17 मार्च 2025, दिल्ली – लघु उद्योग भारती (LUB) दिल्ली प्रदेश के पदाधिकारियों ने मुख्यम���त्री रेखा गुप्ता से राज्य सचिवालय में मुलाकात की। उन्होंने सूक्ष्म और लघु उद्यमियों की समस्याओं पर चर्चा की, जिसमें औद्योगिक प्लॉट्स का फ्रीहोल्ड न होना, उच्च बिजली दरें, और MCD फैक्ट्री लाइसेंस की जटिलताएं शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना विकास और MSME इकाइयों के लिए 10 KLD भूजल उपयोग की अनुमति की मांग की। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक समाधान का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में LUB दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष दीवान चंद गुप्ता, महासचिव मुकेश कुमार, उपाध्यक्ष वरुण मित्तल, संयुक्त महासचिव संजय गौर, और कार्यकारिणी सदस्य वीरेन्द्र नागपाल एवं सम्पत तोषनीवाल शामिल थे।
.
.
.
#msme #viksitbharatvasi #lub
#GrassrootsCentricEconomicDevelopment