि शीघ्र ठोस कदम उठाकर सभी निवेशकों का पैसा जल्द वापस दिलाया जाए।
#JusticeForAdarshDepositors
आदर्श क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी घोटाला लाखों परिवारों की जीवनभर की कमाई और विश्वास से जुड़ा मामला है। करीब 20 लाख निवेशक वर्षों से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
इस मुद्दे को मैंने अनेक बार राजस्थान विधानसभा और सार्वजनिक सभाओं में प्रमुखता से उठाया, ताकि पीड़ित निवेशकों को न्याय मिल सके और दोषियों पर कार्रवाई हो।
राजस्थान हाई कोर्ट द्वारा पूर्व न्यायमूर्ति संजीव खन्ना जी की अध्यक्षता में हाई पावर कमेटी का गठन न्याय की दिशा में एक ऐतिहासिक और स्वागतयोग्य कदम है। अब उम्मीद है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच होगी, जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय होगी और निवेशकों को उनकी गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
लाखों परिवारों की उम्मीद अब न्याय पर टिकी है।
#AdarshCredit #JusticeForInvestors #RajasthanHighCourt
@narendramodi@PMOIndia@AmitShah@BhajanlalBjp@RajCMO@RajGovOfficial@Rajeev_ips@svoruganti1466@dmsirohi
आज संसद में मेरे भाषण के दौरान मैंने दिल्ली में छात्रों पर हुई बर्बरता का मुद्दा उठाया और इसके ज़िम्मेदार का नाम लिया - गृह मंत्री अमित शाह।
मुझे BJP ने बोलने नहीं दिया।
आज शाम 6 बजे - प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और वो सब कहूंगा जो सदन में कहने नहीं दिया गया।
माइक बंद कर सकते हैं - छात्रों की गूंज नहीं।
नीट पेपर लीक ने लाखों विद्यार्थियों के भविष्य और देश की परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया, उनका दुःख कभी कम नहीं होगा। लाखों छात्रों को न्याय की मांग के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा और जंतर-मंतर पर उनके साथ हुआ व्यवहार भी लोकतंत्र के लिए चिंताजनक रहा।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि शासन में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक कदम होगा। हर उस अधिकारी और जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति को यह संदेश मिलना चाहिए कि लापरवाही और नागरिकों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी।
उम्मीद है कि हमारे विद्यार्थियों के इस ऐतिहासिक संघर्ष से देश की व्यवस्था अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और न्यायपूर्ण बनेगी।
#NEET #NEETPaperLeak #JusticeForStudents #Accountability
@INCIndia@INCRajasthan@priyankagandhi@kcvenugopalmp@Pawankhera@JitendraSAlwar@MukulWasnik
लूनोल (रेवदर) में आयोजित "कांग्रेस कार्यकर्ता संवाद" कार्यक्रम में राजस्थान सह प्रभारी श्री ऋत्विक मकवाना जी, विधायक श्री मोतीराम कोली जी, प्रदेश कांग्रेस महासचिव श्री हरीश चौधरी जी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री लीलाराम गरासिया जी के साथ भाग लिया।
@GovindDotasra@jaswantgurjar
21 बच्चों की जान लेने के बाद भी जब सिस्टम का दिल नहीं भरा तो कल दिल्ली की सड़कों पर नौनिहालों को पीट पीट कर लहूलुहान किया गया।
छोटे छोटे शहरों से पीठ पर बैग टॉंग कर आये हुए मासूम छात्रों पर कोई ज़ालिम सरकार ही लाठी और ऑंसू गैस चला सकती है।
छात्रों की गूँज को अब नहीं दबा पाओगे सरकार बहादुर