बिहार को मिला एक और गौरव! 🏆
बिहार की समृद्ध विरासत को नया GI टैग मिला। इस उपलब्धि में रविन्द्र गाउर का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने पारंपरिक धरोहर को नई पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 🇮🇳
⚠️ सीतामढ़ी में ठगी से सावधान!
बीती शाम करीब 5 बजे राजोपट्टी स्थित हेलेंस स्कूल के पास एक बेहद चिंताजनक घटना सामने आई।
एक परिवार का दावा है कि 2–3 लोगों ने खुद को बिहार पुलिस बताकर एक वरिष्ठ नागरिक को रोका। उन्होंने कथित तौर पर पुलिस का आईडी कार्ड भी दिखाया और सुरक्षा जांच के नाम पर उनके हाथ की दो सोने की अंगूठियां उतरवाकर कागज़ में लपेटकर रूमाल के साथ जेब में रखवा दीं। घर पहुंचने पर पता चला कि अंगूठियों की जगह दो छोटे पत्थर रख दिए गए थे।
यदि किसी ने इस घटना को देखा हो या संबंधित जानकारी हो, तो कृपया आगे आएं। साथ ही प्रशासन से अनुरोध है कि मामले की जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करे।
सभी वरिष्ठ नागरिकों और आम लोगों से अपील है—रास्ते में किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने गहने या कीमती सामान कभी न उतारें, चाहे वह खुद को पुलिस ही क्यों न बताए। @bihar_police
Delhi Railway Station पर 5 किन्नरों ने एक व्यक्ति पर बेरहमी से हमला कर दिया।
जब उसकी wife और daughter उसे बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं, तो उनके साथ भी मारपीट की गई!
सवाल यह है कि Station की security आखिर कहां थी?
भगवान ही जाने Platform Ticket चेक करने वाले TTE आखिर कर क्या रहे थे..?
🚨 BIG UPDATE ON TEAM INDIA 2ND T20I VS ENGLAND 🚨
- According to reports from sources, Vaibhav Suryavanshi is set to make his debut in 2nd T20I.
- Vaibhav Suryavanshi will open with Abhishek Sharma.
- Sanju Samson is playing at no.3.
- Tilak Varma set to dropped from playing11 against England.
- Ishan Kishan is likely to playing at no.5.
- No change in spin bowling Ravi Bishnoi, Varun Chakravarthy and Axar Patel playing.
कल एक दुखद घटना मेरे पिता जी के साथ डुमरा रोड, राजोपट्टी में हेलेंस स्कूल के पास हुआ। 2-3 लोगों ने उनके साथ पुलिस बन करके छल किया और वरिष्ठ नागरिक का हवाला देकर उनके दाएं हाथ से दो सोने की अंगूठी लेकर रफूचक्कर हो गया।
उन लोगों ने बकायदा पुलिस का आईडी कार्ड भी दिखाया। (1/2)
#Ghaziabad के राजनगर के पॉश इलाके में बुधवार को एक कोठी में आग लग गई दमकल भी मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पा लिया, आज एक वीडियो सामने आया है जिसमें घर के ही बुजुर्ग कारोबारी सोफे पर कागज रखकर आग लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर दूसरों के जीवन को खतरे में डालने के लिए ये कृत्य क्यों किया गया है? ये कोई मानसिक परेशानी से है या फिर कोई क्लेम गेम है? जांच जरूरी है।
@fireserviceup@dm_ghaziabad
जिस उम्र में ज्यादातर बच्चे स्कूल के बाद अपने करियर के बारे में सोचना शुरू करते हैं, उसी उम्र में भारतीय मूल के 14 वर्षीय जैनम जैन ने अपना AI स्टार्टअप खड़ा कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
जैनम की कंपनी का ऑफिस दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की 141वीं मंजिल पर स्थित है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, उन्हें दुबई का सबसे कम उम्र का AI स्टार्टअप फाउंडर माना जाता है।
