"शुश्रूषाश्रवणग्रहणधारणविज्ञा��ोहापोह
तत्त्वाभिनिवेशाः प्रज्ञागुणाः ॥"
अर्थात - "सुनने की तत्परता, ध्यानपूर्वक ग्रहण करना, स्मरण रखना, विषय का वास्तविक ज्ञान प्राप्त करना, तर्क-वितर्क द्वारा विश्लेषण करना तथा निष्कर्ष के सत्य तत्त्व को समझना—ये बुद्धिमत्ता के प्रमुख गुण हैं ।"
#MondayThoughts
"प्रजासुखे सुखं राज्ञः प्रजानां च हिते हितम् ।
नात्मप्रियं हितं राज्ञः प्रजानां तु प्रियं हितम् ॥"
अर्थात - "प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है और प्रजा के हित में ही उसका हित निहित है । राजा के लिए केवल अपना प्रिय करना हितकर नहीं है, बल्कि प्रजा को जो प्रिय और हितकर हो, वही उसके लिए वास्तविक हित है ।"
#SaturdayThoughts
"राज्ञो हि व्रतमुत्थानं यज्ञः कार्यानुशासनम् ।
दक्षिणा वृत्तिसाम्यं च दीक्षितस्याभिषेचनम् ॥"
अर्थात - "राजा का व्रत निरंतर सक्रिय रहना और अपने कर्तव्यों का अनुशासनपूर्वक निर्वहन करना है । न्यायसंगत व्यवहार और अपने दायित्वों के प्रति समर्पण उसके शासन के अनिवार्य अंग हैं ।"
#FridayThoughts