लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह भारत सरकार में मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी ने 18 वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
#18loksabha
भारतीय महिला हॉकी टीम ने FIH हॉकी महिला नेशंस कप का खिताब जीतकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन, अदम्य साहस और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय देते हुए हमारी बेटियों ने इतिहास रच दिया। यह जीत न केवल भारतीय हॉकी के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, बल्कि देश की लाखों युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।
इस ऐतिहासिक विजय पर भारतीय महिला हॉकी की पूरी टीम को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
#IndianWomenHockeyTeam #FIHNationsCup #Champions
सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक... और इतिहास के पन्नों में दर्ज एक नया कीर्तिमान!
श्रीलंका A के खिलाफ फाइनल मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए लिस्ट-ए क्रिकेट की सबसे तेज़ हाफ सेंचुरी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
यह उपलब्धि न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। युवा प्रतिभा, आत्मविश्वास और अथक परिश्रम का यह शानदार उदाहरण आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।
वैभव सूर्यवंशी को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ।
#VaibhavSuryavanshi #RecordBreaker #BiharPride
आज 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर बिहार प्रदेश कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने योगाभ्यास किया।
#InternationalYogaDay#YogaDay
एक पिता का साया उस विशाल वटवृक्ष के समान होता है, जो स्वयं धूप, बारिश और जीवन के हर संघर्ष को सहकर अपने परिवार को सुरक्षा, संबल और स्नेह की शीतल छाया प्रदान करता है। उनके त्याग, परिश्रम, मार्गदर्शन और संस्कार ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होते हैं।
आप सभी को पितृ दिवस की हार्दिक बधाई एवं आत्मीय शुभकामनाएँ।
#HappyFathersDay #FathersDay2026
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आइए, योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करें।
#YogaForWellness#HealthyLiving#IDY2026
आज बिहार सरकार में माननीय मंत्री श्री संजय सिंह जी ने जनता दरबार कार्यक्रम के तहत बिहार प्रदेश कार्यालय में राज्य के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई हेतु निर्देशित किया।
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किसान हित में जारी की गई पीएम किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के अवसर पर मुंबई स्थित केंद्रीय मत्स्य शिक्षा संस्थान (ICAR-CIFE) में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।
पीएम-किसान योजना देश के करोड़ों अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान कर कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। किसानों के कल्याण और उनकी समृद्धि के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता निरंतर जारी है।
राष्ट्र सेवा, सादगी और संकल्प की प्रतीक, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ।
आपका मार्गदर्शन देश की प्रगति, लोकतंत्र की सशक्तता और समावेशी विकास की दिशा में निरंतर प्रेरणा प्रदान करता है।
@rashtrapatibhvn
🔵 दलित चौपाल - सीतापुर में दूसरी कड़ी 🔵
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की दलित चौपाल की दूसरी कड़ी का सफल आयोजन - मखुआपुर (छितियापुर), सीतापुर (उ.प्र.) में सम्पन्न हुआ, जिसमें मैंने भाग लिया।
समाज के भाई-बहन बड़ी संख्या में जुटे - हम अपने गौरवशाली इतिहास से जुड़े, आज की चुनौतियों पर खुलकर संवाद हुआ, और अधिकारों के प्रति जागरूकता को नई ताक़त मिली।
कौशाम्बी से शुरू हुई यह आवाज़ अब सीतापुर पहुँची है - और मैं संकल्प लेता हूँ कि यह हर पंचायत, हर प्रखंड और हर जनपद तक पहुँचेगी।
📜 इतिहास · ⚔️ चुनौतियां · ⚖️ अधिकार
जय भीम · जय पासी-पासवान समाज · जय हिंद
#दलितचौपाल #सीतापुर #LJPR
भोजपुर के बिलौटी गाँव में युवक भरत भूषण तिवारी की पुलिस मुठभेड़ में हुई मृत्यु अत्यंत दुःखद एवं चिंताजनक है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है।
इस घटना को लेकर जो गंभीर प्रश्न उठ रहे हैं, उनका उत्तर पूरी पारदर्शिता से मिलना आवश्यक है। थानाध्यक्ष समेत पुलिसकर्मियों का निलंबन सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है, किंतु पीड़ित परिवार को न्याय तभी मिलेगा जब पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्यायिक जाँच सुनिश्चित हो।
पार्टी का स्पष्ट मत है - कानून सर्वोपरि है। जाँच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि कानून के प्रति जनविश्वास अटूट बना रहे।
जनता दरबार...
बिहार सरकार में माननीय मंत्री श्री संजय सिंह जी, बिहार प्रदेश कार्यालय में जनता दरबार कार्यक्रम में उपस्थित होकर बिहारवासियों की जनसमस्याओं का निवारण करेंगे।
स्थान : 1-व्हीलर रोड, पटना
दिनांक : 20 जून
समय : 12:15 बजे दिन से 3 बजे तक
आज नई दिल्ली के पंचशील भवन में बिहार प्रदेश महासचिव प्रो. संगीता सिंह जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी से मुलाकात की।
आज नई दिल्ली के पंचशील भवन में महिला प्रकोष्ठ, बिहार की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती खुशबू सिन्हा जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी से मुलाकात की।
राजगीर के मलमास मेले में हुई दुःखद घटना में श्री पिंटू पासवान एवं श्री श्रवण कुमार जी की भीड़ द्वारा निर्मम हत्या अत्यंत निंदनीय और हृदयविदारक है।
आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री आदरणीय श्री @iChiragPaswan जी के निर्देश पर बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री संजय पासवान जी के नेतृत्व में 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित जांच सुनिश्चित करने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की।