बनारस से लेकर अमेरिका तक की #पंडित_रविशंकर (1920-2012) की यात्रा भारतीय संगीत की जय यात्रा है। ‘रॉक’ और ‘पॉप’ की झनझनाती दुनिया में उन्होंने सितार की पहचान वैश्विक संगीत से कराई, उसे इस ऊंचाई पर ले गए, जहां सितार और रविशंकर एक-दूसरे के पूरक हो गये।
#पुण्यतिथि पर भावपूर्ण नमन🙏
आज #अंतरराष्ट्रीय_पर्वत_दिवस (#InternationalMountainDay) है। यह दिवस पहाड़ों में समृद्ध जैव विविधता और प्राकृतिक परिदृश्य को बचाने के लिए जागरूकता का आह्वान करने के लिए वर्ष 2003 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित किया गया था।
वर्ष 2020 की थीम👇
"Mountain Biodiversity"
Thank you @AarTee03 for capturing this dreamy view! As a surprise to your eyes, Lake Loktak in Manipur is famous for its unusual floating phumdis which make this entire largest freshwater lake seem afloat! You can stand on some of it & let your feet feel the same.
#DekhoApnaDesh
"हर कण से धरा पावन हो जाती
हर रूह गर दर्पण हो जाती।"
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में लगभग 4250 Met ऊँचाई पर स्थित अर्धचंद्राकार #चंद्रताल_लेक दुर्गम होने के कारण ट्रेकिंग व कैंपिंग जैसी रुचि वाले साहसी पर्यटकों में अति लोकप्रिय है।
#DekhoApnaDesh@incredibleindia
महावीर चक्र विजेता नौसेना के #कैप्टन_महेन्द्रनाथ_मुल्ला के बलिदान दिवस पर कोटि-कोटि नमन🙏
ज्ञात हो 1971 के भारत-पाक युद्ध में अरब सागर में पाकिस्तानी पनडुब्बी हंगोर द्वारा आईएनएस #खुकरी को डुबो दिया गया था,उसमें सवार 176 नौसैनिकों को न बचा पाने के कारण कैप्टन ने जलसमाधि ले ली थी।
#OnThisDay
9 दिसंबर 1946 को संविधान सभागृह (आज का संसद भवन सेंट्रल हॉल) में #संविधान_सभा की पहली बैठक हुई। सभा को संबोधित करने वाले प्रथम व्यक्ति जे.बी. कृपलानी थे। इसकी अध्यक्षता सच्चिदानन्द सिन्हा ने की। स्वतंत्र देश की मांग करते हुए मुस्लिम लीग ने बैठक का बहिष्कार किया था।
शिलांग (मेघालय) से 15 km उत्तर में स्थित #उमियम_झील के किनारे जब सूर्यास्त होता है, तब ऐसा लगता है मानो सूरज धीरे-धीरे पानी में डूब रहा है। इस जगह को देश के सबसे खूबसूरत #सनसेट_पॉइंट के रूप में जाना जाता है।इस कृत्रिम झील को #उमियम_नदी पर बाँध बनाकर बनाया गया है।
#UmiamLake
#LonarLake
बुलढाणा जिला, महाराष्ट्र में स्थित #लोनार_लेक एक खारे पानी की झील है। कहा जाता है कि इसका निर्माण हज़ारों वर्ष पूर्व एक उल्का पिंड के पृथ्वी से टकराने के कारण हुआ था। जून 2020 में इसका पानी आश्चर्यजनक रूप से गुलाबी ��ंग में परिवर्तित हो गया था।
@incredibleindia
'शं नो वरुणः' ( "May Varuna be peaceful to us) आदर्श वाक्य वाली भारतीय नौसेना दिवस पर सभी देशवासियों, नौसेना कर्मियों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई🇮🇳
हम भारतीय नौसेना की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा करते हैं और हमारे नौसेना कर्मियों की बहादुरी को सलाम करते हैं🙏
#NavyDay2020
"बूझ सको तो जान लो
क्या संकेत है निराला
हरे रंग में ब्रश घुमाकर
कुछ तो है लिख डाला।"
#लोकटक_लेक, मणिपुर:
इस पर तैरते वनस्पति मिट्टी और जैविक पदार्थों के मेल से निर्मित एक से चार फीट तक मोटे विशाल हरित घेरों के कारण इसे 'तैरती हुई झील' कहा जाता है।
#Loktak_Lake@incredibleindia
#OnThisDay
भारत की आर्थिक राजधानी मुम्बई में स्थित प्रमुख पर्यटक स्थल #गेटवे_ऑफ_इंडिया 1911 में #किंग_जॉर्ज_पंचम और #क्वीन_मैरी की मुंबई की यात्रा को याद करने के उपलक्ष्य में बनाया गया था। इसका शिलान्यास 31 मार्च 1911 को और उद्घाटन 4 दिसंबर 1924 को हुआ था।
#GateWayOfIndia
आधुनिक भारत के प्रसिद्ध चिन्तक, समाज विज्ञानी, लखनऊ विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र के प्राध्यापक तथा उपकुलपति, पद्मभूषण #राधा_कमल_मुखर्जी (1889-1968) उत्तर प्रदेश में समाजशास्त्र के प्रणेता के रूप में जाने जाते हैं।
जन्मजयंती पर कोटि-कोटि नमन🙏
#RadhaKamalMukherji
आज #विश्व_कम्प्यूटर_साक्षरता_दिवस है। यह भार��ीय कंप्यूटर कंपनी NIIT द्वारा 2001 में अपनी 20 वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुरू किया गया था, इसका उद्देश्य दुनिया भर में इससे वंचित समुदायों में कंप्यूटर शिक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करना और डिजिटल साक्षरता को चलाना है।
@pareeknc7
आज से 36 वर्ष पूर्व 2/3 दिसंबर 1984 की रात को #BhopalGasTragedy में हज़ारों लोगो की जानें गई थीं तथा बहुत सारे लोग अनेक तरह की शारीरिक अपंगता से लेकर अंधेपन के भी शिकार हुए। यह भारत के इतिहास की सबसे बड़ी औद्योगिक त्रासदी थी।
उन सभी पीड़ितों की याद में अश्रुपूरित श्रद्धांजलि🙏
आज #नागालैंड_राज्य_स्थापना_दिवस है। नागालैंड 1 दिसंबर 1963 को भारत का 16 वां राज्य बना था। नागालैंड पूर्व में म्यांमार, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम में असम और दक्षिण में मणिपुर से घिरा हुआ है। इसकी राजधानी कोहिमा है और इसे ‘पूरब का स्विजरलैंड’ भी कहा जाता है।
#Nagaland
आज #विश्व_एड्स_दिवस (acquired immune deficiency syndrome ) है, 1988 के बाद प्रत्येक वर्ष मनाये जाने वाले इस दिन का उद्देश्य लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करना है। जागरूकता के तहत लोगों को एड्स के लक्ष��, इससे बचाव, उपचार, कारण इत्यादि के बारे में जानकारी दी जाती है।
#WorldAIDSDay
#मेजर_शैत���न_सिंह (1924-1962) ने रेजांगला (लद्दाख) मोर्चे पर 18 Nov 1962 को 120 जवानों का नेतृत्व करते हुए चीन के 1,300 सैनिकों को मार गिराया था और उत्कट वीरता का प्रदर्शन करते हुए 114 सैनिकों के साथ वीरगति को प्राप्त हुए।
#परमवीर_चक्र विजेता शहीद की जन्मजयंती पर कोटि-कोटि नमन 🙏