IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में अपने बल्ले से गेंदबाजों के होश उड़ाने वाले वैभव सूर��यवंशी अब करियर के एक नए मोड़ पर खड़े हैं. वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भी भारतीय टी20 टीम में जगह मिली है. आयरलैंड दौरे से पहले वैभव श्रीलंका में हैं, जहां वो त्रिकोणीय सीरीज में इंडिया-ए के लिए धूम मचाने वाले हैं.
इस ट्राई सीरीज में श्रीलंका-ए और अफगानिस्तान-ए की टीम्स भी भाग ले रही हैं. इंडिया-ए का पहला मुकाबला 9 जून (मंगलवार) को मेजबान श्रीलंक-ए से दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है. भारतीय समयानुसार दोपहर 11 बजे से शुरू होने वाले इस मैच में सबकी नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी रहेंगी.
#VaibhavSuryavanshi #IPL2026 #IndiaA #TeamIndia #Cricket #AajTakCricket #AajTakSocial