राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ० मोहन भागवत जी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संघ कार्यालय नागपुर में ध्वजारोहण करते हुए।
@RSSorg@friendsofrss
15 अगस्त 1947
इस ऐतिहासिक दिन, हमें स्वाधीनता तो मिली लेकिन अंग्रेजी मानसिकता से मुक्ति नहीं !
राष्ट्र की बलिवेदी पर स्वयं को आहूत करने वाले बलिदानियों के स्वप्नों के भारत का निर्माण करना अभी शेष है।
#15August | #IndiaIndependenceDay
स्नेहक कुंदन
Rashtriya Swayamsevak Sangh’s ( RSS) Sarsanghachalak ( Chief) Dr Mohan Bhagwat ji will be Visiting USA, Canada and UK from 25 th Aug 2026 on the invitation from overseas local associations and organisations. This coincides with the occasion of ongoing Centenary year of RSS.
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की वार्षिक अखिल भारतीय प्रान्त प्रचारक बैठक कर्नाटक के बेलगावी में आज सुबह शुरू हुई। बैठक में पू. सरसंघचालक डा. मोहन भागवत जी, मा. सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी, सभी सह सरकार्यवाह, अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुख, सह प्रमुख, कार्यकारिणी सदस्य, क्षेत्र प्रचारक, सह क्षेत्र प्रचारक तथा सभी 46 प्रांतों के प्रांत प्रचारक, सह प्रचारक और संघ प्रेरित विविध संगठनों के अखिल भारतीय संगठन मंत्री उपस्थित हैं।
बैठक में मार्च 2026 के बाद संघ के विभिन्न स्तरों पर संपन्न हुए प्रशिक्षण वर्गों का वृत्तांत और शाखाओं के स्तर पर कार्ययोजना के क्रियान्वयन की दृष्टि से विस्तार से चर्चा की जाएगी। संघ शताब्दी निमित्त हुए शाखा कार्य विस्तार की समीक्षा तथा आगामी अधिकतम शाखा विस्तार योजना पर भी चर्चा होगी। साथ में शताब्दी वर्ष के संपन्न हुए कार्यक्रमों की समीक्षा तथा निर्धारित शेष कार्यक्रमों की योजना, पूजनीय सरसंघचालक जी की वर्ष 2026-27 की प्रवास योजना जैसे विषयों पर चर्चा की जायेगी। संघ शताब्दी वर्ष (2025-26) के शेष कार्यक्रम आगामी विजयादशमी अर्थात 20 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले द्वारा जारी किया गया वक्तव्य :
(नई दिल्ली, 3 जुलाई 2026)
श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है।
अयोध्या में श्री रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और राम भक्तों की भावना एवं श्रद्धा को आघात पहुँचा है तथा इस घटना से हम सभी आहत हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आग्रह पूर्वक निवेदन पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जाँच दल का गठन कर उसकी अनुशंसा पर क़ानूनी प्रक्रिया प्रारंभ की है। जाँच में जो भी दोषी पाए जाएँगे उन्हें कठोर दंड हो यह सुनिश्चित करना आवश्यक है।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सहित संपूर्ण हिंदू समाज की न्यास से स्वाभाविक ही अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मान कर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों रामभक्तों की आस्था व श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे। वर्तमान भ्रम और असमंजस की स्थिति समाप्त होनी चाहिए। इस दृष्टि से हमारी अपेक्षा है कि सभी आवश्यक पहल मंदिर प्रबंधन और शासन द्वारा गठित विशेष जाँच दल करेंगे। हमारा यह विश्वास है कि समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं शुद्धता और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओतप्रोत वातावरण के द्वारा श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिन्दू समाज की आस्था एवं विश्वास को सुदृढ़ बनाये रखेगा।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संपूर्ण हिन्दू समाज से भी आह्वान करता है कि इस कठिन क्षण में वह आवश्यक धैर्य और संयम का परिचय दें तथा इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का लाभ उठाकर हिन्दू विरोधी, राष्ट्र विरोधी शक्तियों के हिंदू धर्म एवं समाज को बदनाम करने के षड़यंत्रों को विफल करे।
धीरे-धीरे रे मना,
धीरे सब कुछ होय।
माली सींचे सौ घड़ा,
ॠतु आए फल होय॥
समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं भेदभाव के विरुद्ध जन-जागृति पैदा करने वाले महान समाज सुधारक, भक्ति आंदोलन के प्रवर्तक, महान कवि 'संत कबीर दास जी' की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
छत्रपति शिवाजी महाराज जी से विश्व का हर देशभक्त समाज प्रेरणा ले सकता है।
:- सर कार्यवाह श्री दत्तात्रेय होसबाले जी (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ)
#हिन्दू_साम्राज्य_दिवस#HinduSamrajyaDiwas
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक आदरणीय धर्मवीर सिंह जी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं सद्गति प्रदान करे।
विनम्र श्रद्धांजलि।
#DharmveerSingh | #RSS
महान राष्ट्रवादी चिंतक, सामाजिक व सांस्कृतिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
#KeshavBaliramHedgewar | #RashtriyaSwayamsevakSangh
विश्व के सबसे बड़े सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में योग को आध्यात्मिक और शारीरिक प्रशिक्षण के अनिवार्य भाग के रूप में अपनाया गया है।
संघ की शाखाओं में सूर्य नमस्कार प्राणायाम और आसनों का नियमित अभ्यास कराया जाता है।
#Yoga#RSS#YogaForLife#Pranayama#CharacterBuild