इन दिनों, खुद में व्यस्त हूं। मुझे ये मानना होगा कि मेरी परवाह किसी को नहीं। आज के लोग मुनाफे के दोस्त हैं। अकेलेपन ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। ख़ैर, मैं भी अब पत्थर दिल होता चला जा रहा हूं और शायद यही वजह है, कि मुझे भी अब दुनिया की परवाह रति भर की नहीं। 🎭
मैं जो जीता हूं वो लिखता हूं और मैं वो लिखता हूं जो अवलोकन करता हूं। बहुत कुछ सीखना है दुनिया से। मुझे कभी महसूस नहीं हुआ कि मैं सब कुछ जानता हूं। बहुत बड़ी बात होती है अपनी कमियों को बताना। मुझमें कई खामियां है। मैं खुद पे कई वर्षों से काम कर रहा हूं, खुद को बेहतर करने के लिए।।
मैं तुझे प्यार तो बहुत करता हु
बस तेरे लिए time नही निकाल पता हु
बरा आदमी बनना है न मुझे
इसलिए बहुत कुछ सहना पड़ता है
बहुत कुछ बर्दास्त करना पड़ता है
समझ रही है ना तू.....
मैं अकेले कमरे में बैठ यही सोच रहा हूं कि 'वक्त से बलवान कुछ भी नहीं होता'.. मैंने कई मर्तबा खुदको बादशाह और शहंशाह समझने की भूल की है, क्योंकि मेरे लाख कोशिशों के बाद भी जो मेरे किस्मत में नहीं था उसके लिए आज भी तिल-तिल मर रहा हूँ..!!!
वैसे मुझे मेरे जीवन से कोई खास लगाव नहीं है.. मैं बस जी रहा हूं तो सिर्फ अपने माता-पिता के लिए.. मैं जब भी कुछ उल्टा प��ल्टा करने का सोचता हूं तो उनका चेहरा मेरे सामने आ जाता है और उनकी परवरिश मुझे कुछ भी गलत करने से रोक लेती है..!!!
मैं लड़ने के दरमियान जब हारता हूँ तो खुश होता हूँ.. हारने से मुझे थोड़ी तक़लीफ़ तो होती है परंतु संतुष्टि इस बात की होती है कि सीखने को बहुत कुछ मिलता है.. किसी इंसान को हारने से थोड़ा भी घबराना नहीं चाहिए क्योंकि हार ही वह सीढ़ी है जो हमे विजय की चौखट तक लेके जाती है..!! 💪
उसके जाने के बाद.. उसकी यादों में रोने के बाद.. मेरे साथ एक बहुत ही अच्छी बात ये हुई है कि.. मैं टूट कर फिर से जुड़ गया हूं.. मेरे अंदर की सारी भावनाएं दफन हो चुकी है.. जिस कारण अब मुझे कोई तोड़ नहीं सकता.. कोई कमजोर नहीं बना सकता.. और कोई रुला नहीं सकता..!!!
न जाने क्या हो जाता है कभी कभी मुझे...सही तो रहता हूँ...सही से हँसता हूँ, खाता हूँ, अध्ययन करता हूँ। पर ये खुद से ही बेरुखी क्यूँ... अब तो उसे भी भूल चुका हुँ। कब तक मैं ऐसे नकारात्मक रहूँगा...!!