Bihar: 🚨 बेगूसराय के होटल में महिला से मारपीट और दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार‼️
बेगूसराय में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें महिला के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है।
बताया जा रहा है कि महिला को होटल में ले जाकर घटना को अंजाम दिया गया। महिला की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
#bihar #begusaraihotelkqnd #begusarainews #infactnews #theinfactnetwork
Jharkhand: 🚨“शिक्षक नहीं तो पढ़ाई नहीं!” सतगावां में छात्रों का हल्ला बोल‼️
झारखंड में कोडरमा के सतगावां में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन तेज हो गया है। डीईओ से वार्ता बेनतीजा रही, छात्र उपायुक्त को मौके पर बुलाने पर अड़े रहे। छात्रों का साफ कहना है—“हमारे भविष्य से खिलवाड़ नहीं चलेगा।”
#jharkhand #kodermanews #satgawanstudents #infactnews #theinfactnetwork
Bihar: 🚨CM के कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ित महिला की दर्दभरी गुहार, बोली— घर में पानी घुस गया है, बच्चा मर जाएगा‼️
पश्चिम चंपारण के बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में एक बाढ़ पीड़ित महिला अपनी परेशानी लेकर पहुंची। महिला ने मुख्यमंत्री से बात कराने की गुहार लगाते हुए कहा— “सम्राट चौधरी से हमको बात करना है… घर में पानी घुस गया है, बच्चा मर जाएगा।” महिला की इस गुहार ने बाढ़ प्रभावित लोगों की मुश्किलों को सामने ला दिया।
#bihar #biharflood #samratchoudhary #infactnews #theinfactnetwork
Jharkhand: 🚨“बाकी IPS जैसा मत समझना”—प्रियदर्शी आलोक का VIDEO सामने आया, पड़ोसी के रास्ते को लेकर विवाद‼️
झारखंड कैडर के IPS अधिकारी प्रियदर्शी आलोक का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो रांची के अशोक नगर का है, जहां उनके प्लॉट के सामने गाड़ी खड़ी होने को लेकर पड़ोस में रहने वाले पुराने पत्रकार सैयद शरीफ़ इब्राहिम के संयुक्त परिवार के साथ रास्ते को लेकर विवाद की स्थिति दिखाई दे रही है।
वीडियो में रास्ते को लेकर बातचीत और गहमागहमी नजर आ रही है। मामला सामने आने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है।
#jharkhand #ranchinews #ipspriyadarshialok #infactnews #TheInfactNetwork
Bihar: 🚨नवादा में हेडमास्टर पर छात्राओं से छेड़खानी के गंभीर आरोप‼️
नवादा के आनंदपुरा में एक स्कूल के हेडमास्टर पर कक्षा 6 से 8 की कई छात्राओं ने छेड़खानी और गलत तरीके से छूने के गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर उन्हें जबरन गोद में बैठाते, गलत तरीके से छूते और बाथरूम में ताक-झांक करते थे। एक छात्रा ने गोद में बैठाकर सीने पर हाथ रखने, जबकि दूसरी ने परीक्षा के दौरान गाल छूने का आरोप लगाया है। मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।
Jharkhand:🚨जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मृतकों में राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह समेत 4 की मौत‼️
जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हुआ। तेज रफ़्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने गैस कटर की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला। शवों को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया है। हादसे के कारणों की जांच जारी है।
मृतकों में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह समेत सार्थक अग्रवाल, नमन गुप्ता और वंशिका खंडेलवाल के नाम शामिल हैं।
#Jamshedpur #RoadAccident #JamshedpurNews #TheInfactNetwork #BreakingNews JharkhandNews
Bihar:🚨7 साल से टूटी रीढ़… अब खान सर बने सहारा‼️
छपरा की प्रीति पैसे के अभाव में 7 साल से इलाज को तरस रही थीं। मदद की आस में कई दरवाजे खटखटाए, लेकिन कोई आगे नहीं आया।
अब खान सर ने प्रीति को अपने पास बुलाया है। जल्द शुरू होगा इलाज।
जिसे सिस्टम ने नहीं संभाला, अब एक शिक्षक ने हाथ थामा!
#TheInfactNetwork #infactnews #Chapra #KhanSir #Bihar
Uttar Pradesh: 🚨जलभराव की शिकायत पर पार्षद को रवि किशन का तंज— “सपा ज्वॉइन कर लिए क्या⁉️”
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जलभराव की समस्या को लेकर BJP पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी ने सांसद रवि किशन को फोन किया। बातचीत के दौरान रवि किशन ने पार्षद से पूछा— “सपा ज्वॉइन कर लिए क्या?”
