वीरता, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान के प्रतीक महाराजा सुहेलदेव जी के विजयोत्सव पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध उनके अद्वितीय पराक्रम और बलिदान की गाथा सदैव हमें राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।
जय महाराजा सुहेलदेव! जय हिंद!
#महाराजा_सुहेलदेव
यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद।
जनपद बलिया की पावन धरती एवं समस्त बलियावासियों के लिए यह अत्यंत गौरव और हर्ष का विषय है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत सरकार पूज्य पिता श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी के द्वारा सन् 1991 ई० में स्थापित ऐतिहासिक जयप्रकाश नारायण पक्षी विहार (सुरहा ताल), बलिया को भारत के 100वें रामसर स्थल (Ramsar Site) के रूप में गौरवपूर्ण मान्यता प्राप्त हुई है। श्रद्धेय चन्द्रशेखर जी का सपना था कि बलिया की यह संरक्षित आर्द्रभूमि को वैश्विक स्तर पर पहचान मिले। यह पक्षी विहार अपने समृद्ध पारिस्थितिक तंत्र और बड़ी संख्या में स्थानीय तथा प्रवासी पक्षियों के साथ-साथ जलीव जीवो हेतु प्राकृतिक आवास है।
यह सम्मान न केवल बलिया की प्राकृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाएगा, बल्कि जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण संतुलन, पर्यटन विकास तथा स्थानीय लोगों के लिए नए अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
हम सभी को विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत पर्यावरण संरक्षण एवं सतत विकास के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता रहेगा।
जय हिंद!
जय उत्तर प्रदेश!!
जय बलिया!!!
विश्व पर्यावरण दिवस पर आइए संकल्प लें कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे, जल एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करेंगे तथा स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण के निर्माण में अपना योगदान देंगे.
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🎉💐
आपका नेतृत्व, जनसेवा और विकास के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
#HappyBirthdayYogiJi#YogiAdityanath#UttarPradesh
बाबा भदेश्वर नाथ नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले मोहम्दाबाद बनाम टोडरपुर में #PKSS को मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
युवाओं का उत्साह और खेल भावना देखकर बेहद खुशी हुई।
खेल भावना हमारी पहचान, युवा शक्ति हमारा सम्मान
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी के प्रथम मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सुवेंदु अधिकारी जी को हार्दिक बधाई एवं सफल, जनकल्याणकारी कार्यकाल हेतु अनंत शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन एवं आपके सक्षम नेतृत्व में पश्चिम बंगाल ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को साकार करते हुए सुशासन, विकास और समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।
समानता एवं सामाजिक न्याय के अग्रदूत, प्रख्यात समाज सुधारक छत्रपति शाहू जी महाराज की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
वंचित एवं पिछड़े वर्गों के उत्थान, शिक्षा के प्रसार और सामाजिक समरसता के लिए उनका समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
सत्य, अहिंसा, करुणा और शांति के मार्ग पर चलने का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध के आदर्श हमें सदैव प्रेरित करते रहें।
आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।
#BuddhaPurnima#GautamBuddha#PKSS