Official handle of Karauli Police, #Rajasthan. Our motto ~ सेवार्थ कटिबद्धता (Committed to Serve).
Do not report crime here. Emergency #Police Helpline 100
उक्त अधिकारियों की रात्रिकालीन #गस्त 11.00 PM से 5:00 AM तक रहेगी।
रात्रि में किसी प्रकार की #पुलिस#सहायता के लिए उक्त अधिकारियो से संपर्क कर सकते है।
#करौली_पुलिस सदैव आमजनउक्त अधिकारियों की रात्रिकालीन #गस्त 11.00 PM से 5:00 AM तक रहेगी।
खाकी की क्लास (Episode 1): नशा मुक्त राजस्थान का संकल्प
महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips जी का 'खाकी की क्लास' के माध्यम से प्रदेश की युवा पीढ़ी, अभिभावकों और आमजन के नाम एक विशेष एवं प्रेरणादायक संदेश।
DGP महोदय ने कहा है कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और देश का भविष्य उनके सपनों व ऊर्जा में निहित है। उन्होंने बताया कि तनाव, अकेलापन या गलत संगति का फायदा उठाकर नशा तस्कर युवा पीढ़ी को अंधकार में धकेलने की कोशिश करते हैं। उन्होंने चेताया कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं बल्कि पूरे परिवार की खुशियों और राष्ट्र की प्रगति को प्रभावित करता है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजस्थान पुलिस मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और तस्करों के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि एक स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक राजस्थान का निर्माण किया जा सके।
इसके साथ ही, उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों से निरंतर संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को समझकर सही मार्गदर्शन दें, तथा युवाओं से आह्वान किया है कि वे अपने उज्ज्वल भविष्य के प्रति सजग रहते हुए नशे से दूर रहें और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करें।
आइए, राजस्थान पुलिस के साथ एकजुट होकर संकल्प लें कि हम अपने युवाओं और समाज को इस दलदल से बचाएंगे।
ऐसी किसी भी प्रकार की गतिविधि दिखे तो तुरंत National Anti-narcotics helpline 1933 पर सूचना दें।
#KhakeeKiClass #RajasthanPolice #Notodrugs #Nashamuktbharat #Drugfreeindia
उक्त अधिकारियों की रात्रिकालीन #गस्त 11.00 PM से 5:00 AM तक रहेगी।
रात्रि में किसी प्रकार की #पुलिस#सहायता के लिए उक्त अधिकारियो से संपर्क कर सकते है।
#करौली_पुलिस सदैव आमजन की सुरक्षा हेतु कटिबद्ध।
#karaulipolice
🗳️ करौली पुलिस | पंचायत चुनाव 2026
शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस मुस्तैद
पंचायत चुनाव के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखना करौली पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#KarauliPolice@ipslokeshsonwal
कुछ मिनट या कुछ किलोमीटर बचाने की जल्दबाजी आपकी पूरी जिंदगी पर भारी पड़ सकती है!
गलत दिशा में वाहन चलाना सिर्फ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन नहीं है, बल्कि यह आपके और सामने वाले बेकसूर मुसाफिरों के लिए जानलेवा है।
क्यों न लें ये जोखिम?
* आमने-सामने की भीषण टक्कर की संभावना सबसे अधिक होती है।
* आपकी एक छोटी सी लापरवाही दूसरों का परिवार उजाड़ सकती है।
* पकड़े जाने पर भारी जुर्माना और लाइसेंस रद्द होने की सख्त कार्रवाई।
याद रखें, सड़क पर "जल्दी पहुंचने" से कहीं ज्यादा जरूरी है "सुरक्षित घर पहुंचना"। थोड़ा सा समय बचाकर अपने अमूल्य जीवन को खतरे में न डालें।
सड़क नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें।
#RoadSafety #TrafficRules #DriveSafe #WrongSideDriving #RajasthanPolice
उक्त अधिकारियों की रात्रिकालीन #गस्त 11.00 PM से 5:00 AM तक रहेगी।
रात्रि में किसी प्रकार की #पुलिस#सहायता के लिए उक्त अधिकारियो से संपर्क कर सकते है।
#करौली_पुलिस सदैव आमजन की सुरक्षा हेतु कटिबद्ध।
#karaulipolice
'पधारो म्हारे देस' की पावन धरा पर हर सैलानी की सुरक्षा और सुविधा हमारी पहली प्राथमिकता!
राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों और सांस्कृतिक सुंदरता का आनंद लेने आने वाले देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए राजस्थान पुलिस हमेशा तत्पर है। हमारी पर्यटन सहायता बल (Tourist Assistance Force) आपकी यात्रा को सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए 24x7 सेवा में तैनात है।
Tourist Assistance Force के प्रमुख कार्य है:
* आवश्यक जानकारी एवं मार्गदर्शन
* खोई-पाई वस्तुओं के लिए सहयोग
* बहुभाषी सहायता डेस्क
इसके अलावा पुलिस अस्सिटेंस से संबंधित कार्य जैसे:
* पूर्ण सुरक्षा और बचाव
* त्वरित प्रतिक्रिया टीम
* आपातकालीन सहायता
पर्यटक किसी भी प्रकार की मदद के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन 112, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं Raj Cop Citizen App और Pink Guard App पर भी रिपोर्ट कर सकते है।
यदि आप जयपुर में हैं तो टूरिस्ट पुलिस स्टेशन, जयपुर से 0141-2600336, CUG नंबर 8764868070 और कंट्रोल रूम 0141-2388438 व 0141-2388430 से भी मदद प्राप्त कर सकते है।
आपकी सुखद और सुरक्षित यात्रा के लिए राजस्थान पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है।
#PadharoMhareDesh #TouristSafety #RajasthanPolice #TouristAssistance #tafantasmata
सड़क पर थोड़ी सी सावधानी, किसी मासूम के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है!
स्कूली बच्चों का यह सफर सुरक्षित और सुगम हो, इसके लिए हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि स्कूल जोन और शिक्षण संस्थानों के आसपास वाहन धीमी गति से चलाएं और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें।
आइए, अपनी गति पर नियंत्रण रखें और हमारे नौनिहालों का भविष्य सुरक्षित बनाएं।
सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें।
हर नागरिक की सुरक्षा, राजस्थान पुलिस की प्राथमिकता।
#Rajasthanpolice #Slowspeed #schoolzone #roadsafety #trafficrules
🚨 करौली पुलिस | सड़क सुरक्षा अभियान 🚨
🛣️ तेज रफ्तार पर लगाम, सुरक्षित सफर हमारा संकल्प
📡 इंटरसेप्टर के माध्यम से तेज गति से वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध करौली पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
#KarauliPolice#trafficsafety
🚨 करौली पुलिस | साइबर जागरूकता 🚨
📱 व्हाट्सएप अकाउंट हैकिंग से सावधान!
फर्जी QR कोड बन सकता है साइबर ठगी का जरिया।
⚠️ अनजान QR कोड/लिंक स्कैन कर व्हाट्सएप को किसी अनजान डिवाइस से लिंक न करें।
#karaulipolice#cybersecurity
डिजिटल युग में हमारे बच्चों की सुरक्षा केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया के इस खुले मंच पर भी उतनी ही महत्वपूर्ण है!
जाने-अनजाने में बच्चों के स्कूल की यूनिफॉर्म, ID Card, रोजाना जाने वाले रास्ते या लाइव लोकेशन के साथ तस्वीरें पोस्ट करना साइबर अपराधियों और असामाजिक तत्वों को न्यौता देने जैसा हो सकता है। 'Likes' और 'Comments' की होड़ में बच्चों की Online Privacy और सुरक्षा को दांव पर न लगाएं।
तस्वीरें पोस्ट करने से पहले थोड़ा ठहरें, प्राइवेसी सेटिंग्स की जांच करें और लोकेशन टैग हटाना न भूलें।
आपकी थोड़ी सी समझदारी और सतर्कता आपके बच्चे का भविष्य सुरक्षित रख सकती है।
याद रखें, आपकी सतर्कता ही उनकी सुरक्षा है। ऐसी किसी भी प्रकार के संदेहास्पद स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत child helpline 1098 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त आप WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 अथवा https://t.co/rXsEeqY0uF पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है।
आइए मिलकर राजस्थान के हर बच्चे के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करें!
