हरियाणा के जन-जन के प्रिय नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा जी को जन्म दिवस की बहुत-बहुत हार्दिक शुभकामनाएं।
@BhupinderShooda@DeependerSHooda
TMC, बीजेपी को नहीं हरा सकती और न ही TMC आपके वोट के अधिकार को बचा सकती है।
नरेंद्र मोदी और RSS के लोग जानते हैं कि सिर्फ एक ही व्यक्ति है जो मर जाएगा लेकिन समझौता नहीं करेगा उसका नाम राहुल गांधी है
- राहुल गांधी
आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
माता रानी आप सबके जीवन में सुख-समृद्धि का संचार करें।
जय माता दी 🙏
Champions once again! 🇮🇳
A magnificent victory for our Men in Blue with a special mention to Sanju Samson and Jaspreet Bumrah for their remarkable performance throughout the tournament.
Congratulations to Team India on retaining the trophy at home and giving the nation yet another unforgettable moment to celebrate.
पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया ने हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में क्षेत्र की बदहाल सड़कों का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाते हुए सरकार को घेरा।
विधायक तेवतिया ने कहा कि पृथला हल्का फरीदाबाद–पलवल क्षेत्र में सबसे अधिक टैक्स देने वाले क्षेत्रों में से एक है। यहां IMT और पृथला इंडस्ट्रियल ज़ोन होने के कारण बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां हैं और भारी वाहनों की आवाजाही लगातार रहती है। इसके बावजूद क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब है, जिससे आम जनता और उद्योग दोनों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
इस दौरान उन्होंने सरकार के सामने कई महत्वपूर्ण मांगें रखीं—
• फैक्ट्रियों वाले गांवों में भारी वाहनों के कारण खराब सड़कों की जगह मजबूत आरसीसी सड़कें व नालियां बनाई जाएं।
• कई गांवों की बदहाल फिरनियों में पानी भरने की समस्या को देखते हुए आरसीसी फिरनियां व नालियां बनाई जाएं।
• पृथला हल्के में एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाले कच्चे 5 करम और 7 करम के रास्तों को ��ल्द से जल्द पक्का किया जाए।
• सीकरी, पृथला और बघोला में बने सिक्स लेन व फ्लायओवर निर्माण में हुई खामियों की विजिलेंस जांच कराई जाए, क्योंकि बघोला फ्लायओवर कुछ ही महीनों में टूट गया, जबकि सीकरी फ्लायओवर के नीचे सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Congratulations to our Under-19 men's team on the phenomenal World Cup victory!
Your composure, fearlessness and determination is what defines the Gen Z of India, today.
This sixth U-19 World Cup title is a proud statement of Indian cricket’s future.
Well played, champions. 🇮🇳
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश पर्व की आप सभी को लख-लख बधाईयां।
मानव कल्याण, साहस और सत्य के लिए उनके द्वारा दिखाए गए आदर्श और मार्ग सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे।
अरावली मुद्दे पर हमारी मांग है की 100 मीटर के निर्णय को निरस्त कराने के लिये केंद्र सरकार स्वयं सुप्रीम कोर्ट जाए और देश की जनता से माफी मांगकर रिव्यू पिटिशन फाइल करे।
#SaveAravalli
आज गुरुग्राम में आयोजित प्रेसवार्ता।
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
अपने दूरदर्शी नेतृत्व से उन्होंने भारत को आर्थिक रूप से सशक्त किया। देश के वंचितों और गरीबों के लिए उनके ऐतिहासिक प्रयासों और साहसिक निर्णयों ने भारत को विश्व मंच पर एक नई पहचान दिलाई।
