आज असंगठित कामगार एवं कर्मचारी केकेसी पंजाब के प्रदेश चेयरमैन श्री किरणजीत सिंह गेहरी द्वारा जिला फरीदकोट के गज्जन सिंह हॉल, डिलवा में केकेसी पंजाब की प्रादेशिक कार्यकर्ता बैठक एवं प्रदेश सम्मेलन का सफल आयोजन हुआ।
इस अवसर पर मैने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अभी भी समय है। यदि केकेसी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी गंभीरता और समर्पण के साथ संगठनात्मक कार्य में जुट जाएँ, तो कांग्रेस के पक्ष में 1 से 1.5 प्रतिशत तक अतिरिक्त वोट जोड़े जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ, तो पंजाब में कांग्रेस को सत्ता में आने से कोई नहीं रोक सकता।
मैंने घोषणा की कि आने वाले समय में अमृतसर, मोगा और श्री मु��्तसर साहिब में भी केकेसी के विशाल सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
केकेसी पंजाब के प्रदेश चेयरमैन श्री किरणजीत सिंह गेहरी की सराहना करते हुए कहा कि वे शुरू से ही एक जुझारू, संघर्षशील और कर्मठ नेता रहे हैं। आज का भव्य और सफल सम्मेलन भी उनके नेतृत्व, संगठन क्षमता और अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि श्री गेहरी के नेतृत्व में शीघ्र ही पंजाब के अन्य जिलों में भी ऐसे ही बड़े और सफल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सम्मेलन में पंजाब के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा असंगठित क्षेत्र के कामगारों, कर्मचारियों और श्रमिकों की आवाज़ को ��र-घर तक पहुँचाएंगे।
इस अवसर पर केकेसी के राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन श्री रमेश कुमार यादव (पंजाब प्रभारी) तथा श्री आदित्य राजपूत (नेशनल कॉर्डिनेटर एवं हरियाणा प्रभारी) की गरिमामयी उपस्थिति ने सम्मेलन को नई ऊर्जा और दिशा प्रदान किया।
#KKC #Congress #Punjab
आज @kkc_india के चेयरमैन @Dr_Uditraj जी और वाइस चेयरमैन @RameshYadavINC जी के नेतृत्व में 'राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम' का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए और संग���न को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया।
📍24 अकबर रोड, नई दिल्ली
CWC सदस्य, AICC महासचिव, @INCUttarakhand प्रभारी, सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रहीं, सुश्री @Kumari_Selja जी को उनके जन्मदिवस की अनेक शुभकामनाएं।
ख़ुदा से आपके उत्तम स्वास्थ्य, खुशहाली और दीर्घायु जीवन की दुआ करता हूँ।
#kumariselja
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए हमारी चर्चा पूरी हो गई है।
हमारी उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल हो गई है। थोड़ी देर में लिस्ट जारी कर दी जाएगी।
: हरियाणा के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया जी
मैं कांग्रेस का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं, क्योंकि ���ुरे समय में ही पता चलता है- अपना कौन है।
जब हमें सड़क पर घसीटा जा रहा था, तो BJP को छोड़कर आप सभी हमारे साथ थे। आप हमारे दर्द और आंसुओं को समझ पा रहे थे।
मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसी विचारधारा से जुड़ी हूं, जो महिलाओं पर हो रहे अन्याय के खिलाफ खड़ी है और सड़क से संसद तक उनके हक की लड़ाई लड़ने को तैयार है।
: @Phogat_Vinesh जी
रेलवे को गतिशील और सुरक्षित बनाए रखने वाले ट्रैकमैन भाइयों के लिए सिस्टम में ‘न कोई प्रमोशन है, न ही इमोशन’।
भारतीय रेल कर्मचारियों में ट्रैकमैन सबसे ज्यादा उपेक्षित हैं, उनसे मिल कर उनकी समस्याओं और चुनौतियों को समझने का मौका मिला।
