HTET ka exam दुबारा होना चाहिए इसमें बहुत ज्यादा धांधली हुई है ऐसा लग रहा है पेपर लीक था बिना सील वाला पेपर दिया गया वो भी 20 मिनट लेट Advance College पलवल हरियाणा
एचटेट (HTET) पेपर में भयंकर स्तर की धांधली हुई है। गलत OMR शीट बांटने, गलत प्रश्नपत्र देने से लेकर बिना सील का पेपर बांटने तक की शिकायतें सामने आई हैं। बीजेपी सरकार पेपर नहीं करवा रही, बल्कि अभ्यर्थियों के साथ भद्दा मजाक कर रही है।
अनियमितताओं और गड़बड़ियों को देखें तो कैथल में प्रश्नपत्र और OMR शीट में सीरियल नंबर मैच नहीं कर रहे थे, रेवाड़ी में अंग्रेजी की जगह अर्थशास्त्र का पर्चा थमा दिया गया और क�� सेंटर्स पर तो पेपर सीलबंद ही नहीं थे।
बीजेपी सरकार बोर्ड एग्जाम से लेकर भर्ती तक, कोई भी परीक्षा बिना धांधली और गड़बड़ी के नहीं करवा पा रही है। NEET से लेकर HSSC और HPSC तक हर पेपर लीक हो रहा है। युवाओं को इस तरह उलझा दिया जाता है कि वे हताश हो जाएं और सरकार को भर्तियां ही न करनी पड़ें। इसी वजह से आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन है, जहां ��परासी और सफाई कर्मी की पोस्ट के लिए M.Phil और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री वाले उच्च शिक्षित युवा लाइन में खड़े हैं।
एचटेट में हुई तमाम गड़बड़ियों से जुड़ी अभ्यर्थियों की शिकायतों का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो।
बढ़ती हुई जनसंख्या समाज में व्याप्त असमानता समेत प्रमुख समस्याओं का मूल है। समुन्नत समाज की स्थापना के लिए जनसंख्या नियंत्रण प्राथमिक शर्त है।
आइये, इस 'विश्व जनसंख्या दिवस' पर बढ़ती जनसंख्या से बढ़ती समस्याओं के प्रति स्वयं व समाज को जागरूक करने का प्रण लें।