सेवा में,
माननीय मुख्यमंत���री महोदय,
मध्यप्रदेश शासन,
वल्लभ भवन, भोपाल (म.प्र.)
विषय : प्रदेश के लोकल यूथ सर्वेयरों की समस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु निवेदन।
महोदय,
सादर निवेदन है कि मध्यप्रदेश में लगभग 70 हजार लोकल यूथ सर्वेयर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत विगत वर्षों से अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वर्ष 2024 के जुलाई माह में इन युवाओं की नियुक्ति विभिन्न सर्वेक्षण कार्यों हेतु की गई थी। तब से लेकर ��ज तक इन्होंने शासन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है।
लोकल यूथ सर्वेयरों ने प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर भीषण गर्मी, वर्षा एवं शीत ऋतु जैसी विषम परिस्थितियों में कार्य करते हुए शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सर्वेक्षण कार्य पूर्ण करने के बावजूद इन्हें समय पर मानदेय प्राप्त नहीं हो पाता है तथा भविष्य को लेकर असुरक्षा की स्थिति बनी रहती है।
उल्लेखनीय है कि आयुक्त संस्थागत वित्तीय प्रबंधन, मध्यप्रदेश द्वारा जारी आदेश क्रमांक 2182/MPLRS/OCS/2026, दिनांक 29/04/2026 के माध्��म से प्रदेश के कार्यरत लोकल यूथ सर्वेयरों को बिना सुचना के हटाकर हर चार माह में नए सर्वेयर की नियुक्ति का आदेश जारी किया गया था, जिससे इन कार्यरत सर्वेयरों को काफी समस्याओ और व्यवधान का सामना करना पडा , इसके बावजूद बारिश , गर्मी और कड़कती ठण्ड में भी बिना किसी सुरक्षा के सर्वे (फसल निरीक्षण ) का कार्य करने आ रहे हे |
मुझे प्रदेश के अनेक लोकल यूथ सर्वेयर साथियों द्वारा ज्ञापन एवं निवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें उन्होंने अपनी समस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु मेरा सहयोग अपेक्षित किया है। अतः जनहित एवं हजारों युवाओं के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए आपसे अनुरोध है कि निम्नलिखित मांगों पर संवेदनशीलतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें—
प्रमुख मांगें :
1. पूर्व में कार्यरत लोकल यूथ सर्वेयरों की पुनः नियुक���ति सुनिश्चित की जाए।
2. सर्वेयरों को नियमित रूप से कार्य उपलब्ध कराया जाए।
3. कार्य के दौरान जीवन एवं स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी समुचित प्रावधान किए जाएं।
4. सर्वेयरों के वेतन/मानदेय का समयबद्ध एवं निश्चित भुगतान सुनिश्चित किया जाए।
5. प्रदेश के लोकल यूथ सर्वेयरों को राज्य शासन के कर्मचारी के रूप में उचित दर्जा प्रदान करने हेतु आवश्यक नीति बनाई जाए।
लोकल यूथ सर्वेयर प्रदेश के हजारों शिक्ष��त युवाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं, जिन्होंने शासन की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अतः उनकी समस्याओं ��ा यथाशीघ्र समाधान किया जाना न्यायोचित एवं आवश्यक है।
सादर।
भवदीय,
(जीवन सिंह शेरपुर)
प्रमुख, करणी सेना परिवार
मध्यप्रदेश
प्रतिलिपि :
1. माननीय केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री, भारत सरकार।
2. माननीय राज्यसभा सांसद, मध्यप्रदेश।
3. प्रमुख सचिव, संबंधित विभाग, मध्यप्रदेश शासन।
4. संबंधित अभिलेख हेतु।
@DrMohanYadav51
सारंगपुर, जिला राजगढ़
गत दिवस वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर आयोजित भव्य शौर्य यात्रा एवं आमसभा में सहभागिता कर वीरता, स्वाभिमान और रा��्ट्रभक्ति के आदर्शों को नमन किया। आप सभी के स्नेह एवं सम्मान हेतु हृदय से आभार।
📍 पुरणधाम आश्रम, कोटकराड़िया (रतलाम)
आज पुरणधाम आश्रम, कोटकराड़िया में आयोजित सप्त ��िवसीय पंचकुण्डात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ महोत्सव में सम्मिलित होकर पूज्य संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं धर्ममय वातावरण में उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ पुण्य लाभ अर्जित किया।
पूज्य गुरुदेव एवं आयोजन समिति का आत्मीय स्नेह एवं सम्मान हेतु हृदय से आभार।
📍 सारंगपुर, जिला राजगढ़ (म.प्र.)
