माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में और कोटपूतली विधानसभा परिवार के अप्रतिम स्नेह व शुभाशीष के साथ आज राजस्थान विधानसभा में 16वीं विधानसभा के सदस्य के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
कोटपूतली की देवतुल्य जनता का एक बार फिर से आत्मीय आभार,
#kotputli
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के 'सहकार से समृद्धि' के विजन तथा माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई भारत टैक्सी सहकारी सेवा सहकारिता आधारित आधुनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह पहल सारथियों को रोजगार के साथ स्वामित्व, सम्मान और आत्मनिर्भरता का नया अवसर प्रदान करेगी।
साथ ही, यात्रियों को बिना किसी अनावश्यक सरचार्ज के सुलभ, सुरक्षित, पारदर्शी और किफायती परिवहन सेवा उपलब्ध कराते हुए यह जन-केंद्रित, भरोसेमंद और आत्मनिर्भर भारत की भावना को सशक्त करेगी।
खींवसर विधानसभा क्षेत्र से विधायक श्री रेवंतराम डांगा जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्री राम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूं।
@DangaRewant
महान वैज्ञानिक, मिसाइल मैन, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!
भारतीय अंतरिक्ष व रक्षा अनुसंधान क्षेत्र में भारत द्वारा स्थापित कीर्तिमानों के लिए वे सदैव याद किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के हीरापुरा बस टर्मिनल से, राजस्थान रोडवेज की 144 नई बसों को, हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश के हर कोने तक सुरक्षित, सुलभ और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सुविधा पहुँचाना, राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि, सकारात्मक नीतियों एवं प्रभावी प्रबंधन के कारण, राजस्थान रोडवेज घाटे से निकलकर, लाभ की स्थिति में पहुँची है। मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत महिलाओं को, हेलमेट वितरित करते हुए, प्रदेशवासियों से यातायात नियमों का पालन करने और दोपहिया वाहन चलाते समय, अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की।
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर जयपुर स्थित अमर जवान ज्योति पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा हेतु अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर सैनिकों को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कारगिल की विजय भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, अनुशासन, पराक्रम और अटूट राष्ट्रनिष्ठा का अमर प्रतीक है। माँ भारती की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यपथ पर अडिग रहने की प्रेरणा देता रहेगा।
जय हिंद!
भारत माता की जय!
#KargilVijayDivas
कारगिल विजय दिवस' हमारे सशस्त्र बलों की अदम्य साहस तथा असाधारण वीरता का प्रतीक है।
आज ही के दिन भारत मां के शूरवीरों ने अदम्य साहस के बल पर दुश्मनों को कारगिल से खदेड़कर तिरंगा लहराया था।
जय हिंद!
#KargilVijayDiwas
केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल, प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक एवं केन्द्रीय सहकारिता सचिव ने सवाई मान सिंह अस्पताल परिसर स्थित, चरक भवन में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र का शुभारंभ किया। मरीजों की बढ़ती मांग एवं आमजन को किफायती दरों पर, उच्च गुणवत्ता की दवाइयाँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से, कॉनफैड द्वारा अस्पताल परिसर में यह दूसरा स्टोर प्रारम्भ किया गया है। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री ने कहा कि चरक भवन स्थित, प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र पर अभी 600 से अधिक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गई हैं और शीघ्र ही इसे बढ़ाकर, 1500 तक किया जाएगा।
@mohol_murlidhar@DakMla
#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर, बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के अमर शहीदों के परिजनों, वीराँगनाओं एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए आपका त्याग, समर्पण एवं सेवा-भाव पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।
“प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन में बिजली दी जा रही है और 2027 तक सभी जिलों में किसानों को इसका लाभ मिलने लगेगा।”
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
FIH Youth Hockey5s Asian Championship 2026 में रजत पदक जीतकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाली भारत की सब-जूनियर महिला हॉकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय करना हमारी युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचायक है। आप सभी खिलाड़ियों का समर्पण, अनुशासन और जुझारूपन देश की बेटियों एवं युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
आप सभी को आगामी FIH Youth Hockey5s World Cup के लिए अनंत शुभकामनाएं!
@TheHockeyIndia
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने ओटीएस स्थित, भगवत सिंह मेहता सभागार में 'भारत टैक्सी' के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जो सारथी थे, वे अब मालिक बन रहे हैं। इससे उनका आत्मविश्वास और काम करने का जज्बा कई गुना बढ़ेगा।
गाँवों को विकास और समृद्धि का नया केंद्र बनाने के संकल्प के साथ हमारी सरकार राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सहकारी समिति का गठन कर रही है, ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था सशक्त हो, स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलें और आत्मनिर्भर गाँवों का निर्माण हो।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी 'मन की बात' रेडियो कार्यक्रम के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित करेंगे।
दिनांक: 26 जुलाई 2026
समय: सुबह 11 बजे
#MannKiBaat
विकसित भारत के शिल्पकार यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी अपने लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करेंगे।
आप सभी इस प्रेरणादायी कार्यक्रम से जुड़ें और माननीय प्रधानमंत्री जी के राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी एवं सकारात्मक परिवर्तन से जुड़े विचारों को अवश्य सुनें।
दिनांक: रविवार, 26 जुलाई, 2026
समय: प्रातः 11:00 बजे
“यमुना जल समझौते के तहत लगभग 295 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन से 1,917 क्यूसेक यमुना जल शेखावाटी पहुँचेगा, जिससे सीकर, झुंझुनूं और चूरू जिले के लगभग 75 लाख लोगों को स्थायी पेयजल राहत मिलेगी।”
@BhajanlalBjp#आपणो_अग्रणी_राजस्थान
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में 190 किलोग्राम का भार उठाकर कांस्य पदक जीतने और भारत के लिए इस प्रतियोगिता का पहला पदक हासिल करने पर झंडू कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
आपकी यह सफलता देश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। यह उपलब्धि साबित करती है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और मेहनत के माध्यम से खेलों में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।
आपके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की कामना करता हूं।
#CWG2026 #Cheer4Bharat