#Rajasthanpolice #childsafety #1098 #1930 #children
दूरियों को पीछे छोड़कर, आइए एक सुरक्षित और एकजुट विश्व का निर्माण करें!
आज संयुक्त राष्ट्र स्थापना दिवस के अवसर पर हम सब मिलकर एक ऐसी दुनिया के निर्माण का संकल्प लेते हैं जहाँ आपसी कूटनीति, शांतिपूर्ण संवाद और वैश्विक सहयोग को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। सीमाओं से परे जाकर मानवता की रक्षा करना और हर नागरिक के लिए समानता व सुरक्षा सुनिश्चित करना ही संयुक्त राष्ट्र का मूल उद्देश्य है।
आइए, इस विशेष दिन पर हम सब मिलकर एक न्यायसंगत, समावेशी और शांतिपूर्ण वैश्विक समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
#Unitednationsday #Rajasthanpolice #Unitednations #Globalpeace #Globalunity
🚔 करौली पुलिस |
क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पंचायत चुनाव 2026 के मद्देनजर जिला कलेक्टर करौली एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश सोनवाल (IPS) द्वारा नादौती थाना क्षेत्र के क्रिटिकल मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
₹2.12 करोड़ की "डिजिटल अरेस्ट" साइबर ठगी में राजस्थान पुलिस की बड़ी कार्रवाई। 🔎
सेंट्रल साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने महाराष्ट्र के ठाणे से आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
📍 क्या हुआ था?
जयपुर निवासी एक सेवानिवृत्त अधिकारी को फोन और व्हाट्सएप कॉल पर खुद को पुलिस/सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर गिरफ्तारी का डर दिखाया गया। फर्जी दस्तावेज भेजकर उन्हें वीडियो कॉल पर रखा गया और RTGS से ₹2.12 करोड़ ट्रांसफर करवाए गए। बैंक खातों और तकनीकी साक्ष्यों की जांच से पुलिस आरोपी तक पहुँची। जांच जारी है।
🛡️ याद रखें:
✔️ डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं है। पुलिस या कोई भी सरकारी एजेंसी वीडियो कॉल पर गिरफ्तार नहीं करती
✔️ "किसी को मत बताना, तुरंत पैसे भेजो" ठगी का साफ संकेत है
✔️ व्हाट्सएप पर आए वारंट या सरकारी पत्र बिना सत्यापन के सच न मानें
✔️ कमीशन के लालच में अपना बैंक खाता या सिम कार्ड किसी को न दें
डरें नहीं, सत्यापन करें।
ठगी होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930, साइबर हेल्पडेस्क 9256001930, 9257510100 या https://t.co/rXsEeqY0uF पर शिकायत दर्ज कराएं।
राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर।
#Rajasthanpolice #Cybercrime #DigitalArrest #1930 #cyberawareness
@RajPoliceHelp@1stIndiaNews उक्त प्रकरण में MIU टीम द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना करवा दिया गया है। प्रकरण के संबंध में अभी तक किसी प्रकार की रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात् तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
उक्त अधिकारियों की रात्रिकालीन #गस्त 11.00 PM से 5:00 AM तक रहेगी।
रात्रि में किसी प्रकार की #पुलिस#सहायता के लिए उक्त अधिकारियो से संपर्क कर सकते है।
#करौली_पुलिस सदैव आमजन की सुरक्षा हेतु कटिबद्ध।
#karaulipolice
🚔 करौली पुलिस | स्टंटबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई
⚠️ सार्वजनिक स्थानों, खतरनाक ढलानों एवं पहाड़ी क्षेत्रों में वाहनों से स्टंटबाजी करना जानलेवा हो सकता है
सुरक्षित चलें • नियमों का पालन करें • जीवन अनमोल है
आमजन में विश्वास • अपराधियों में डर
सुरक्षा • सेवा • संवेदनशीलता
🕯️ पुलिस शहीद दिवस करौली पुलिस
शहीदों को नमन • रक्तदान • पौधारोपण • खेल भावना
पुलिस शहीद दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन करौली में देश एवं कर्तव्य की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धापूर्वक नमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई