Deeply saddened by the passing of Nana Patekar sir, one of Indian cinema’s finest actors. There was an unmistakable honesty and intensity in every character he portrayed. His performances never felt like acting, but life unfolding on screen. A remarkable artist whose contribution to Indian cinema will be remembered for generations.
Heartfelt condolences to his family and loved ones. Om Shanti 🙏
जब मैं किसी अस्पताल का निरीक्षण करने जाता हूं, तो मेरा ध्यान सिर्फ खामियों पर नहीं होता। मैं देखता हूं कि मरीजों को कहां परेशानी है और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर काम के लिए किन सुविधाओं की जरूरत है। दोनों पहलुओं को समझना और उन पर काम ���रना जरूरी है।
व्यवस्था सुधारने के लिए अगर नियम बनाने पड़ें, अनुशासन पर जोर देना पड़े या कड़े फैसले लेने पड़ें, तो मैं बिहार की जनता के हित में कड़े फैसले लेता हूं और आगे भी लेता रहूंगा। यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं, व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए है।
मैं संस्थागत सुधार पर भरोसा करता हूं और उसी के लिए लगातार काम भी करता हूं। मेरा मानना है कि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे और मरीजों के प्रत��� संवेदनशील रहे।
जहां स्वास्थ्यकर्मियों को संसाधन या सहयोग की जरूरत होगी, वहां हम बिना देरी उनके साथ खड़े होंगे। लेकिन जहां लापरवाही होगी, उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मैं सभी स्वास्थ्यकर्मियों से कहना चाहता हूं कि आप पूरी निष्ठा और सेवाभाव से अपना काम करें। मरीजों की सेवा आपकी जिम्मेदारी है। आपकी जरूरतों का ध्यान रखना हमारी जिम्मेदारी है। भरोसा रखें, हम आपके साथ खड़े हैं।
हमारी कोशिश है कि हर मरीज बेहतर इलाज और भरोसा लेकर अस्पताल से लौटे और हर स्वास्थ्यक��्मी पूरे मन से अपनी जिम्मेदारी निभा सके।
अशोकधाम मंदिर, लखीसराय में हुई दुखद भगदड़ की घटना से मन व्यथित है। इस हादसे में श्रद्धालुओं के निधन का समाचार बेहद पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
हादसे में घायल सभी श्रद्धालुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।
सावन के पावन माह में आज बासुकीनाथ धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का श्रद्धापूर्वक दर्शन-पूजन किया।
महादेव के चरणों में शीश नवाकर समस्त प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
बाबा बासुकीनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे और हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं शांति का वास हो।
हर-हर महादेव!
80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर वैशाली स्थित अक्षयवट राय स्टेडियम में तिरंगा फहराकर देश की आजादी का उत्सव मनाया और सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
#IndependenceDay
आज दिल्ली प्रवास के अंतिम दिन सभी निर्धारित कार्यों को पूरा करते ह���ए पिताजी, हमारे नेता एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अब तक किए गए कार्यों और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों से विस्तार से अवगत कराया। साथ ही, भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया और उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
इस मौके पर जद(यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री संजय कुमार झा जी भी साथ रहे।
केंद्र एवं बिहार में अपने कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों, विशेषकर बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए व्यापक बदलावों और उपलब्धियों के बारे में उनसे जानने का अवसर मिला। उनके लंबे अनुभव, दूरदर्शिता और मार्गदर्शन से सीखना मेरे लिए बेहद प्रेरणादायक रहा।
उनके कार्यों और अनुभवों से प्रेरणा लेते हुए बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र को और बेहतर, सुलभ एवं जन-केंद्रित बनाने तथा जन-जन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के संकल्प को नई ऊर्जा मिली।
@NitishKumar @SanjayJhaBihar