वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री रिकेश सेन जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@Rikesh_SenBJP
हर-हर महादेव 🙏
श्रावण मास के द्वितीय सोमवार की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
महादेव जी से प्रार्थना है कि, सभी के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि प्रदान करें।
आज माननीय राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी ने मेरे स्वास्थ्य की जानकारी ली।
इस आत्मीय भेंट के दौरान संगठनात्मक विषयों सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा भी हुई।
उनके स्नेह, आत्मीयता और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार।
@shivprakashbjp
भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।
कांकेर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री आशाराम नेताम जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां दंतेश्वरी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।
रायपुर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री मोतीलाल साहू जी, आपको जन्म दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
मां दंतेश्वरी आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन प्रदान करें, यही कामना करता हूं।
@motilalsahu_
काकोरी कांड के अमर क्रांतिकारियों को कोटिश: नमन। 🇮🇳
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।
समस्त प्रदेशवासियों को पावन कामिका एकादशी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्रीहरि विष्णु की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य का वास हो तथा हर परिवार में खुशहाली बनी रहे।
कामिका एकादशी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और मंगल लेकर आए।
#कामिका_एकादशी
"खेल प्रतिभाओं का सम्मान, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण"
छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं को नई पहचान और अवसर देने की दिशा में सुशासन सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।
राजपत्र में 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों के नाम प्रकाशित कर उनकी मेहनत और उपलब्धियों को सम्मान मिला है। अब इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में अवसर मिलेगा।
खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने और उनकी प्रतिभा को सम्मान देने के लिए यह पहल निश्चित रूप से नई पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी कदम है।
#सुशासन #खेलप्रतिभा #छत्तीसगढ़ #खिलाड़ियों_का_सम्मान
"बस्तर के लिए गौरव का क्षण"
बस्तर के होनहार तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप देहारी जी का मुंबई इंडियंस की रिलायंस टीम में चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
10 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होकर रुद्र प्रताप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की दिशा में एक नई उड़ान भरने जा रहे हैं। उनकी यह उपलब्धि बस्तर के युवाओं के सपनों और प्रतिभा की शानदार पहचान है।
ईश्वर से कामना है कि रुद्र प्रताप निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करें और देश-प्रदेश एवं बस्तर का नाम रोशन करें। 🇮🇳
भारत की आन, बान और शान है तिरंगा 🇮🇳
छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल के 92 ग्रामों में पहली बार शान से तिरंगा लहरायेगा। यह राष्ट्रभक्ति, विकास और बदलते बस्तर की नई तस्वीर है।
आइए, तिरंगे के सम्मान के साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को और मजबूत करने का संकल्प लें।
"हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा"
#हर_घर_तिरंगा #बस्तर
"महतारियों का बढ़ रहा सम्मान सुशासन की यही पहचान"
महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त जारी हो गया है। यह प्रदेश की मातृशक्ति के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक मजबूती को प्राथमिकता देने वाला यह प्रयास छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनकल्याण की मजबूत तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है।
हर वर्ग का ध्यान, हर परिवार का सम्मान, यही है जनकल्याणकारी सुशासन सरकार की पहचान।
#संवर_रहा_छत्तीसगढ़
#महतारी_वंदन_योजना
"हर घर तिरंगा
घर-घर तिरंगा" 🇮🇳
राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आज 'हर घर तिरंगा यात्रा' को लेकर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश की आयोजित वर्चुअल बैठक में सहभागिता निभाई।
'हर घर तिरंगा' देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का जन-जन का उत्सव है। मुझे विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगा।
वंदे मातरम् 🙏
@vishnudsai@ajayjamwalbjp@PawanSaiBJP@BJP4CGState