उनकी उद्यमिता की शुरुआत बचपन से ही हो गई थी। महज 6 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता के साथ बिजनेस मीटिंग्स में जाना शुरू किया, जहां से बिजनेस और टेक्नोलॉजी में उनकी रुचि बढ़ी। 13 साल की उम्र में उन्होंने अपना IGCSE कोर्स समय से पहले पूरा कर लिया और पूरी तरह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम शुरू कर दिया।
आज उनकी कंपनी AI की मदद से व्यवसायों को मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन, कस्टमर एंगेजमेंट और ग्रोथ के लिए समाधान उपलब्ध करा रही है। इतनी कम उम्र में उनके नाम पेटेंट, TEDx टॉक, किताब और लाखों लोगों तक पहुंचने वाला YouTube चैनल भी जुड़ चुका है।
जैनम जैन की कहानी बताती है कि बड़ी सफलता पाने के लिए बड़ी उम्र नहीं, बल्कि बड़ा विजन, सीखने की ललक और लगातार मेहनत की जरूरत होती है।
@SitamarhiJila यह सब नौटंकी हैं, बिहार में फिर से जंगलराज आ चुका हैं और आप जैसे मीडिया के स्तंभ को सवाल उठाने से डर लगता हैं।
आम आदमी बिल्कुल सुरक्षित नहीं हैं।
फिर एक कागज़ में रखवा कर के उसको रूमाल में रखने को बोला और जेब में रखवा दिया। जब घर पर जाकर के देखा तो उसमें दो छोटे पत्थर निकले। दुखद😢
बिहार में खासकर के सीतामढ़ी में इस तरह की घटना बहुत ही चिंता का विषय हैं।
पुलिस प्रशासन से आग्रह हैं CCTV के माध्यम से जांच करवाए। (2/2)
DPS नोएडा की यह घटना सभी पेरेंट्स को सोचने पर मजबूर करती है
––––
मैं आप सभी का ध्यान एक घटना की तरफ दिलाना चाहता हूं, जो कल दिल्ली पब्लिक स्कूल नोएडा सेक्टर 132 में मेरी बेटी के एक क्लासमेट के साथ हुई। इतनी उमस भरी गर्मी के बावजूद दोपहर करीब 1 बजे छात्रों को मैदान में ले जाया गया। वहाँ लड़के फुटबॉल खेल रहे थे। अचानक एक लड़का गिर पड़ा। उसके कुछ क्लासमेट्स उसे तुरंत मेडिकल रूम ले गए। लेकिन स्कूल की मेडिकल सर्विस की लापरवाही से उस लड़के की जान चली गई।
उस लड़के को अस्थमा था। गर्मी की वजह से उसे अटैक पड़ा। उसके क्लासमेट्स ने उसे CPR दिया, लेकिन नर्स बहुत धीरे-धीरे काम कर रही थी। बच्चे चिल्ला रहे थे कि उसे अस्पताल ले जाया जाए, जो स्कूल से सिर्फ़ 100 मीटर दूर है, लेकिन उसे मेडिकल रूम के बाहर ही रखा गया और 20 मिनट तक इंतज़ार कराया गया।
20 मिनट बाद हालत और बिगड़ गई। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। सबसे बुरी बात यह है कि मेडिकल रूम में कोई ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं था, जो आजकल बहुत ज़रूरी है। सच में बहुत दुख की बात है कि कुछ मिनटों की देरी की वजह से परिवार ने अपना प्यारा बच्चा खो दिया। हम सभी को स्कूलों द्वारा दी जा रही सुविधाओं पर नज़र रखनी चाहिए, वरना इतनी भारी फीस देने का क्या मतलब है अगर स्कूल हमारे बच्चे को सुरक्षित नहीं रख सकते?
एक पेरेंट्स का मैसेज...
क्या किन्नर समाज खुद को कानून और संविधान से ऊपर समझने लगा है
ट्रेनों और बसों में इनके आतंक और लूट की कहानी किसी से छुपी नहीं है यह लोग जबरन पैसे लेते है न दो तो गाली गलौज और मार पीट करते है
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर इन किन्नरों ने एक युवक को खूब पीटा उसकी बीबी बच्चे ने बचाया तो उनको भी पीटा
पुलिस वाला आया उसको भी नहीं छोड़ा
इन किन्नरों का मनोबल कुछ ज्यादा ही बड़ा हुआ है जब तक इस तरह के किन्नरों पर कठोर कार्रवाई नहीं होगी इनका मनोबल बढ़ा ही रहेगा।
@SitamarhiJila सीतामढ़ी की घटना के लिए आप लोगो को कल से DM के माध्यम से सुचित किया गया हैं। लेकिन आप लोगो की तरफ से कोई पोस्ट नहीं आया। प्लीज थोड़ा उस पर भी ध्यान दें। 🙏
आखिर दिक्कत क्या है एक 15 साल के बिहारी से?