#ravikishan #bjp #uttarpradesh #infactnews #theinfactnetwork
Bihar: 🚨 समस्तीपुर में फिर लड़की से बदसलूकी का वीडियो वायरल‼️
समस्तीपुर से लड़की के साथ कथित बदसलूकी का तीसरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो में कुछ युवक लड़की को रोकते और उसके साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की जगह, तारीख और पूरी घटना की पुलिस जांच जारी है।
#bihar #biharnews #crime
Jharkhand: 🚨जमशेदपुर पुलिस के लाठीचार्ज पर पूर्व IPS डॉ. अजय कुमार की तीखी प्रतिक्रिया‼️
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में देर रात आम लोगों पर पुलिस द्वारा लाठी चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वीडियो में दुकानों के बाहर मौजूद लोगों पर पुलिसकर्मी लाठी चलाते नजर आ रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद पूर्व IPS अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने अपने X अकाउंट पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी जनता में सुरक्षा और भरोसा पैदा करने के लिए है, खौफ पैदा करने के लिए नहीं। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है।
#jharkhand #jamshedpurpolice #jharkhandnews #infactnews #theinfactnetwork
Delhi: 🚨कॉलर पकड़ा, सरेआम बदसलूकी… सवाल—क्या सुरक्षा सिर्फ एक जेंडर की जिम्मेदारी है⁉️
दिल्ली के एक क्लब के बाहर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक लड़की एक युवक का कॉलर पकड़े और उसके साथ कथित तौर पर बदसलूकी करती नजर आ रही है।
मामला सही क्या है, यह जांच का विषय है। लेकिन सवाल जरूरी है—अगर यही हरकत किसी लड़की के साथ कोई लड़का करता, तो क्या प्रतिक्रिया अलग होती?
महिलाओं की सुरक्षा जरूरी है, लेकिन पुरुषों की सुरक्षा और सम्मान भी उतना ही जरूरी है। कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए।
#Delhi #society #delhinews #infactnews #theinfactnetwork
Uttarakhand:🚨हरिद्वार में Ganga Snan का AI वीडियो वायरल करने का मामला‼️
सोशल मीडिया पर सोनम यादव का हरिद्वार में गंगा स्नान से जुड़ा एक AI-edited वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
बताया जा रहा है कि सोनम यादव ने भिवाड़ी, हरियाणा क्राइम ब्रांच में शिकायत देकर वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
📅 Upload: 6 जून 2026
📱 Instagram Followers: 3.59 लाख
📍 Location: हरिद्वार
वीडियो असली है या AI से एडिट किया गया है, इसे लेकर शिकायतकर्ता ने जांच और कार्रवाई की मांग की है।
#Haridwar #SonamYadav #AIVideo #uttarakhandnews #theinfactnetwork
बिहार: 🚨डंडे के सहारे बच्ची का बचपन - अविलंब व्हीलचेयर की ज़रूरत‼️
छात्रा निशा कुमारी पिछले 3 वर्षों से अधिक समय से डंडे के सहारे स्कूल जाने को मजबूर हैं। कृपया मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें जल्द से जल्द व्हीलचेयर उपलब्ध कराने की जिला प्रशासन व्यवस्था करे, ताकि उनकी पढ़ाई और रोज़मर्रा की जिंदगी थोड़ी आसान हो सके।
नाम: निशा कुमारी
कक्षा: 6वीं
गांव: पोखरबिगहा
ब्लॉक: रफीगंज
थाना: पौथु
जिला: औरंगाबाद, बिहार
Note: यदि व्हीलचेयर की व्यवस्था प्रशासनिक स्तर पर संभव न हो पाए, तो कृपया The Infact Network की टीम को सूचित करें। हम अपनी ओर से हर संभव मदद का प्रयास करेंगे।
#bihar #aurangabadbihar #student #infactnews #theinfactnetwork
Bihar: 🚨“फंड मिल रहा है तो शराब कंपनी का भी प्रचार करा दें?” छात्र ने दैनिक जागरण से पूछ लिया तीखा सवाल‼️
पटना यूनिवर्सिटी कैंपस में रजनीगंधा के प्रचार को लेकर छात्र ने दैनिक जागरण के प्रतिनिधि से सीधा सवाल किया—
जब किसी कार्यक्रम के लिए फंड देने वाली कंपनी का प्रचार जायज़ है, तो क्या शराब कंपनी फंड दे तो उसका भी प्रचार विश्वविद्यालय परिसर में होना चाहिए?
सवाल छोटा था… लेकिन बहस बड़ी है।
क्या यूनिवर्सिटी कैंपस में फंडिंग और ब्रांड प्रमोशन के लिए कोई स्पष्ट सीमा होनी चाहिए?
