हम सभी के प्रेरणास्रोत, करोड़ो स्वयंसेवको के मार्गदर्शक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक परम पूजनीय मोहन भागवत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
@DrMohanBhagwat@RSSorg
दुखद:- गोपालगंज के बाहुबली पूर्व सांसद काली प्रसाद पाण्डेय जी अब हमारे बिच नहीं रहें। ईश्वर उनके आत्मा को शांति दे।🙏🙏
#gopalganj#Bihar#BJPBihar#JDU#Rjd
इतिहास की गलत व्याख्या करना न सिर्फ़ शैक्षणिक सत्यनिष्ठा के विरुद्ध है, बल्कि यह समाज की सांस्कृतिक और क्षेत्रीय पहचान को भी गहरी क्षति पहुँचाता है।
NCERT की कक्षा 8वीं की सामाजिक विज्ञान की नई पाठ्यपुस्तक “Exploring Society: India and Beyond” (New Edition, July 2025) में मराठा साम्राज्य के विस्तार का जो नक्शा जोड़ा गया है, वह ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत और भ्रामक है । यह केवल एक पाठ्यपुस्तक की त्रुटि नहीं है, बल्कि राजस्थान के गौरवशाली इतिहास, हमारे पूर्वजों के बलिदानों, संप्र��ुता और वीरगाथाओं को कलंकित करने का एक प्रयास प्रतीत हो रहा है और ��ाजस्थान की अस्मिता के साथ खिलवाड़ है। इतिहास विकृतिकरण का यह प्रयास भारत की एकता और अखंडता की भावना को खंडित करने जैसा है।
NCERT व शिक्षा मंत्रालय को चाहिए कि वे इस गलती को अतिशीघ्र सुधारें। पाठ्यपुस्तकों में तथ्यात्मक सटीकता सुनिश्चित की जाए और राजस्थान की रियासतों को उनके वास्तविक गौरव और ऐतिहासिक भूमिका के अनुरूप जगह दी जाए। क्षेत्रीय स्वाभिमान व विविधता को विकृत करना, चाहे वह मराठी, र���जस्थानी या किसी भी क्षेत्र से जुड़ा हो, बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। मराठा इतिहास अपने आप में गौरवशाली है, लेकिन उसकी गलत सीमाओं का चित्रण करके न तो इतिहास का सम्मान होता है और न ही शिक्षा-व्यवस्था की विश्वसनीयता बचती है।
यह विषय न केवल राजस्थान बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह राष्ट्र की साझा ��िरासत और विविधता की सांस्कृतिक समझ से जुड़ा है। NCERT और माननीय शिक्षा मंत्रीजी को इस पर तुरंत कार्यवाही करनी चाहिए और ऐतिहासिक सच्चाई को बिना किसी क्षेत्रीय या राजनीतिक पूर्वाग्रह के, न्यायसंगत रूप से प्रस्तुत करना चाहिए।
@dpradhanbjp @ncert