भारत के बल्लेबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने साफ़ संकेत दिए हैं कि दूसरे टी20 में भी वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होना मुश्किल है। उनका कहना है कि टीम मैनेजमेंट फिलहाल अपने मौजूदा खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहता है।
मॉर्कल ने कहा कि:
> "अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज़ हैं और संजू सैमसन ने वर्ल्ड कप व आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। कोचिंग स्टाफ़ का मानना है कि अपने खिलाड़ियों का साथ देना ज़रूरी है। हाँ, एक युवा खिलाड़ी लगातार दरवाज़ा खटखटा रहा है, लेकिन सिर्फ़ टॉप-ऑर्डर ही नहीं, पूरी टीम को यह भरोसा मिलना चाहिए कि हम अपने खिलाड़ियों के साथ खड़े हैं।"
लेकिन सवाल अब भी वही है... अगर एक 15 साल का लड़का आईपीएल में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करने के बाद भी सिर्फ़ "इंतज़ार" ही करता रहे, तो फिर मौके का पैमाना क्या है?
अगर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन का स्थान फिलहाल सुरक्षित है, तो क्या वैभव को तिलक वर्मा की जगह मिडिल ऑर्डर में आज़माया नहीं जा सकता? कई क्रिकेट विशेषज्ञ भी यही राय दे रहे हैं कि जब तक टॉप ऑर्डर में जगह न बने, तब तक वैभव को किसी अन्य स्थान पर मौका देकर उसकी प्रतिभा का उपयोग किया जा सकता है।
पूरा देश उस 15 साल के बिहारी प्रतिभाशाली खिलाड़ी को भारत की जर्सी में खेलते देखने का इंतज़ार कर रहा है। 🇮🇳💙
आपकी क्या राय है? क्या अब वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग XI में मौका मिलना चाहिए?
ट्रेन में एक युवक ने शाम में बिरयानी खायी 120 रुपए में तो भाई ने बोला ये 80 की आती हो वेंडर बोला नहीं to भाई ने बिल मांग लिया फिर देखिए लफड़ा शुरू हो गया 😳
🚨 स्वघोषित डॉक्टरों से सावधान
डिग्री जेब में हो न हो, पर सलाह हमेशा जीभ पर तैयार रहती है।।।
इस देश में हर तीसरा आदमी चलता-फिरता एम्स (AIIMS) का डायरेक्टर है।।। पेट दर्द हो तो अजवाइन थमा देंगे, सिरदर्द हो तो हाथ दबाने का एक्यूप्रेशर ज्ञान दे देंगे।।। यहाँ तक तो फिर भी बर्दाश्त था कि लोग दादी-नानी के नुस्खे बांट रहे थे... पर अब तो हद ही पार हो गई।।।
एक वीडियो सामने आया है जहाँ चिलचिलाती गर्मी में एक महिला शिक्षिका बेहोश हो जाती है। अब वहां मौजूद हमारे व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों ने बिना नब्ज छुए, बिना सांस चेक किए तुरंत अंतिम फैसला सुना दिया।।।
अरे भाई, साइलेंट अटैक है
फिर क्या था, लगे हाथ वहीं सड़क पर छाती पीट पीटकर इलाज भी शुरू हो गया। बिना किसी ट्रेनिंग के, इतने गलत तरीके से सीपीआर (CPR) दिया गया कि बेचारी महिला की दो पसलियां ही तोड़ दीं।।।
भाईयों और बहनों...
मदद करने का जज्बा बहुत अच्छा है, लेकिन बिना सोचे समझे मसीहा बनने की ये सनक किसी की जान ले सकती है। जब कोई इमरजेंसी हो, तो खुद डॉक्टर बनने के बजाय तुरंत असली डॉक्टर या एम्बुलेंस को कॉल करें।।।
बाकी, इस देश में ज्ञानियों की कमी नहीं है... आप लोग भी कमेंट में अपने आस-पास के कुछ ऐसे ही महान देसी इलाज और नुस्खे शेयर कीजिए, जरा हम भी तो देखें ये टैलेंट कहाँ तक फैला है।।।