@ShayarImran Very well done imran Bhai.. bht acche se aap apni zimmedari ko nibha rahe hai.. hats of to U.. Ek bar jra Umar khalid k aur baki Log jo bina kisi Trails k jail me band hai unke liye purJor Tarike se aawaz uthaye.. kaafi waqt se bechare jail me band hai PlZ do somthng for them🙏🏻🙏🏻
𝗛𝗼𝗻𝗼𝘂𝗿𝗲𝗱, 𝗛𝘂𝗺𝗯𝗹𝗲𝗱, 𝗕𝗹𝗲𝘀𝘀𝗲𝗱 🙏
4 वर्ष की उम्र थी, जब पिता का साया सिर से उठा, Amma को ही माँ और पिता क��� किरदार में देखा,
क्रिकेट खेलना शुरू किया, आंख में चोट लगी तो खेल को अलविदा कहा, और एक नए सफर पर निकल पड़ा,
उस दौरान मेरे नेता @RahulGandhi जी ने कांग्रेस के फ्रंटल संगठन NSUI और IYC को एक नया रूप देने का जिम्मा संभाला था,
जननायक राहुल गांधी जी की कोशिश थी कि आम घरों के युवा निकलकर राजनीति में आये और देश में बदलाव की क्रांति का चेहरा बने,
2008 के उस दौर में मैं भी निकल पड़ा NSUI के रास्ते जननेता राहुल गांधी के पीछ���-पीछे, न तो परिवार में कभी किसी ने राजनीति की थी न सपना देखा था,
कर्नाटक के छोटे से गांव भद्रावती से IYC के ब्लाक अध्यक्ष से कभी विश्व के सबसे बड़े युवा संगठन @IYC का अध्यक्ष बनूंगा वो आज भी एक ख्वाव की तरह है,
इस पूर��� सफर के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी का मार्गदर्शन मिला, मेरे नेता श्री @RahulGandhi जी ने जो भरोसा मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता पर जताया उसके लिए ताउम्र एहसानमंद रहूंगा, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी हमेशा इस सफर में प्रेरणास्रोत रही, कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi दीदी से विपरीत परिस्थितियों में संघर्ष करने की हमेशा प्रेरणा मिली, संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp के नेतृत्��� में IYC संगठन को मजबूत करने का मौका मिला, IYC प्रभारी श्री @allavaru जी जिन्होंने हमेशा एक बडे भाई के तौर पर साथ निभाया, हर मुश्किल वक्त में आप सभी चट्टान की तरह साथ खड़े रहे,
भारतीय युवा कांग्रेस के साथ इस एक दशक से लंबे इस सफर में तीन-तीन IYC अध्यक्ष स्व @SATAVRAJEEV जी, श्री @RajaBrar_INC जी, श्री @keshavyadaviyc
जी के साथ काम करने का मौका मिला,
इस कार्यकाल के दौरान कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं ने मार्गदर्शन किया, उनसे सीखने का मौका मिला।
कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक @RahulGandhi जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना इस कार्यकाल का सबसे खास लम्हा रहा।
इस पूरे कार्यकाल में कोरोना काल से लेकर किसान आंदोलन तक, जनता से जुड़े मुद्दो से लेकर कई अहम चुनावों में मेरी ताकत बनकर अपना योगदान देने वाले उन तमाम कार्यकर्ताओं का विशेष आभार जो रात दिन संगठन के लिए संघर्ष करते आये है।
मैं IYC के तमाम राष्ट्��ीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों का भी विशेष तौर पर आभार व्यक्त करना चाहूंगा जिन्होंने रात दिन इस सफर में अपना योगदान दिया।
IYC अध्यक्ष के तौर पर 5 साल 55 दिन लंबी ये पारी जब आज समाप्त हो रही है, तब @RahulGandhi जी और कांग्रेस के कार्यकर्ता के नाते एक नया सफर शुरु हो रहा है जो अंतिम सांस तक जारी रहेगा।
सफर में हुई गलतियों के लिए सभी से हाथ जोड़कर क्षमायाचना, जिन्होंने स्नेह दिया, हमेशा दुआओं में रखा उनका आभारी हूँ।
भारतीय युवा कांग्रेस जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद। अंतिम ��लविदा IYC ✍️
With gratitude, Thank you all
-- Srinivas BV