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित विशाल शौर्य यात्रा एवं आमसभा में उपस्थित होकर सभा को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर महाराणा प्रताप जी के शौर्य, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति एवं धर्मरक्षा के आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए तथा युवाओं से उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र और समाज के उत्थान हेतु कार्य करने का आह्वान किया।
📍 सारंगपुर जिला राजगढ़
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के पावन अवसर पर आयोजित विशाल शौर्य यात्रा एवं आमसभा में सम्मिलित होकर वीरता, स्वाभि���ान और राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को नमन किया। आप सभी के स्नेह एवं सम्मान के लिए हृदय से आभार।
हम सभी को जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर एकजुट रहना है। समाज के हर वर्ग के सम्मान, अधिकार और विशेष रूप से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव संघर्षरत रहना है। एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।
वि���्व ��ाद्य सुरक्षा दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
आइये, इस अवसर पर हम सभी मिलकर संकल्प लें कि खाद्य पदार्थों की सुरक्षा के प्रति हम पूर्ण रूप से जागरूक रहेंगे और समाज को भी जागरूक करेंगे।
📍 सारंगपुर प्रवास | बड़ोदिया | मोहन बड़ोदिया| घाटाखेड़ी | सस्ताखेड़ी खर | कुमारिया पाल
सारंगपुर प्रवास के दौरान ग्राम बड़ोदिया, मोहन बड़ोदिया, घाटाखेड़ी, सस्ताखेड़ी खर ,कुमारिया पाल,में परिवारजनों एवं साथियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और सम्मान से अभिभूत हूँ। आप सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद निरंतर जनसेवा की प्रेरणा प्रदान करता है।।
📍 सारंगपुर प्रवास | कानड | मदकोटा | गोविंदा
सारंगपुर प्रवास के दौरान ग्राम कानड, मदकोटा, गोविंदा में परिवारजनों एवं साथियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत और सम्मान से अभिभूत हूँ। आप सभी का स्नेह एवं आशीर्वाद निरंतर जनसेवा की प्रेरणा प्रदान करता है।
📍 बड़ौद, जिला आगर (म.प्र.)
वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर करणी सेना परिवार द्वारा आयोजित विशाल शौर्य यात्रा एवं आमसभा में ��म्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महाराणा प्रताप जी का शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस भव्य आयोजन में समाजबंधुओं, युवाओं एवं मातृशक्ति का उत्साह अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
📍 बड़ौद, जिला आगर (म.प्र.)
आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के अवसर पर करणी सेना परिवार द्वारा आयोजित विशाल शौर्य यात्रा एवं आमसभा में उपस्थित होकर समाजबंधुओं को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
महाराणा प्रताप जी का शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका संघर्षमय जीवन हमें धर्म, संस्कृति और मातृभूमि की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है।
"स्वाभिमान से बड़ा कोई धन नहीं, और धर्म रक्षा से बड़ा कोई कर्तव्य नहीं।"
📍 बड़ौद, जिला आग�� (म.प्र.)
आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के पावन अवसर पर करणी सेना परिवार द्वारा आयोजित विशाल शौर्य यात्रा एवं आमसभा में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
महाराणा प्रताप जी का अदम्य साहस, स्वाभिमान, राष्ट्रभक्ति एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके त्याग, पराक्रम और संघर्षमय जीवन से हमें सदैव धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा हेतु कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।
इस गरिमामय आयोजन में उपस्थित समस्त समाजबंधुओं, युवाओं एवं मातृशक्ति का उत्साह और सहभागिता अत्यंत प्रेरणादायक रही।