महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन!
ज्ञान, विज्ञान, नवाचार और राष्ट्रनिर्माण के प्रति ��नका अद्वितीय समर्पण आज भी करोड़ों युवाओं को बड़े सपने देखने, उन्हें साकार करने तथा राष्ट्रसेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्श, विचार और कर्मनिष्ठ जीवन सदैव राष्ट्र के लिए पथप्रदर्शक बने रहेंगे।
मुझे इस बात की बहुत प्रसन्नता है कि गणेश उत्सव पर मिट्टी की प्रतिमा बनाने के मेरे आग्रह पर देशवासियों ने बहुत सकारात्मक रुख दिखाया है। उन्होंने मुझे जो संदेश भेजे हैं, उनसे गणपति की भक्ति के सा���-साथ प्रकृति के प्रति उनके समर्पण भाव का पता चलता है।
#MannKiBaat
भारत के प्रथम निजी रूप से विकसित ऑर्बिटल प्रक्षेपण यान 'विक्रम-1' का सफल प्रक्षेपण देश के अंतरिक्ष इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय ���ै। यह गौरवशाली उपलब्धि भारत की वैज्ञानिक प्रगति, तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार की शक्ति का प्रतीक है, जो प्रत्येक भारतवासी के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में अंतरिक्ष क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी सुधारों ने निजी क्षेत्र की प्रतिभा के लिए असीम अवसरों के द्वार खोले हैं और भारत को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का मार्ग प्रशस्त किया है।
यह सफलता भारतीय वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और युवा नवप्रवर्तकों की प्रतिभा, अथक परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प का उत्कृष्ट उदाहरण है। साथ ही, यह अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा को और अधिक सुदृढ़ करती है।
इस अभूतपूर्व सफलता के लिए @SkyrootA की समस्त टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक मंगलकामनाएं।
#IndiaWithVikram1
जींद से सोनीपत के बीच शुरू हुई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन 21वीं सदी की टेक्नोलॉजी की दिशा में भारत का एक बड़ा कदम है। इस ट्रेन के सामर्थ्य के बारे में सुनकर हर देशवासी को बहुत गर्व होगा!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास का अभियान निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।
नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, जेवर के निर्माण हेतु भूमि समर्पित करने वाले किसान बहनों-भाइयों का हार्दिक अभिनंदन...
देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही दैनिक जीवन में गर्मी से होने वाल�� कई कठिनाइयां भी बढ़ रही हैं। मैं सभी देशवासियों से आग्रह करता हूं कि जितनी अधिक सा��धानी बरत सकें, अवश्य बरतें। कृपया स्वयं को हाइड्रेटेड रखें, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखें। ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बन जाती है। यदि संभव हो, तो किसी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी अवश्य दें। मैं ऐसे लोगों की सराहना भी करूँगा जो अपने घरों के और दुकानों के बाहर मटके में जल रखते हैं ताकि कोई भी उनसे पानी पी सके।
महान स्वतंत्रता सेनानी और अदम्य साहस की प्रतिमूर्ति, वीरांगना झलकारी बाई जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन!
आपकी वीरता और साहस की कहानियां सदैव भावी पीढ़ियों को मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करती रहेंगी।
अद्भुत साहस, पराक्रम और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण की प्रतीक वीरांगना झलकारी बाई की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
1857 के प���रथम स्वाधीनता संग्राम में रानी लक्ष्मीबाई की सेना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए झलकारी बाई ने अपने अदम्य साहस और अद्वितीय रणकौशल से अंग्रेजी सत्ता को चुनौती दी।
उनका त्याग और बलिदान भारत की मातृशक्ति और आत्मसम्मान का अमिट प्रतीक है।
सभी देशवासियों को होली की अनंत शुभकामनाएं। रंग और उमंग से भरा यह त्योहार सबके लिए खुशियों की बहार लेकर आए। हर किसी के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता के रंगों की बौछार हो, यही कामना है।
गणतंत्र दिवस हमारी स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।
पारतन्त्र्याभिभ���तस्य देशस्याभ्युदयः कुतः।
अतः स्वातन्त्र्यमाप्तव्यमैक्यं स्वातन्त्र्यसाधनम्॥
श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर ब���ुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!
@NitishKumar