नेता विपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता आज बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालेंगे।
इंडिया गठबंधन के तमाम नेता भी प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।
प्रदर्शन INDIA गठबंधन का हो, CJP का हो, अन्य छात्र संगठनों का हो या आम जन का हो, ये विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा क्योंकि जो मूलभूत मुद्दे हैं, जिन मुद्दों को लेकर आंदोलन हो रहा है, उसे लेकर सरकार कोई रास्ता नहीं निकाल रही है
- प्रशांत किशोर
कल के प्रदर्शन के लिए तैयार कांग्रेस कार्यकर्ता!
दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में कल होने वाले प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हैं। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव नीलांशु चतुर्वेदी भी कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद नजर आए।
दिल्ली कूच कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता, यूपी से सबसे बड़ी भागीदारी की तैयारी!
दिल्ली के आसपास के राज्यों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली पहुंचना जारी है। कल दिल्ली में उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है।
हमारे नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तीन साल से अकेले जनता के लिए लड़ रहे हैं। सत्ता के लिए नहीं देश के लिए, संविधान के लिए, लोकतंत्र की रक्षा के लिए, बच्चों को लिए, छात्रों के लिए, किसानों के लिए लड़ रहे हैं
- पप्पू यादव
कल युवा प्रदर्शन कर रहे थे। आपातकाल में भी ऐसा नहीं हुआ कि ट्रेन और विमान रोके जाएं। बिना कारण के किसी को गिरफ़्तार नहीं किया गया। मोदी सरकार ने प्रदर्शन को रोकने के लिए लोगों को गिरफ़्तार करने के आदेश दिए। ये दिखाता है कि वो युवाओं से डरे हुए हैं
- मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस पार्टी ने ऐलान किया है कि 12 अक्टूबर को वह दिल्ली में जोरदार प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे। यह प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और वोटर लिस्ट के एसआईआर की प्रक्रिया के खिलाफ किया जाएगा।
पेरियार छात्रों से क्या कहते हैं? किसी बात को सिर्फ़ इसलिए न मानें कि किसी और ने कही है। हर चीज़ का विश्लेषण करें और उसके बारे में सवाल पूछें
- राहुल गांधी
जिस तरह से पुलिस हिरासत में ले रही है, पूरे देश में तानाशाही का माहौल बनाया जा रहा है। ये कैसा प्रजातंत्र है कि लोगों को घरों में जाकर पुलिस परेशान कर रही है?
- दीपेंद्र हुड्डा
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज चेन्नई में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय से मुलाकात की।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज चेन्नई में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
हरियाणा में पुलिस बल का ऐसा खुला, क्रूर, गैरकानूनी और इतने बड़े पैमाने पर दुरुपयोग पहले कभी देखने को नहीं मिला। आखिर प्रदेश की भाजपा सरकार इतनी भयभीत क्यों है ? हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस का सहारा क्यों लिया जा रहा है ? क्या अपने ही देश की राजधानी में शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराना अब अपराध बन गया है ?
मैं स्पष्ट कहना चाहता हूँ हरियाणा की कांग्रेस न इस दमन से डरेगी, न झुकेगी और न ही अपने संवैधानिक अधिकारों से पीछे हटेगी। पुलिस की ताकत के दम पर हमारी आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से पुरजोर विरोध किया जाएगा
- संजय दत्त,हरियाणा कांग्रेस प्रभारी
12 अक्टूबर को दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन करने जा रही है।
कांग्रेस मुख्यालय में प्रदर्शन की तैयारियों जोरों पर है..
पणजी के आज़ाद मैदान में कांग्रेस और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के नेताओं ने वोट चोरी के आरोपों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प
इस दौरान कांग्रेस नेता अमित पालेकर और GFP नेता विजय सरदेसाई, विकास भगत, दुर्गादास कामत, दीपक कालंगुटकर सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
गौरतलब है कि हाल ही में आम आदमी पार्टी ने गोवा में गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ गठबंधन किया था।
पंजाब और दिल्ली की तरह गोवा में भी आप खात्मे की तरफ बढ़ रही है..