आज नई दिल्ली में मा.मंत्री श्री संदीप सिंह जी के बहुप्रतीक्षित वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर मिला, साथ ही संदीपजी के छोटे भाई श्री सौरभ सिंह जी के भी वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होकर नवविवाहित वर-वधू को सुखी,समृद्ध व सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। 💐
संविधान दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भारत का संविधान ‘एक भारत–श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प का सशक्त आधार है।
आइए, भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर जी के नेतृत्व में निर्मित संविधान में आदर्शों एवं मूल कर्तव्यों के प्रति निष्ठा रखते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और समृद्धि के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लें।
संविधान के सम्मान, लोकतंत्र की मजबूती और राष्ट्रसेवा के प्रति हमारा संकल्प सदैव अटूट रहे।
जय हिंद! 🇮🇳
जय भारत!
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय पर ‘मतदाता जोड़ो अभियान’ के अंतर्गत महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर अभियान की रूपरेखा, संगठनात्मक सक्रियता एवं जनसंपर्क को प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तृत चर्चा की।
महिला शक्ति की सक्रिय भागीदारी संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करती है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक कार्यकर्ता के सहयोग से अभियान को जन-जन तक पहुँचाकर संगठन को और सशक्त बनाया जाए।
गुरु नानक जयंती की हार्दिक शुभकामनाएँ।
महान संत, सिख पंथ के संस्थापक व प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर कोटिशः नमन।
वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह! 🙏
इस पावन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ। माँ गंगा की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का संचार हो। 🙏
आज जनपद-संभल के सिसौना डांडा में आयोजित पावन गंगा मेले के उद्घाटन समारोह में सहभागिता कर विधिवत उद्घाटन किया।
गंगा मेले जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं, आस्था और लोकसंस्कृति के संरक्षण के साथ समाज में एकता, सद्भाव एवं समरसता को सुदृढ़ करते हैं।
आज जिला कार्यालय भाजपा, संभल में 'मतदाता जोड़ो अभियान' के अंतर्गत जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक कर आगामी कार्यक्रमों, कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनसेवा का संकल्प ही हमारी शक्ति है।
आज भाजपा कार्यालय, बरेली में जनपद बरेली, आंवला एवं महानगर के जिला पदाधिकारियों तथा मंडल अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक बैठक कर आगामी कार्यक्रमों, कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं का समर्पण और जनसेवा का संकल्प ही हमारी शक्ति है।
जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल! 🙏
आज जनपद-बरेली में गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं कल्याण की कामना की।
वाहेगुरु जी की कृपा सदैव सभी पर बनी रहे।
आज बरेली महानगर अध्यक्ष श्री अधीर सक्सेना जी की माताजी से अस्पताल जाकर भेंट की तथा उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।
ईश्वर से प्रार्थना है कि माताजी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें। 🙏
आज बूथ संख्या-203, स्टेडियम रोड (सेंट फ्रांसिस स्कूल के पास), जनपद बरेली में आयोजित 'मतदाता जोड़ो अभियान' कार्यक्रम में प्रतिभाग किया|
सशक्त लोकतंत्र, जागरूक मतदाता एवं मजबूत संगठन—हमारा संकल्प।
#BJP4IND#BJP4UP#MatadataJodoAbhiyan
आज हरिद्वार के पावन चंडी घाट पर मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की परम पूज्य माताजी, स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी जी के अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए एवं भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
मातृशोक जीवन की ऐसी पीड़ा है, जिसकी भरपाई संभव नहीं। इस अत्यंत दुःखद एवं भावुक क्षण में मा. मुख्यमंत्री जी और उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति।🌸
देश के गौरव, जन-जन के विश्वास एवं विकसित भारत के संकल्प को नई दिशा देने वाले मा. प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उत्तर प्रदेश आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आपका आगमन प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणा, उत्साह और विकास के नए संकल्प का प्रतीक है। 💐
#BJP4IND#BJPUttarPradesh@myogiadityanath #NarendraModi
आज सहकारिता भवन, लखनऊ में सहकारिता विभाग की "प्रदेश स्तरीय कार्यशाला" में प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में प्रमुख सचिव सहकारिता श्री अजय कुमार शुक्ल, रजिस्ट्रार सहकारिता श्री कुमार प्रशांत, अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक (बैंकिंग) श्री सैमुअल पॉल, प्रबंध निदेशक पीसीएफ डा.नीरज शुक्ला, समस्त शीर्ष संस्थाओं के अध्यक्ष/डीसीबी अध्यक्ष/प्रबंध निदेशक/डीआर एवं विभागीय अधिकारीगण रहे।
#UPCooperative #SahkarSeSamriddhi