ट्रैकमैन 35 किलो औजार उठाकर रोज 8-10 कि.मी. पैदल चलते हैं। उनकी नौकरी ट्रैक पर ही शुरू होती है और वो ट्रैक से ही रिटायर हो जाते हैं । जिस विभागीय परीक्षा को पास कर दूसरे कर्मचारी बेहतर पदों पर जाते हैं, उस परीक्षा में ट्रैकमैन को बैठने भी नहीं दिया जाता।
ट्रैकमैन भाइयों ने बताया कि हर साल करीब 550 ट्रैकमैन काम के दौरान दुर्घटना का शिकार होकर जान गंवा देते हैं, क्योंकि उनकी सुरक्षा के पर्य���प्त इंतजाम नहीं हैं।
विपरीत परिस्थितियों में बिना बुनियादी सुविधाओं के दिन-रात कड़ी मेहनत करने वाले ट्रैकमैन भाइयों की इन प्रमुख मांगों को हर हाल में सुना जाना चाहिए।
1. काम के दौरान हर ट्रैकमैन को ‘रक्षक यंत्र’ मिले, जिससे ट्रैक पर ट्रेन आने की सूचना उन्हें समय से मिल सके।
2. ट्रैकमैन को विभागीय परीक्षा (LDCE)के जरिए तरक्की का अवसर मिले।
ट्रैकमैन की तपस्या से ही करोड़ों देशवासियों की सुरक्षित रेल यात्रा पूरी होती है, हमें उनकी सुरक्षा और तरक्की दोनो सुनिश्चित करनी ही होगी।
हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किसी राज्य का statehood छीन कर उसे Union Territory बनाया गया है।
आज जम्मू-कश्मीर को बाहर से 'राजतंत्र' द्वारा चलाया जा रहा है, यहां का धन, अवसर, रोज़गार कश्मीरियों को नहीं, बाहर वालों को दिया जा रहा है - हम ये बिलकुल नहीं होने देंगे!
जम्मू-कश्मीर में INDIA जनबन्धन की सरकार आ रही है - हम सड़क से assembly और assembly से संसद तक राज्यत्व की मांग पूरे ज़ोर से उठाएंगे।
गारंटी से कह रहा हूं, BJP कुछ भी कर ले - INDIA आपको statehood, आपका सम्मान और आपके अधिकार दिलाकर रहेगा।
महाराष्ट्र और पूरा देश जानना चाहता है आखिर प्रधानमंत्री जी ने माफ़ी क्यों मांगी!
1. बिना merit के RSS वालों को contract देने के लिए
2. मूर्ति के निर्माण में हुए भ्रष्टाचार के लिए
3. या छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे पूजनीय महापुरुष का अपमान करने के लिए
कारण कोई भी हो, प्रधानमंत्री और BJP शिवाजी महाराज के साथ पूरे महाराष्ट्र के अपराधी हैं - उन्हें हर एक प्रदेशवासी से अपने व्यवहार और भ्रष्टाचार के लिए माफी मांगनी चाहिए।
सिक्किम में हुए सड़क हादसे के दौरान हमारी सेना के चार जवानों की शहादत का समाचार बेहद दुखद है।
मैं शहीद जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके शोक संतप्त ��रिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
देश आपकी सेवा और बलिदान के प्रति सदैव ऋणी रहेगा।
उज्जैन और सिद्धार्थनगर में महिलाओं के साथ हुई बर्बरता मानवता पर कलंक है।
महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते अपराध और पुलिस प्रशासन का पीड़िता और उसके परिवार के प्रति रवैया सिस्टम की बेरहमी का सबूत है और देश के लिए गंभीर चिंतन का विषय है।
प्रचार केंद्रित सरकारों ने अपनी झूठी छवि गढ़ने के लिए एक असंवेदनशील व्यवस्था को जन्म दिया है, जिसका सबसे बड़ा शिकार महिलाएं हो रही हैं।
समय आ चुका है कि महिला सुरक्षा के लिए समाज के नैतिक उत्थान की दिशा में ��ंभीर प्रयास किए जाएं - सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक हर स्तर पर कड़े कदम उठाए जाएं।
बेहतर नागरिक, बेहतर व्यवस्था को जन्म देता है और बेहतर व्यवस्था ही एक बेहतर समाज बनाती है।
22, अगस्त चलो जंतर-मंतर
देश में व्याप्त बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन सुनिश्चित किया गया है।
#JantarMantar#Congress#Delhi#Protest