आज पटना में अटल पथ पर पंकज जी द्वारा विकसित Turf Arena स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के उद्घाटन का अवसर मिला। बिहार में फुटबाल तथा क्रिकेट के अभ्यास के लिए इस प्रकार का यह प्रथम सिन्ठैटिक टर्फ है जिससे निश्चित ही खिलाड़ी लाभान्वित होंगे। आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार ! #LetsInspireBihar
सुपौल पहुंचकर मैंने सर्वप्रथम #हिमालय के कणों को समाहित किए #कौशिकी की धाराओं से आच्छादित सुपौल की भूमि को नमन करते हुए मिथिला की प्राचीन बौद्धिक विरासत को उद्धृत किया और कहा कि क्षेत्र प्राचीन काल से ही मानव चिंतन के उत्कर्ष का प्रतीक रहा है और परंपरा को हमें आगे बढ़ाना चाहि�� ।
#LetsInspireBihar अभियान के अंतर्गत #युवा_संवाद हेत शनिवार, 16 अप्रैल, 2022 को #सुपौल में था। जब पाटलिपुत्र से सुपौल क�� ओर चला तब माँ गंगा की पावन धाराओं को पार करते ही जैसे-जैसे बिहार के उत्तर की ओर बढ़ने लगा, #यात्री_मन प्राचीन #मिथिला की बौद्धिक परंपरा का स्मरण करने लगा ।
#युवा_संवाद के क्रम में #नालंदा नगर भवन (बिहार शरीफ) में #LetsInspireBihar के नालंदा अध्याय से जुड़े युवाओं द्वारा स्वागत से अभिभूत हूँ । 7,फरवरी,1993 को जब पहली बार नालंदा गया था तब से ही बिहार के वर्तमान/भविष्य हेतु योगदान देने की प्रेरणा मन में जागृत हुई थी। यात्रा गतिमान है !
#जहानाबाद में #LetsInspireBihar अभियान के अंतर्गत आयोजित हुए #युवा_संवाद से संबंधित आलेख मेरे फेसबुक पेज पर उपलब्ध है ! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
https://t.co/B40hC4VkDD
#अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस (8 मार्च) पर पटना में #LetsInspireBihar अभियान के अंतर्गत "बिहार के विकास में महिलाओं की भूमिका" पर सम्मेलन/पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित होना है। डाॅ प्रीति बाला, रीना पांडे सहित #गार्गी_अध्याय के सदस्यों द्वारा महाविद्यालयों से संवाद स्थापित किया गया।
#Repost:
We are glad to announce that #LIB team will be a partner in 9th Bihar Entrepreneurship Summit.
Date: 21st March
Venue: Gyan Bhawan
This Summit will be significant as top 50 Selected Entrepreneurial mindset School Student will be awarded.
@vikasvaibhavips@NitishKumar
जीवन रूपी यात्रा के क्रम में ट्विटर पर साथ जुड़ने के लिए सभी #100K+ सहयात्रियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ! आपके साथ जुड़ने से तथा आपके साथ विचारों के नित्य आदान-प्रदान से इस यात्रा में निश्चित ही सकारात्मकता का प्रवाह होता है! आपकी शुभकामनाओं हेतु सदैव आकांक्षी हूँ 🙏
#LetsInspireBihar के पटना अध्याय से जुड़े समस्तीपुर के आमिर अहमद को सुनें! यदि प्राचीन विरासत प्रेरित करती है और भविष्य को उज्ज्वल बनाना है तो उर्जा जातिवाद, संप्रदायवाद आदि संघर्षों में न लगाकर #शिक्षा, #समता तथा #उद्यमिता के विकास में लगाना होगा! आइए, मिलकर प्रेरित करें बिहार !
#LetsInspireBihar अभियान के प्रमुख #ब्रैंड_एम्बेसेडर और संगीत के क्षेत्र में अद्भुत प्रतिभा के धनी @ItsDeepakThakur जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई । बिहार के भविष्य हेतु संकल्पित इस अभियान में बिहार के युवाओं को अधिकाधिक संख्या में ���ैसे जोड़ा जाए, इस पर विशेष चर्चा हुई ।
#LetsInspireBihar अभियान के अंतर्गत #वैशाली में आयोजित #युवा_संवाद से संबंधित आलेख मेरे फेसबुक पेज पर उपलब्ध है ! वैशाली की गाथा अद्भुत है तथा बिहार के उज्ज्वलतम भविष्य की संभावनाओं का प्रबल संकेतक है ! लिंक -
https://t.co/YqpFJSE3qG