उनकी विनम्रता, कर्मठता और ईमानदारी हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी।
'हरियाणा की जनता के हाथों से चुनाव चोरी किया गया है।'
'ब्राजील की एक महिला का नाम 22 बार वोटर सूची में आया है'
'एक पोलिंग बूथ में एक महिला का 200 बार नाम आता है'
'BJP के नेता UP से आकर हरियाणा में वोट करते हैं'
~ नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी
दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में हरियाणा की जनता व कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भागीदारी ने इस जनआंदोलन को नयी ऊर्जा और मजबूती प्रदान की।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए बुलाई गई इस रैली के शंखनाद में हम���शा की तरह हरियाणा से बड़ी संख्या में पहुंचे प्रदेशवासियों ने अपनी उपस्थिति से यह संदेश स्पष्ट कर दिया कि यहाँ की जनता चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता को लेकर कितनी सजग और जागरूक है।
महारैली के सफल आयोजन और हरियाणावासियों के उत्साहपूर्ण योगदान पर हार्दिक प्रसन्नता हुई। मैं हरियाणावासियों का आभारी हूँ, जिन्होंने लोकतंत्र की इस निर्णायक लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया।
बेगूसराय, बिहार में आज VIP पार्टी के अध्यक्ष मुकेश सहनी जी के साथ वहां के मछुआरा समुदाय से मिलकर बहुत अच्छा लगा।
काम उनका जितना दिलचस्प है, उससे जुड़ी उनकी समस्याएं और संघर्ष उतने ही गंभीर हैं। मगर, हर परिस्थिति में उनकी मेहनत, जज़्बा और व्यवसाय की गहरी समझ प्रेरणादायक है।
बिहार की नदियां, नहरें, तालाब और उनमें जीवन बसाते मछुआरे, प्रदेश की अर्थव्यवस्था का अहम हिस्सा हैं।
उनके अधिकारों और सम्मान के लिए हर कदम पर उनके साथ खड़ा हूं।
IPS अधिकारी वाई. पूरन कुमार जी की आत्महत्या हमारे समाज और सिस्टम की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली त्रासदी है।
इससे पीड़ादायक क्या हो सकता है कि वाई. पूरन कुमार जी की पत्नी एक सप्ताह से अपने पति का सम्मानपू��्वक अंतिम संस्कार करने का इंतेज़ार कर रही हैं। वह, उनके बच्चे और उनका दर्द महसूस कर पा रहा पूरा दलित समाज जिस मानसिक पीड़ा से गुजर रहे हैं, इसकी कल्पना से ही मन विचलित हो रहा है।
��ेकिन, कितने पत्थरदिल हैं दिल्ली से हरियाणा सरकार चलाने वाले नरेंद्र मोदी जिनका दिल नहीं पसीज रहा क्योंकि उनके शासन में ही ये नृशंस ज़ुल्म चल रहा।
दिन बीते जा रहे हैं मगर अब भी कोई गिरफ्तारी नहीं - यह साफ़ अन्याय है।
प्रधानमंत्री और हरियाणा मुख्यमंत्री तुरंत कार्रवाई करें, दोषियों को सज़ा दें और इस दलित परिवार को न्याय और सम्मान दिलाएं।
वरिष्ठ IPS अधिकारी ADGP वाई. पूरन कुमार जी के असामयिक निधन पर आज चंडीगढ़ स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी और परिवारजनों ��े मिलकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।
न्याय की इस लड़ाई में हम पीड़ित परिवार के साथ।
प्रतिनिधिमंडल में साथ ��ूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ. @INCUdaiBhan जी, सांसद @VarunMullana जी, विधायक @NirmalSMohra जी, विधायक गीता भुक्कल जी, विधायक @shakuntlakhatak जी, विधायक नरेश सेलवाल जी, विधायक रामकरण काला जी, विधायक देवेंद्र हंस जी, विधायक @poojamullana जी, AICC सचिव और बवानीखेड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे @Narwal_inc जी, पूर्व CPS राजकुमार वाल्मीकि जी, पूर्व विधायक लहरी सिंह जी, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के SC विभाग के चेयरमैन @ManojBagri_INC जी आदि।