माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने धर्मनगरी चित्रकूट में पावन कामदगिरि परिक्रमा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण की कामना की।
जनपद प्रवास के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने भगवान श्री कामतानाथ के दर्शन एवं विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन कर पावन कामदगिरि परिक्रमा संपन्न की। परिक्रमा मार्ग स्थित विभिन्न मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के कल्याण, समृद्धि एवं खुशहाली की प्रार्थना की।
परिक्रमा के दौरान माननीय मुख्यमंत्री जी ने श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया, बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा गौवंश एवं अन्य जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देते हुए उन्हें चना एवं गुड़ खिलाया।
इसके उपरांत सर्किट हाउस परिसर में "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत हरिशंकरी का पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जनपद प्रवास के दौरान आध्यात्मिक विरासत, सांस्कृतिक आस्था एवं जनकल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुई।
#चित्रकूट की आध्यात्मिक गरिमा, सांस्कृतिक विरासत एवं सम���्र विकास के प्रति प्रदेश सरकार सतत प्रतिबद्ध है।
#Chitrakoot #SpiritualChitrakoot #YogiAdityanath #ReligiousTourism #EkPedMaaKeNaam #CulturalHeritage #SanatanSanskriti #UttarPradesh #SpiritualIndia #GoodGovernance #UttarPradesh
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कलेक्ट्रेट सभागार, चित्रकूट में कानून-व्यवस्था एवं विकास कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, वन, पर्यटन, सिंचाई, खनिज, राजस्व, जल जीवन मिशन एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री जी ने आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, टीबी उन्मूलन अभियान को जनसहभागिता से जोड़ने, मेडिकल कॉलेज हेतु भूमि चिन्हांकन, वृक्षारोपण अभियान की सफल तैयारी, निराश्रित गोवंश संरक्षण, विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा किसानों को समयबद्ध सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण, मंदाकिनी नदी के पुनरुत्थान, पर्यटन एवं धार्मिक स्थलों के समग्र विकास, जनसुनवाई के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पारदर्शी तरीके से पहुंचाने पर विशेष बल दिया।
कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान नियमित पुलिस गश्त, महिला सुरक्षा, सीसीटीवी नेटवर्क विस्तार, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा भू-माफियाओं एवं संगठित अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए।
तत्पश्चात लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में ग्रामीण एवं प्रमुख मार्गों के पुनर्निर्माण, चौड़ीकरण, सड़क सुरक्षा, सेतु निर्माण तथा अवसंरचना विकास कार्यों की कार्ययोजना पर जनप्रतिनिधियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। मुख्यमंत्री जी ने सभी सड़कों को गड्ढामुक्त रखने तथा निर्माण कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
सुशासन, जनकल्याण एवं आधारभूत विकास के माध्यम से विकसित चित्रकूट के निर्माण हेतु प्रशासन सतत प्रतिबद्ध है।
#Chitrakoot #YogiAdityanath #GoodGovernance #LawAndOrder #DevelopmentReview #JanKalyan #InfrastructureDevelopment #JalJeevanMission #MissionShakti #AyushmanBharat #UPCM #TourismDevelopment #RoadInfrastructure #UttarPradesh #DistrictAdministration
मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद #चित्रकूट को ₹951 करोड़ से अधिक लागत की 124 विकास परियोजनाओं की सौगात प्रदान की।
मा0 मुख्यमंत्री जी ने चित्रकूट प्रवास के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर जनपद के समग्र विकास को नई गति प्रदान की। उन्होंने कहा कि चित्रकूट की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक विरासत को संरक्षित रखते हुए इसे देश के प्रमुख आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ईको-टूरिज्म केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री जी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), पोषण अभियान, मेधावी सम्मान योजना, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को लाभान्वित किया।
₹951 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं में पर्यटन विकास, सेतु निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, खेल अवसंरचना, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के आधुनिकीकरण, ईको-टूरिज्म एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से संबंधित महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं, जो जनपद के विकास एवं रोजगार सृजन को नई दिशा देंगे।
#Chitrakoot #ViksitChitrakoot #NewUP #YogiAdityanath #UPCM #DevelopmentProjects #TourismDevelopment #EcoTourism #SpiritualTourism #GoodGovernance #TransformingUttarPradesh #CMYuvaUdyamiYojana #ViksitBharat #JanKalyan #UttarPradeshGovernment
Go Natural!
Sama rice or barnyard millet grown using natural farming practices,
उपवास मे सेवन के लिए सर्वोत्तम
Karwi Organic Farm Producer Co. Ltd. #FPO#PMDhanDhaanya District, #UttarPradesh
FPO with 530 farmer members, grows Barnyard Millet without chemical fertilizers following natural farming practices, using bio-inputs such as Beejamrit & Jeevamrit.
@NITIAayog
🛒 Taste the goodness of naturally grown millets directly from the FPO:
https://t.co/OwCiqjwJMq
#NaturalFarming #Millets #BarnyardRice #DDKY #VocalForLocal
आज नाबार्ड से उप महा प्रबंधक श्री DT Dekatey Sir, DDM ���्री संदीप गौतम SIR, जी द्वारा कर्वी ऑर्गेनिक FPO चित्रकूट में विजिट किया गया साथ ही सभी किसानों एवं निदेशक से वार्ता��ाप किया गया एवं उत्पादित जैविक उत्पाद का निरीक्षण किया गया @ChitrakootDm @ChouhanShivraj @myogioffice
मा० मुख्यमंत्री महोदय उत्तर प्रदेश सरकार आपसे विनम्र निवेदन है कि भारत में चल रहे FPO 10,000 किसान उत्पादक संगठन के अंत���्गत बने हुए FPO चित्रकूट जिले में अब बंद होने की कगार पर है कारण है कि जो भारत सरकार द्वारा 3 साल का अनुबंध किया गया था जिसमे सहायता राशि प्रदान की जाएगी
जो की समय से न मिलने के कारण कोई भी कर्मचारी कार्य करने में सक्षम नहीं है आपको अवगत कराना चाहेंगे कि 2021 में गठित FPO का अब 3 साल पूरे होने को है लेकिन अभी तक सिर्फ 1 साल का ही सहायता राशि प्राप्त हुई है इस तरह में कोई कार्य करने में बाधित हो रहे है