Attended the Civil Investiture Ceremony-II at Rashtrapati Bhavan, where the Padma Awards were presented. They celebrate exceptional service and dedication across diverse fields. Each awardee represents the best of our commitment to society. Their life journeys inspire countless citizens and remind everyone of the power of hard work and service.
@PadmaAwards
आज सचिवालय में कैबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत जी, कपासन विधायक श्री अर्जुन लाल जीनगर जी, पूर्व सांसद श्री पुष्प जैन जी, सलूंबर विधायक श्रीमती शांता देवी जी, पूर्व मंत्री श्री दुर्रू मियां जी, भाजपा भरतपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती शिवानी दायमा जी, बीएसएफ फ्रंटियर हेडक्वार्टर, राजस्थान के आईजी श्री एम.एल. गर्ग जी, यूनिट कमांडेंट श्री बुध शासन धर जी, पीलीबंगा पूर्व विधायक श्रीमती द्रौपदी मेघवाल जी सहित देवतुल्य जनता एवं समर्पित कार्यकर्ताओं से आत्मीय शिष्टाचार भेंट हुई।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित जनसमस्याओं, स्थानीय आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा आमजन की अपेक्षाओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नागरिकों के साथ सतत संवाद हमारी प्राथमिकता है।
#Rajasthan
आज भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं हम सभी के प्रेरणास्रोत श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
"एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" का उनका ओजस्वी उद्घोष भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रतीक है। राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की सेवा और जनजागरण के लिए समर्पित किया।
अपेक्षाएं लोग उसी से करते हैं, जो करता है।
सामान्य लोग ही नहीं, बल्कि पूरी कांग्रेस पार्टी ही कहती है कि मोदी जी ये हो जाना चाहिए, वो हो जाना चाहिए।
क्योंकि कांग्रेस को भी भरोसा है कि करेगा तो मोदी ही।
- पीएम श्री @narendramodi जी
निःस्वार्थ भाव से राष्ट्र और समाज की सेवा में आजीवन समर्पित रहे देश की महान विभूति डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी को उनके बलिदान दिवस पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। उनके प्रखर विचार और आदर्श देश की हर पीढ़ी को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे।
न कर्मणा न प्रजया धनेन त्यागेनैके अमृतत्वमानशुः।
परेण नाकं निहितं गुहायां विभ्राजते यद्यतयो विशन्ति॥
जिन नक्सल प्रभावित इलाकों में जाने से दिन में भी लोग डरते थे, वहां हम नेशन फर्स्ट की स्पिरिट के साथ विकास का संकल्प लेकर आगे बढ़े हैं। इसी का परिणाम है कि आज देश में माओवादी आतंक अंतिम सांसें गिन रहा है।
#RepublicSummit2026
आज जयपुर स्थित जवाहर कला केंद्र में आयोजित "सोपान - एक शाम कविता के नाम" कवि सम्मेलन में सहभागिता कर साहित्य, संस्कृति और संवेदनाओं से ओतप्रोत रचनाओं का आनंद लिया।
इस अवसर पर प्रतिष्ठित कवियों एवं साहित्यकारों की भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने भारतीय संस्कृति, सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री श्री कन्हैयालाल जी चौधरी, पूर्व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अजय पाल सिंह जी, प्रदेश मंत्री श्रीमती एकता अग्रवाल जी, आयोजक श्री लाल सिंह जी फौजदार व श्रीमती सपना शर्मा जी, माननीय कविगण एवं गणमान्य लोक उपस्थित रहे।