शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के दृष्टिगत मुख्य विकास अधिकारी एवं नगर आयुक्त के साथ ऐतिहासिक तपेश्वरी मंदिर एवं बारादेवी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगमता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए गए:
* सघन स्वच्छता एवं प्रकाश व्यवस्था: मंदिर परिसरों एवं प्रमुख पहुंच मार्गों पर 24x7 सफाई, निरंतर कचरा उठान तथा पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित रहे।
* सुरक्षा व भीड़ नियंत्रण: सुचारु दर्शन हेतु मजबूत बैरिकेडिंग, कतार प्रबंधन तथा CCTV कैमरों से सतत निगरानी रखी जाए।
* स्वास्थ्य एवं नागरिक सुविधाएं: आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु मौके पर मेडिकल कैंप, एम्बुलेंस, प्राथमिक उपचार एवं शुद्ध पेयजल की चाक-चौबंद व्यवस्था रहे।
सभी श्रद्धालुओं को सुलभ, सुरक्षित और दिव्य दर्शन का अनुभव कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। @CMOfficeUP@InfoDeptUP@MSTawarIAS