शिक्षा विभाग में दिनांक 6 अगस्त से प्रस्तावित स्थानांतरण के संबंध में सोशल मीडिया पर प्���सारित हो रहे समाचार पूर्णतया निराधार एवं तथ्यहीन हैं। वर्तमान में शिक्षा विभाग द्वारा इस प्रकार का कोई निर���णय नहीं लिया गया है। भविष्य में स्थानांतरण संबंधी निर्णय माननीय मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp जी के निर्देशानुसार ही लिया जाएगा।
संकल्प पत्र का एक और वादा हुआ साकार!!
नारी शक्ति के उत्थान की दिशा में प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक निर्णय:--
➖तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए आरक्षण की सीमा 30 प्रतिशत से बढ़ाकर हुई 50 प्रतिशत
इस निर्णय से नारीशक्ति के लिए रोजगार के अवसरों में अभूतपूर्व वृद्धि होने के साथ ही उनका सर्वांगीण उत्थान सु��िश्चित होगा।
प्रदेश की नारी शक्ति के सतत कल्याण हेतु हमारी सरकार पूर्ण रूप से कटिबद्ध है।
मोदी 3.0 का पहला द��न ~किसानों को समर्पित
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने आज तीसरे कार्यकाल में प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभालते ही 'पीएम किसान सम्मान निधि' की 17वीं किस्त जारी कर ₹20,000 करोड़ वितरित किए, जिससे लगभग 9.3 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। अब तक इस योजना के तहत 16 किस्तों में 12 करोड़ 33 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को ₹3 लाख करोड़ से अधिक सीधे DBT से वितरित किये गए हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इस ��ोजना के माध्यम से 'नए भारत' में किसानों के जीवन में स्वावलंबन एवं खुशहाली का नया सूर्योदय हुआ है।
इस निर्णय हेतु आपका हार्दिक आभार माननीय प्रधानमंत्री जी
नए राजस्थान में हो रहा अन्नदाता किसानों का सर्वांगीण विकास
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी के नेतृत्व में जन-जन के कल्याण हेतु समर्पित प्���देश सरकार द्वारा किसानों के चहुंमुखी उत्थान की दिशा में पीएम किसान सम्मान निधि में 2 हजार रुपए की वृद्धि की गई है, जिससे किसानों के लिए केंद्र सरकार की 6 हजार रूपए की सालाना राशि अब बढ़कर 8 हजार रूपए हो गई है।
इस निर्णय से प्रदेश के अन्नदाताओं के जीवन में आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन एवं खुशहाली का नया सूर्योदय होगा तथा उनका उन्नयन भी सुनिश्चित होगा।
आभार व धन्यवाद
जन्मदिन के अवसर पर आप सभी प्रियजनों, भाजपा परिवार के सम्मानित सदस्यों, मित्रगणो, और प्रदेश के स्कूलों में अध्यनरत प्रतिभाशाली विद्यार्थियों द्वारा प्रेषित आत्मीय शुभकामनाओं और आशीष के लिए मैं सभी का अंतःकरण से आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूं���
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी का यह अपरिमित प्यार व आशीर्वाद इसी प्रकार से मुझे मिलता रहेगा जिससे हम सभी मिलकर सर्वश्रेष्ठ राजस्थान के आधार स्तंभ हमारे प्यारे बच्चों के स्वर्णिम भविष्य का निर्माण सुनिश्चित कर सकेंगे।