📍 पटना यूनिवर्सिटी, बिहार
#PatnaUniversity #Bihar #StudentVoice #Campus #Rajnigandha #UniversityCampus #TheInfactNetwork
Jharkhand: 🚨नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू‼️
झारखंड के गिरिडीह से JMM विधायक और राज्य सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का रविवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें गिरिडीह के मर्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
सुदिव्य कुमार सोनू झारखंड सरकार में पर्यटन समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के करीबी सहयोगियों में माने जाते थे। वे 2019 में पहली बार गिरिडीह से विधायक चुने गए थे और 2024 में लगातार दूसरी बार विधानसभा पहुंचे।
उनके निधन की खबर से गिरिडीह समेत पूरे झारखंड में शोक की लहर है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने उनके आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया है।
The Infact Network की ओर से सुदिव्य कुमार सोनू को भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
#jharkhandnews #sudivyakumarsonu #jharkhandminister #jmm #theinfactnetwork
Himachal Pradesh: 🚨11 करोड़ दिए, काम एक भी नहीं हुआ - अधिकारियों पर भड़कीं कंगना रनौत‼️
मंडी की सांसद कंगना रनौत सांसद निधि का पैसा खर्च नहीं होने से अधिकारियों पर जमकर बरसीं। उन्होंने कहा, “11 करोड़ दिए हैं और काम एक भी नहीं हुआ। इतनी निठल्ली, इतनी निकृष्ट है… क्या बोलूं मैं मीडिया के सामने।”
कंगना ने यह भी कहा कि क्षेत्र में निगेटिव प्रचार बढ़ रहा है और लोग रील बना रहे हैं। सांसद ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए जवाबदेही की मांग की।
#himachalpradesh #mandi #himachalnews #kanganaranaut #theinfactnetwork
Delhi: 🚨 क्या सवाल पूछना अब जुर्म है⁉️ दिल्ली में महिला पत्रकार शाहीन के साथ कथित मारपीट का मामला‼️
दिल्ली में 4PM की पत्रकार शाहीन और उनकी बहन नफीसा ने पुलिस पर हिरासत के दौरान कथित मारपीट और बदसलूकी के गंभीर आरोप लगाए हैं।
शाहीन का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की और शिकायत दर्ज कराने में भी घंटों लगाए। उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मियों पर FIR और तत्काल निलंबन की मांग की है।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि दोनों को VVIP रूट में कथित बाधा और पुलिस के निर्देशों का पालन न करने के चलते थाने लाया गया था।
अब बड़ा सवाल—क्या लोकतंत्र में सत्ता से सवाल पूछना गुनाह है?
#Delhi #Journalist #DelhiPolice #infactnews #theinfactnetwork
Jharkhand: 🚨4 INTERNATIONAL GOLD… और आज सब्जी बेचने को मजबूर खिलाड़ी‼️
अमरदीप कुमार।
थ्रोबॉल में भारत के लिए 4 अंतरराष्ट्रीय गोल्ड। मलेशिया हो, नेपाल हो, बेंगलुरु या रांची— हर मैदान में तिरंगा लहराया।
लेकिन आज?
दिन में कैब चलाते हैं…शाम को करेला-भिंडी तौलते हैं। टूर्नामेंट खेलने के लिए कर्ज लिया, कर्ज चुकाने के लिए सब्जियां बेचनी पड़ीं।
खेल कोटा खाली पड़ा है। सरकारी नौकरी नहीं मिली। और पहचान?
सिर्फ एक वायरल वीडियो तक सिमट गई।
सवाल अमरदीप से नहीं है।
सवाल उस सिस्टम से है—जो खिलाड़ी से मेडल तो लेता है,
लेकिन मेडल जीतने वाले खिलाड़ी की जिंदगी नहीं बदलता।
ये सिर्फ अमरदीप कुमार की कहानी नहीं है।
ये उस व्यवस्था की तस्वीर है,
जो पदक जीतने पर तिरंगा उठाती है…
और उसके बाद खिलाड़ी को भूल जाती है।
मेडल देश के नाम,
लेकिन खिलाड़ी के नाम क्या?
#jharkhand #amardeepkumar #goldmedalist #sports #theinfactnetwork
Jharkhand:🚨 रांची के सुजाता चौक पर रात 2 बजे खुल्लम-खुल्ला मारपीट‼️
राजधानी रांची के सुजाता चौक पर देर रात करीब 2 बजे सड़क पर जमकर हंगामा और मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी से पहुंचे कुछ लोगों ने कई लोगों के साथ कथित तौर पर मारपीट और झगड़ा किया। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए।
घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें सड़क पर लोगों के बीच हाथापाई और हंगामा साफ नजर आ रहा है। राजधानी के व्यस्त इलाके में देर रात खुलेआम हुई इस घटना ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
#ranchi #jharkhand #crimenews #infactnews #theinfactnetwork
Jharkhand: 🚨आज़ादी के 79 साल बाद भी बढ़नियाटांड़ में सड़क नहीं, मरीज़ों को एम्बुलेंस नहीं, खाट का सहारा‼️
गिरिडीह के तिसरी प्रखंड का बढ़नियाटांड़ गांव आज भी सड़क और पुल से वंचित है। नरैना नदी यहां की ज़िंदगियों पर रोज़ कहर ढाती है—नदी पार करो, तभी इलाज, तभी स्कूल।
बरसात आते ही गांव कैद हो जाता है। एंबुलेंस तो दूर, कोई गाड़ी भी नहीं पहुँचती। बीमार पड़ो तो खाट ही एंबुलेंस बनती है। बच्चे स्कूल जाएँ तो कैसे ? जिम्मेदार कौन ? कब तक चलेगी ये अनदेखी ?
#jharkhand #giridihnews #patient #infactnews #theinfactnetwork